Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

रमजान संघर्षविराम के लिए भारत प्रतिबद्ध : निर्मला सीतारमण

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Jun 2018

रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में सुरक्षा बल रमजान संघर्षविराम का सम्मान करेंगे, लेकिन पाकिस्तान के साथ सीमा पर 'बिना उकसावे' के किसी भी कार्रवाई का करारा जवाब दिया जाएगा। निर्मला ने यहां पत्रकारों से कहा, "जब भी बिना उकसावे का हमला किया जाएगा, सेना को उसका जवाब देने का अधिकार दिया गया है। हम संघर्षविराम का सम्मान करते हैं लेकिन जब बिना उकसावे का हमला किया जाएगा तो निश्चित तौर पर हमें भी इसका जवाब देने का अधिकार है। संघर्षविराम भारत सरकार का निर्णय है और हम इसका पालन करते हैं।" यह पूछे जाने पर कि क्या रक्षा मंत्रालय और भारतीय सेना रमजान के महीने में गृह मंत्रालय के आतंकवादियों के खिलाफ अभियान न चलाने के निर्णय में शामिल था, पर उन्होंने कहा कि उनके मंत्रालय और सेना को 'विश्वास में लिया गया और हमने इस पर गृह मंत्रालय के विचार का समर्थन किया है।'

यह पूछे जाने पर कि क्या राज्य में रमजान के बाद भी संघर्षविराम को बढ़ाया जा सकता है, पर उन्होंने कहा, "जम्मू एवं कश्मीर में संघर्ष विराम सफल रहा या नहीं, यह निर्धारित करना उनका काम नहीं है और इसके बारे में निर्णय भारत सरकार को करना है।" पाकिस्तान के साथ सीमा पर लगातार गोलीबारी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भारत दोनों देशों के बीच 2003 के संघर्षविराम समझौते को लेकर प्रतिबद्ध है। निर्मला ने कहा, "सैन्य अभियानों के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने 29 मई को अपने पाकिस्तानी समकक्ष मेजर जनरल शाहिर शमशाद मिर्जा से हॉटलाइन के जरिए बातचीत की थी।" साथ ही, उन्होंने कहा कि भारतीय सीमा सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। रक्षामंत्री ने कहा, "हम अपनी सीमाओं को सुरक्षित रखेंगे, क्योंकि सशस्त्र सेनाओं का काम हमारी सीमा की हिफाजत करना और शांति बनाए रखना है, लेकिन यह तब तक होगा, जब तक वे 'हमें जवाबी कार्रवाई' के लिए उकसाते नहीं हैं।" 

 

Tags: Nirmala Sitharaman , Subhash Bhamre

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD