Friday, 29 September 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाकर शहीद भगत सिंह के सपने साकार करने का प्रण वर्ल्ड रेबीज-डे- ब्लाक खुईखेड़ा के विभिन्न सेंटरों में लगाया जागरूकता कैम्प एसआईटी के पास पर्याप्त सबूत कि सुखपाल खैरा ड्रग्स तस्करी में शामिल रहे हैं - मलविंदर सिंह कंग आपदा प्रभावितों की मदद के लिए आगे आईं शिमला की वयोवृद्ध महिलाएं भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारियों ने आपदा राहत कोष में दिया योगदान पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट के मार्गदर्शन में सार्वजनिक प्रदर्शन प्रणाली का उद्घाटन किया गया प्रदूषित हवा व वातावरण परिवर्तन के दुष्प्रभावों से बचने के लिए आज से ही सावधान रहने की जरुरत: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यू.ए.ई. के प्रवासी हिमाचलियों को निवेश के लिए आमंत्रित किया दशहरे उत्सव को मज़ेदार कॉमेडी और हंसी से भरने जा रही है गिप्पी ग्रेवाल स्टारर फिल्म "मौजां ही मौजां" गेहूँ के स्टॉक में हेराफेरी के दोष अधीन विजीलैंस द्वारा डी.एफ.एस.सी, दो इंस्पेक्टर और तीन आढ़तियों के खि़लाफ़ केस दर्ज पंजाब के गाँव नवां पिंड सरदारां ने जीता बैस्ट टूरिज्म विलेज ऑफ इंडिया 2023 अवॉर्ड सिख नेशनल कॉलेज चरण कंवल बंगा में डिग्री वितरण समारोह का आयोजन शहीदों के परिजनों को देश के 140 करोड़ लोग 1-1 रुपया आर्थिक मदद दें : वीरेश शांडिल्य पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर एंड बिलियरी साइंसेज़ में जल्द शुरू होगी लीवर ट्रांसप्लांट की सुविधा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सीमा से सटे गांवों के लोगों के हौंसले को सराहा धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में शराब व माँस की बिक्री पर लगे प्रतिबंधः वीरेश शांडिल्य अप्रैल 2022 से अब तक पी.एस.पी.सी.एल और पी.एस.टी.सी.एल द्वारा 4151 नौकरियाँ प्रदान की गईं- हरभजन सिंह ई.टी.ओ. खरीफ मंडीकरण सीजन 2023-24 के लिए सभी पुख़्ता प्रबंध मुकम्मल: लाल चंद कटारूचक्क शाहपुर विस क्षेत्र में हर घर नल और जल पहुंचेगा: केवल सिंह पठानिया शहीद प्रदीप सिंह की अंतिम अरदास: मुख्य मंत्री की तरफ से कैबिनेट मंत्री जौड़ामाजरा ने श्रद्धा के फूल किए भेंट प्राकृतिक कृषि पद्धति से मज़बूत होगी किसानों की आर्थिकी : शिव प्रताप शुक्ल

 

राजनाथ सिंह ने जम्मू और कश्मीर मामला विभाग की प्रगति की समीक्षा की

केन्द्रीय गृहमंत्री का जम्मू-कश्मीर में सीमा पर रहने वाले नागरिकों की सुरक्षा के लिए अंतर्राष्ट्रीय सीमा/नियंत्रण रेखा पर बंकर निर्माण में तेजी लाने का निर्देश

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 May 2018

केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज यहां गृह मंत्रालय में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में जम्मू और कश्मीर मामले विभाग की प्रगति की समीक्षा की। केन्द्रीय गृह मंत्री ने संतोष व्यक्त किया कि रमजान के दौरान अभियान स्थगित करने की सरकार की घोषणा के बाद से पत्थरबाजी की घटनाएं काफी कम हुई है। वर्तमान वर्ष में पाकिस्तान द्वारा 1,252 संघर्ष विराम की घटनाओं को देखते हुए गृह मंत्री ने सीमा पर रहने वालों की सुरक्षा के लिए अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बंकर निर्माण के कार्य में तेजी लाने को कहा। गृह मंत्रालय ने कठुवा, सांबा, जम्मू, राजौरी और पुंछ जिलों में 14,000 से अधिक बंकरों के निर्माण के लिए 415 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। 1,431 सामुदायिक और 13,000 से अधिक निजी बंकरों के निर्माण कार्य जुलाई से शुरु हो जाएगा। गृह मंत्री को जानकारी दी गई कि सीमा पार गोलीबारी के पीड़ितों के लिए एनडीआरएफ की दर पर मुआवजा देने और पशुधन की क्षति पर तीन दुधारू पशु देने की सीमा को हटा दिया गया है। मंत्री महोदय ने निर्देश दिया कि पशुधन के लिए मुआवजा राशि वर्तमान के 30,000 रूपये से बढ़ाकर 50,000 रूपये की जा सकती है।

श्री राजनाथ सिंह ने जल्‍दी से जम्‍मू और कश्‍मीर पुलिस की दो नयी सीमा बटालियनों की स्‍थापना करने का निर्देश दिया। उन्‍होंने कहा कि इसके लिये सभी भर्तियां मार्च 2019 तक कर ली जानी चाहिये। गृह मंत्रालय ने मार्च 2018 में 105 करोड़ रुपये की मंजूरी दी थी। 5 भारतीय रिजर्व बटालियन के अलावा ये दो बटालियन आईबी और एलओसी से 10 किलोमीटर के भीतर स्‍थापित की जा रही है। इसके लिए 4690 युवाओं की भर्ती की गई है, जो अगले महीने से अपना कार्यभार संभाल लेंगे। मंजूर किए गए कुल 10,000 नए पदों में से 6,689 एसपीओ की नियुक्‍ति कर दी गई है। सीमा पर रहने वाले समुदायों से एसपीओ के पद को भरने की संभावनाओं को तलाशा जा रहा है। गृह मंत्री को जानकारी दी गई कि 2016-17 सीएपीएफ और असम राइफल्‍स के लिए विशेष भर्ती अभियान के दौरान 1079 युवाओं का चयन किया गया, जबकि 2014-17 के अवधि में 7,302 युवा सेना में शामिल किए गए थे। गृह मंत्री को प्रवासी और विस्‍थापित व्‍यक्‍तियों के विभिन्‍न वर्गों से संबंधित राहत और पुनर्वास कार्यक्रमों की प्रगति के बारे में भी जानकारी दी गई। आज की समीक्षा बैठक में केंद्रीय गृह राज्‍य मंत्री श्री हंसराज गंगाराम अहीर और केंद्रीय गृह सचिव श्री राजीव गाबा भी उपस्‍थित थे।  

 

Tags: Rajnath Singh , Hansraj Gangaram Ahir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD