Monday, 02 October 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को उनके जन्म दिवस के अवसर पर श्रद्धा-सुमन भेंट किये मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गांधी जयंती पर नगर निगम शिमला को दिए चार गारबेज कॉम्पेक्टर्स एलपीयू द्वारा शारीरिक शिक्षा और स्पोर्ट्स के माध्यम से अच्छे स्वास्थ्य पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित मुख्य मंत्री के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा है सर्वांगीण विकास: ब्रम शंकर जिंपा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति के नये दौर की शुरुआत की पंजाब सरकार की पुरज़ोर कोशिशों से विश्व भर के अग्रणी उद्योगपति पंजाब का रुख करने लगे : भगवंत सिंह मान अकादमिक क्षेत्र को प्रो. वर्मा का योगदान कभी नहीं भुलाया जायेगा : भगवंत सिंह मान प्रदेश में शीघ्र ही कमांडो बल स्थापित होगा : सुखविंदर सिंह सुक्खू विधायक नीरज नैय्यर की माता की रस्म क्रिया में हुए शामिल मुख्यमंत्री शिवा प्रोजेक्ट के तहत 1300 करोड़ की राशि की जाएगी व्यय : जगत सिंह नेगी प्रदेश के पहले सबसे बड़े साइकलोथान इवेंट में होशियारपुर वासियों ने दिखाया जोश आम आदमी पार्टी का आरोप - चंडीगढ़ से पंजाब में रोज बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी हो रही है निरंकारी मिशन द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन शाहपुर में प्रारंभिक शिक्षा खंड रैत की खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू आस-पास सफाई बनाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर सभी उन्हें स्वच्छांजलि करें भेंट: सोम प्रकाश खेल के मामलों में देश के अग्रणी राज्यों में शुमार होगा पंजाब: कुलदीप सिंह धालीवाल नए जिला कोर्ट कांप्लेक्स में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत चलाया गया सफाई अभियान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों का साकार करने के लिए अपने वातावरण व आस-पास को रखें साफ सुथरा: ब्रम शंकर जिंपा "पंजाब अगेंस्ट ड्रग एडिक्शन" अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री के आह्वान पर अमृतसर के वॉर मेमोरियल में बड़े पैमाने पर श्रमदान किया गया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य स्तरीय मैराथन (रेड रन) का शुभारम्भ किया

 

विद्युत ड्यूटी में कटौती से उद्यमियों को बड़ी राहत : अनिल शर्मा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 27 Jun 2018

बहुद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में और अधिक निवेश आमंत्रित करने के लिए उद्योग मित्र माहौल तैयार कर रही है और विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों की मांग के अनुरूप उन्हें विभिन्न प्रकार के प्रोत्साहन दिए जा रहे हैं। उद्यमियों की यह बहुत बड़ी मांग थी कि उन्हें विद्युत ड्यूटी में कुछ छूट दी जाए और प्रदेश सरकार ने इस मांग पर गौर करते हुए अपने बजट आश्वासन के अनुरूप इसमें कटौती का निर्णय लिया है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने मौजूदा छोटे उद्योगों पर लगने वाले विद्युत कर को चार प्रतिशत से घटाकर दो प्रतिशत और मध्यम औद्योगिक इकाइयों के मामलों में दस प्रतिशत से सात प्रतिशत कम करने का निर्णय लिया है।उन्होंने कहा कि बजट आश्वासन के अनुरूप ही कृषि उपभोक्ताओं को विद्युत दर प्रति यूनिट एक रुपये से घटाकर 75 पैसे करने का निर्णय लिया गया है।अनिल शर्मा ने कहा कि सौर ऊर्जा के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए सरकार विशेष तौर पर प्रयास कर रही है। 

इस उद्देश्य से मंत्रिमण्डल की बुधवार को  हुई बैठक में भवनों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए घरेलू उपभोक्ताओं, संस्थाओं (जो सोसायटी एवं न्यास अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत हों) तथा सामाजिक क्षेत्रों में इन संयंत्रों की स्थापना के लिए कुल लागत का 10 प्रतिशत या  4000 रुपये प्रति किलोवाट की दर से, जो भी कम हो प्रदान करने की स्वीकृति प्रदान की है।मंत्री ने कहा कि भारत सरकार ने वर्ष, 2022 तक छत पर स्थापित ग्रिड से जुड़े ऊर्जा संयंत्रों से 40 हजार मैगावाट ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य रखा है। लोगों को इन संयंत्रों को स्थापित करने को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार ने भी कदम उठाए हैं। विशेष तौर पर प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में रह रहे लोगों को इन संयंत्रों की स्थापना के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस उद्देश्य के लिए इस वित्त वर्ष के दौरान चार करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान किया गया है और राज्य उपदान की राशि सीधे तौर पर संबंधित उपभोक्ताओं के बैंक खातों में जमा की जाएगी।

 

Tags: Anil Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD