Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

उप राज्यपाल व दिल्ली सरकार को साथ मिलकर काम करना चाहिए : शीला दीक्षित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Jul 2018

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने बुधवार को कहा कि अगर उप राज्यपाल और सरकार साथ मिलकर काम नहीं करेंगे और झगड़ा करते रहेंगे तो दिल्ली को परेशानियों से जूझना पड़ेगा। कांग्रेस नेता शीला दीक्षित ने कहा कि उप राज्यपाल की शक्तियों को कम करने का सर्वोच्च न्यायालय का फैसला इस तथ्य की पुनरावृत्ति करता है कि दिल्ली सरकार की शक्तियों की तुलना अन्य राज्यों से नहीं की जा सकती। उन्होंने उप राज्यपाल अनिल बैजल और दिल्ली सरकार के बीच अधिक सहयोग की वकालत की। कांग्रेस नेता ने कहा, सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट फैसला दिया है। संविधान के अनुच्छेद 239एए के मुताबिक, दिल्ली एक राज्य नहीं है। यह केंद्र शासित प्रदेश है। इसलिए दिल्ली सरकार की शक्तियों की तुलना अन्य राज्यों के साथ नहीं की जा सकती। 

भूमि और कानून व्यवस्था प्रत्यक्ष तौर पर उप राज्यपाल के अंतर्गत आती है। उन्होंने कहा, लेकिन, जब कोई विषय उप राज्यपाल या शहर की सरकार के अंतर्गत आता है तो अगर उसपर दोनों मिलकर साथ काम नहीं करते और झगड़ा करते हैं तो दिल्ली को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। शीला ने कहा, आपको कांग्रेस की तरह रास्ता तलाशना होगा, जिसने दिल्ली में 15 साल का शासन किया और उसका उप राज्यपाल से कभी टकराव नहीं हुआ। झगड़े के मामले में हमने खुद ही समस्या का समाधान किया। कभी कभी सरकार को और कभी उप राज्यपाल को अपने कदम पीछे खींचने होते हैं। सर्वोच्च न्यायालय की एक संवैधानिक पीठ ने बुधवार को आदेश दिया कि दिल्ली के शासन की असली शक्तियां निर्वाचित प्रतिनिधियों के पास हैं और उप राज्यपाल मंत्रिपरिषद की सलाह मानने के लिए बाध्य हैं।

 

Tags: Sheila Dikshit

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD