Monday, 02 October 2023

 

 

खास खबरें पंजाब के सरकारी अस्पतालों में होंगी प्राईवेट अस्पतालों के समान सहूलतें ब्रम शंकर जिम्पा द्वारा पंजाब की 24 पंचायतों को ‘उत्तम पिंड’ का राज्य स्तरीय अवार्ड मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को उनके जन्म दिवस के अवसर पर श्रद्धा-सुमन भेंट किये मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गांधी जयंती पर नगर निगम शिमला को दिए चार गारबेज कॉम्पेक्टर्स एलपीयू द्वारा शारीरिक शिक्षा और स्पोर्ट्स के माध्यम से अच्छे स्वास्थ्य पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित मुख्य मंत्री के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा है सर्वांगीण विकास: ब्रम शंकर जिंपा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति के नये दौर की शुरुआत की पंजाब सरकार की पुरज़ोर कोशिशों से विश्व भर के अग्रणी उद्योगपति पंजाब का रुख करने लगे : भगवंत सिंह मान अकादमिक क्षेत्र को प्रो. वर्मा का योगदान कभी नहीं भुलाया जायेगा : भगवंत सिंह मान प्रदेश में शीघ्र ही कमांडो बल स्थापित होगा : सुखविंदर सिंह सुक्खू विधायक नीरज नैय्यर की माता की रस्म क्रिया में हुए शामिल मुख्यमंत्री शिवा प्रोजेक्ट के तहत 1300 करोड़ की राशि की जाएगी व्यय : जगत सिंह नेगी प्रदेश के पहले सबसे बड़े साइकलोथान इवेंट में होशियारपुर वासियों ने दिखाया जोश आम आदमी पार्टी का आरोप - चंडीगढ़ से पंजाब में रोज बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी हो रही है निरंकारी मिशन द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन शाहपुर में प्रारंभिक शिक्षा खंड रैत की खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू आस-पास सफाई बनाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर सभी उन्हें स्वच्छांजलि करें भेंट: सोम प्रकाश खेल के मामलों में देश के अग्रणी राज्यों में शुमार होगा पंजाब: कुलदीप सिंह धालीवाल नए जिला कोर्ट कांप्लेक्स में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत चलाया गया सफाई अभियान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों का साकार करने के लिए अपने वातावरण व आस-पास को रखें साफ सुथरा: ब्रम शंकर जिंपा "पंजाब अगेंस्ट ड्रग एडिक्शन" अभियान का शुभारंभ

 

नरेंद्र मोदी सरकार के 4 साल सिर्फ ट्रेलर हैं, फिल्म अभी बाकी : एम.जे. अकबर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 27 May 2018

केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री एम.जे. अकबर ने रविवार को यहां प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि मोदी ने देश को निराशा और भ्रष्टाचार से बाहर निकाला है। मोदी सरकार की उपलब्धियों से भरे चार वर्ष सिर्फ ट्रेलर हैं, पूरी फिल्म अभी बाकी है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस के समय देश घोर निराशा में डूबा हुआ था। घोटाले और भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त थी। 2014 में नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनते ही देश के हित में न सिर्फ कठोर निर्णय लिए, बल्कि जनता को निराशा से आशा की तरफ ले जाने का काम किया है। बीते चार वर्षो में प्रधानमंत्री ने कदम दर कदम चलते हुए उन्हें जोड़कर एक मजबूत श्रंखला तैयार की है, जो चार साल की उपलब्धियों के रूप में जनता के सामने हैं।”उन्होंने आगे कहा कि देश को मजबूत बनाने की दिशा में ‘सबका साथ-सबका विकास’ जरूरी है। लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना भेदभाव, बिना जात-पात के सबको साथ लेकर चलने का जो संकल्प लिया, उसे पूरा कर रहे हैं। मोदी ने न सिर्फ देश, बल्कि वैश्विक तौर पर भी अन्य देशों से मैत्री संबंध स्थापित कर ‘सबका साथ-सबका विकास’ के संकल्प को पूरा किया है। 

मोदी सरकार के उपलब्धियों से भरे चार वर्ष सिर्फ ट्रेलर हैं, पूरी फिल्म अभी बाकी है।उन्होंने कहा कि देश की जनता में एकात्म भाव जगाने के लिए सबसे पहले सुरक्षा की भावना मजबूत होना जरूरी है। मोदी सरकार ने इन चार वर्षो में देश के भीतर और सीमा पर सुरक्षा के साथ अमन-चैन स्थापित किया है, जिससे जनता में आत्मविश्वास का भाव जागा है। अकबर ने कहा कि यूपीए के समय भ्रष्टाचार था और उनके पास उसे रोकने का कोई सिस्टम नहीं था। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी स्वयं कहा करते थे कि जनता की भलाई के लिए एक रुपये दिल्ली से निकलता था जो जनता तक पहुंचने तक 15 पैसे रह जाता था। मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार पर पूरी तरह अंकुश लगाया और बिचौलियों को समाप्त किया, जिससे देश का 85 हजार करोड़ रुपये बचे हैं। अकबर ने आगे कहा कि मोदी सरकार ने हर मोर्चे पर चार वर्षो में सफलता हासिल की है। इन्फ्रास्ट्रक्च र के मामले में आज टॉप क्लास की सड़कें बन रही हैं। नोटबंदी जैसा कठोर फैसला लिया, जिसमें जनता ने उनका साथ दिया। नोटबंदी से कालेधन पर अंकुश लगा है।

 

Tags: MJ Akbar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD