Saturday, 20 April 2024

 

 

खास खबरें स्वास्थ्य मंत्री पंजाब ने आर्यन्स फार्मेसी सम्मेलन का उद्घाटन किया पंजाब की महिलाओं को आज भी एक-एक हजार मासिक भत्ते का इंतजार: एन.के.शर्मा सीजीसी लांडरां के एप्लाइड साइंस डिपार्टमेंट ने वर्कशॉप का आयोजन किया लोकायुक्त ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की पलवल जिले के 118 वर्ष के धर्मवीर हैं प्रदेश में सबसे बुजुर्ग मतदाता मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस श्री फ़तेहगढ़ साहिब में बोले मुख्यमंत्री भगवंत मान: रात कितनी भी लंबी हो सच का सूरज चढ़ता ही चढ़ता है, 2022 में जनता ने चढ़ाया था सच का सूरज भारी बारिश और तूफान के बावजूद भगवंत मान ने श्री फतेहगढ़ साहिब में जनसभा को किया संबोधित जुम्मे की नमाज पर मुस्लिम भाईचारे को बधाई देने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला आवश्यक सेवाओं में तैनात व्यक्तियों को प्राप्त होगी डाक मतपत्र सुविधा: मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग शहर के 40 खेल संगठनों के प्रतिनिधियों ने की घोषणा,भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को दिया समर्थन भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी को 12 जून 1975 के ऐतिहासिक तथ्य याद दिलाई रयात बाहरा यूनिवर्सिटी में 'फंडिंग के लिए अनुसंधान परियोजना लिखने' पर वर्कशॉप सफेद कुर्ती में इहाना ढिल्लों का चुंबकीय अवतार सरफेस सीडर के साथ गेहूं की खेती को अपनाए किसान: कोमल मित्तल PEC के पूर्व छात्र, स्वामी इंटरनेशनल, यूएसए के संस्थापक और अध्यक्ष, श्री. राम कुमार मित्तल ने कैंपस दौरे के दौरान छात्रों को किया प्रेरित मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा फेसबुक लाइव के ज़रिये पंजाब के वोटरों के साथ बातचीत महलों में रहने वाले गरीबों का दुख नहीं समझ सकते: एन.के.शर्मा एनएसएस पीईसी ने पीजीआईएमईआर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गर्मी की एडवाइजरी को लेकर सिविल सर्जन ने ली मीटिंग अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा बने सैवसोल ल्यूब्रिकेंट्स के ब्रांड एंबेसडर

 

तीरंदाजी विश्व कप : भारतीय महिलाओं ने जीता कंपाउंड स्पर्धा में रजत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एंटाल्या (तुर्की) , 25 May 2018

ज्योति सुरेखा, दिव्या दयाल और मुस्कान किरार की भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने शुक्रवार को एंटाल्या में जारी विश्व कप में महिला कंपाउंड टीम स्पर्धा का रजत पदक अपने नाम किया। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक ताइवान की महिला टीम को हासिल हुआ। ताइवान की टीम ने 231 अंक हासिल किए, वहीं भारतीय टीम को 228 अंक मिले। इस साल तीरंदाजी में भारत को हासिल हुआ यह पहला रजत पदक है। हालांकि, इस टूर्नामेंट में भारत को दूसरी बार पदक की जीत मिली है। इससे पहले, शंघाई में आयोजित हुए विश्व कप में वेन्नम, अभिषेक वर्मा की जोड़ी ने कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। ताइवान की चेन यी-सुआन, लिन मिंग-चिंग और चेन ली जु ने 59, 58, 57 और 57 अंक हासिल करते हुए कुल 231 अंक हासिल किए, वहीं भारतीय टीम को 57, 55, 59 और 57 अंक हासिल हुए। कुल अंकों के आधार पर भारतीय टीम ताइवान से केवल तीन अंक पीछे रह गई और उसे रजत पदक हासिल हुआ। इस स्पर्धा में दक्षिण कोरिया की टीम को कांस्य पदक हासिल हुआ। उन्होंने 227 अंक हासिल किए।

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD