Tuesday, 23 April 2024

 

 

खास खबरें भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला 'आप' समर्थकों ने IPL मैच में किया अनोखा प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल की फोटो वाली टी-शर्ट पहन लगाए नारे, मैं भी केजरीवाल फरीदकोट और खडूर साहिब में 'आप' को मिली मज़बूती, अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा को लगा बड़ा झटका! बासरके भैणी से अकाली दल को झटका सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल समय पर सेवा न देने पर जूनियर इंजीनियर पर 20 हजार रूपए का लगाया जुर्माना ''इंजीनियरिंग जल्द ही क्वांटम होने जा रही है'' : प्रो. अरविंद, वीसी, पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला दीपक बांसल डकाला अपने साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल इनेलो ने लोकसभा चुनावों के लिए फरीदाबाद, सोनीपत और सिरसा के उम्मीदवार किए घोषित शैमराक स्कूल में अवार्ड सैरेमनी का आयोजन श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति की ऑफिसियल वेबसाइट भी लांच की गई दिगांगना सूर्यवंशी 'कृष्णा फ्रॉम बृंदावनम' के लिए तैयार

 

अभय सिंह चौटाला ने फतेहाबाद में जेल भरो आंदोलन में गिरफ्तारी दी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फतेहाबाद , 22 May 2018

वर्ष 2014 में तीसरे मोर्चे का गठन न होने कि वजह से देश की जनता ने भाजपा को चुना, यह बात नेता विपक्ष अभय सिंह चौटाला ने फतेहाबाद में जेल भरो आंदोलन में गिरफ्तारी से पहले कही। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस के घोटालों और भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी थी और तीसरे मोर्चे का गठन न होने की वजह से भाजपा को चुनना देश की जनता की मजबूरी बन गया था लेकिन अब तीसरे मोर्चे का गठन हो चुका है और आगामी आम चुनाव में बहन मायावती के नेतृत्व में तीसरे मोर्चे की ही देश में सरकार बनेगी। फतेहाबाद सचिवालय के घेराव से पहले नेता विपक्ष ने केंद्र सरकार पर निशान साधते हुए लोगों को याद दिलाया कि नरेंद्र मोदी ने चुनाव पूर्व अनेक वादे किए थे लेकिन चार साल बीत जाने के बाद एक भी पूरा नहीं हुआ। 

उन्होंने जनता से वायदा किया था कि अच्छे दिन आएंगे और वह विदेशों में जमा काला धन लाकर हर देशवासी के खाते में 15-15 लाख रुपए डालेंगे परंतु यह विडंबना है कि न तो काला धन आया और न ही किसी के खाते में 15 लाख रुपए। नेता विपक्ष ने याद दिलाया कि ऐसा ही एक वादा किसानों से भी किया था कि केंद्र में अगर भाजपा सरकार बनती है तो वह फसलों के लागत मूल्य पर पचास फिसदी लाभ देगी। लेकिन लाभ तो दूर की बात है भाजपा सरकार किसानों को सही लागत मूल्य भी नहीं दे पाई। इसके साथ मोदी जी ने युवाओं के साथ भी छल किया है। हर साल दो करोड़ रोजगार की बात कर, आज युवाओं को पकोड़े बेचने की सलाह देकर अपमानित करने का काम कर रहे हैं।

अभय सिंह चौटाला ने प्रदेश कि भाजपा सरकार झूठी और नाकाम सरकार बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता से वादा किया था कि वह हर नहर के आखरी छोर तक पानी पहुंचाएगी लेकिन किसान के खेत को पानी दिलवाना तो दूर कि बात है सुप्रीम कोर्ट का निर्णय हरियाणा के पक्ष में आने के बाद भी एसवाईएल नहर का अधूरा निर्माण पूरा नहीं करवा पाई। उन्होंने यह भी कहा प्रदेश कि भाजपा सरकार में हर वर्ग को ठगा महसूस कर रहा है क्योंकि भाजपा ने विधानसभा चुनावों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने व पक्के कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतनमान देने की बात कही थी जो केवल चुनावी वादा निकला। नेता विपक्ष ने यह भी कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचारियों और गुंडा ताकतों का बोलबाला है। भ्रष्टाचार और अपराध के मामलों में भाजपा कांग्रेस की परंपरा को ही आगे बढ़ा रही है लेकिन अब जनता बदलाव के मूड में है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाएगी और गठबंधन की सरकार पर अपनी मोहर लगाएगी।

इससे पूर्व बसपा के प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती ने कहा कि लोकसभा 2014 के चुनाव प्रचार के दौरान मोदी अच्छे दिनों के लिए 100 दिन मांगा करते थे लेकिन आज चार साल बाद भी कुछ नहीं बदला। मोदी झूठ बोलकर प्रधानमंत्री बने हैं उनके चुनावी वादे केवल जुमले ही साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने भाजपा और कांग्रेस का राज देख लिया है और अब वह बहन मायावती के नेतृत्व में तीसरे मोर्चे की सरकार बनाएगी। इसके बाद सचिवालय का घेराव कर इनेलो-बसपा नेता व कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दी। एसवाईएल, मेवात कैनाल व दादूपुर नलवी के निर्माण के लिए हो रहे इस जलयुद्ध संघर्ष में गिरफ्तारी देने वालों मे अभय सिंह चौटाला, बसपा प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती, विधायक रणबीर गंगवा, बलवान सिंह, मक्खन लाल सिंगला, रामचंद कम्बोज, परमेंद्र ढुल, ओमप्रकाश बरवा, पिरथी नम्बरदार, प्रो. रविंद्र बलियाला, पूर्व विधायक निशान सिंह, कलीराम, भागीराम, रण सिंह बेनिवाल,  जिलाध्यक्ष बलविंदर सिंह कैरों, महिला प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्षा शीला भ्यान, बसपा नेता नरेंद्र प्रजापति, कृष्ण जमालपुर सहित इनेलो-बसपा नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।

 

Tags: Abhay Singh Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD