Friday, 02 June 2023

 

 

खास खबरें पंजाब यूनिवर्सिटी की ग्रांटों को लेकर पंजाब-हरियाणा की हुई मीटिंग प्रदेश सरकार जनकल्याण के लिए समर्पित : मुकेश अग्निहोत्री विक्रमादित्य सिंह ने नितिन गडकरी से भेंट की विक्रमादित्य सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की भेंट ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ वीरवार को 91वें दिन जिला हिसार के उकलाना विधानसभा क्षेत्र के गांव बनभोरी, मतलोडा, सरहेडा, खरक पूनिया व बधावड़ पहुंची मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने टूटू में श्री कामनापूर्ण गौशाला का निरीक्षण किया राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने वार्षिक रेडक्रॉस मेले का शुभारम्भ किया गुरमीत सिंह खुडियां ने कृषि, पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण मंत्री का पदभार संभाला मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंचायती ज़मीनों के कब्ज़े छुड़ाने की मुहिम और तेज़ करेंगे: लालजीत सिंह भुल्लर सिपाही के लिए 2 लाख रुपए रिश्वत लेता दुकानदार विजीलेंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू नगर निगम हाउस की जनरल बैठक में शहर वासियों के हित में पास किए गए अलग-अलग प्रस्ताव: मेयर सुरिंदर कुमार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2023 में एलपीयू के विद्यार्थियों ने अब तक टॉप 11 मैडल जीते पंजाब सरकार लोगों की समस्याओं का पहल के आधार पर कर रही है हल: ब्रम शंकर जिंपा दो करोड़ रिश्वत कांड मामले में चन्नी के बारे में हुए सनसनीख़ेज़ खुलासे, पीडि़त खिलाड़ी आया सामने गेहूं खरीद में संगरूर जिला रहा अग्रणी: लाल चंद कटारूचक ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों को सम्मानित किया जरनैल सिंह कत्ल मामला : पंजाब पुलिस एजीटीएफ ने बंबीहा गिरोह के कारकुन गुरवीर गुरी को गिरफ्तार किया; पिस्टल बरामद पंजाब पुलिस ने लारेंस बिश्नोई द्वारा समर्थित जबर वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया; तीन संचालक गिरफ्तार पंजाब पुलिस द्वारा ऑपरेशन क्लीन के तहत नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कारवाई विजीलैंस ब्यूरो ने एआईजी आशीष कपूर को आय से अधिक संपत्ति बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में 43.34 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं समर्पित कीं थाईलैंड ओपन: किरण जॉर्ज ने वर्ल्ड नंबर 9 शि यू की को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया

 

सर्वोच्च न्यायालय का फैसला अराजकतावादी अरविंद केजरीवाल के खिलाफ : संबित पात्रा

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Jul 2018

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के फैसले की सराहना करने और इसे लोकतंत्र के लिए बड़ी जीत बताने के बाद, भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने इस निर्णय को अराजकतावादी केजरीवाल के लिए एक बड़ा झटका बताया और कहा कि अब आम आदमी पार्टी(आप) को काम करके दिखाना होगा। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, हमने केजरीवाल को धरना और अराजकता की राजनीति करते देखा है। उन्होंने कभी भी सौहार्द्र से काम करने की कोशिश नहीं की। सर्वोच्च न्यायालय ने केजरीवाल को जबरदस्त झटका दिया है। उन्हें अब अराजकता की राजनीति छोड़कर शासन की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। सर्वोच्च न्यायालय की एक संविधान पीठ ने बुधवार को आम आदमी पार्टी(आप) की सरकार के पक्ष में फैसला सुनाया। न्यायालय ने कहा कि दिल्ली में शासन की वास्तविक शक्ति चुने हुए प्रतिनिधियों के पास है और उपराज्यपाल मंत्रिमंडल द्वारा सहायता और सलाह पर काम करने के लिए बाध्य हैं। न्यायालय ने इसके अलावा कहा कि दोनों के बीच मतभेद होने की स्थिति में, उपराज्यपाल मामले को राष्ट्रपति के पास ले जाएंगे, जिनका निर्णय मान्य होगा। अदालत ने हालांकि कहा कि अनुच्छेद 239 के अंतर्गत प्रावधान का यह मतलब नहीं है कि उपराज्यपाल सभी मामले को राष्ट्रपति के पास ले जाएं।

पात्रा ने कहा, सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट कहा कि भूमि, पुलिस और कानून-व्यवस्था उपराज्यपाल के अधीन है। इस पर कोई बहस नहीं है और संसद दिल्ली के लिए कानून बना सकती है। पात्रा ने साथ ही कहा कि बिना अराजकता के सभी को साथ मिलकर काम करने की जरूरत है। केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने कहा, दिल्ली पानी की कमी, प्रदूषण जैसी बड़ी समस्याओं का सामना कर रही है, लेकिन दिल्ली सरकार आरोप मढ़ने के खेल में व्यस्त है। उपराज्यपाल ने केजरीवाल की सरकार को पानी की आपूर्ति करने और प्रदूषण को कम करने के लिए कदम उठाने से नहीं रोका है। गोयल ने कहा, आप दिल्ली की समस्या पर काम नहीं कर रहे हैं और आप आरोप मढ़ने में व्यस्त हैं। अब आपने उसे खो दिया है। मैं अब विश्वास करता हूं कि आप सरकार को काम करना चाहिए और परिणाम दिखाना चाहिए, क्योंकि दिल्ली ने अदालत, धरना, प्रदर्शन और आरोप मढ़ने के खेल से बहुत परेशानी झेली है। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा, भाजपा सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से बहुत खुश है। केजरीवाल संविधान-विरोधी हैं और संविधान के नियम का पालन नहीं करना चाहते हैं। इसलिए यह केजरीवाल पर थप्पड़ है। सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि दिल्ली में अराजकता जारी नहीं रह सकती।

 

Tags: Sambit Patra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD