Sunday, 26 March 2023

 

 

खास खबरें एस.ओ.एस. इंटरनेशनल के प्रतिनिधिमंडल ने उपराज्यपाल से भेंट की उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने उपराज्यपाल से भेंट की नगरोटा और काजीगुंड में कोई ट्रक नहीं रुकेगा : डॉ. अरुण कुमार मेहता खनन सचिव अमित शर्मा ने समीक्षा बैठक के दौरान वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करने का आह्वान किया अटल डुल्लू ने बीज गुणन फार्म चिनौर का निरीक्षण किया कठुआ प्रशासन 27 मार्च को ‘युवा महोत्सव‘ की मेजबानी करेगा डीडीसी किश्तवाड़ ने युवाओं के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने फूड फोर्टिफिकेशन पर कार्यशाला का आयोजन किया रेत की 50 और सार्वजनिक खदानें जल्द शुरू होंगी : मीत हेयर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बल्लाँ में गुरू रविदास वाणी अध्ययन केंद्र का नींव पत्थर रखा सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संजौली महाविद्यालय में अधोसंरचना निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए प्रदान करने की घोषणा की ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शनिवार को 28वां दिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिवस पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने दी बधाई सरकार ने सभी सुझाव सुने, अब एक्शन से लाएगी परिणाम : बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी नंबरदार यूनियन द्वारा माँगों सम्बन्धी विधान सभा स्पीकर के साथ बैठक मंडी बोर्ड के चेयरमैन द्वारा आढतियों के साथ मीटिंग पहला वनडे: हेनरी शिप्ले का पंजा, न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 198 रन से रौंदा भारत हर एक व्यक्ति के प्रयासों से 'विकसित' टैग हासिल करेगा : नरेंद्र मोदी डब्लूपीएल 2023: इसी वोंग ने अपनी हैट्रिक पर कहा: मैं अपनी लय को ढूंढने और योजना को निष्पादित करने की कोशिश कर रही थी मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है: श्रद्धा कपूर ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने नितिन गडकरी से कटक-संबलपुर एनएच को जल्द पूरा करने का किया आग्रह

 

बालटाल मार्ग से अमरनाथ यात्रा फिर शुरू

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 28 Jun 2018

उत्तर और दक्षिण कश्मीर के दोनों मार्गो पर खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा गुरुवार को घंटों बाधित रहने के बाद अपराह्न् में मौसम सुधरने पर दोबारा शुरू हो गई। अधिकारियों ने तीर्थयात्रियों को उत्तर कश्मीर के बालटाल आधार शिविर से गुफा मंदिर की तरफ जाने की इजाजत दी, हालांकि यात्रा दक्षिण में पहलगाम आधार शिविर पर अभी भी बाधित है। इससे पहले एक अधिकारी ने कहा था, गुफा मंदिर जाने वाले बालटाल और पहलगाम दोनों रास्तों पर तड़के सुबह से ही बारिश हो रही है। सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं। मौसम में सुधार होने तक उन्हें आगे नहीं बढ़ने की सलाह दी गई है। अमरनाथ यात्रा आधिकारिक रूप से गुरुवार को शुरू हुई। बुधवार को शिविरों से जत्थों ने आगे बढ़ना शुरू किया था। मौसम विभाग ने शनिवार तक अगले 48 घंटों में घाटी में भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की भविष्यवाणी की है। जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से कुल 3,425 तीर्थयात्री दो जत्थों में रवाना हुए। तीर्थयात्रियों का पहला जत्था तड़के 3.55 बजे और दूसरा जत्था 4.20 पर रवाना हुआ था। पुलिस ने कहा कि गुरुवार को रवाना हुए जत्थे में 2,679 पुरुष, 592 महिलाएं, तीन बच्चे और 151 साधु शामिल हैं। 60 दिवसीय यह लंबी यात्रा 26 अगस्त को समाप्त होगी।

 

Tags: DHARMIK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD