Sunday, 28 May 2023

 

 

खास खबरें सांसद प्रतिभा सिंह ने लाहौल के उदयपुर बाजार में आम लोगों की समस्याएं सुनी प्रदेश की नर्सरियों में दो वर्षों में तीन करोड़ पौधों का लक्ष्य किया जाएगा पूरा : लाल चंद कटारुचक्क डीजीपी ने लुधियाना के 13 पुलिस थानों में 120 किलोवॉट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र किए समर्पित ऊर्जा मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने 66 केवी सब स्टेशन कल्याणपुर के उपभोक्ताओं को समर्पित किया अमन अरोड़ा द्वारा फगवाड़ा में अति-आधुनिक ‘‘सैंटर ऑफ एक्सीलेंस’’ का उद्घाटन पंजाब के सेवा केन्द्रों में बकाया मामलों की संख्या कम होकर 0.16 प्रतिशत हुई सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत कैबिनेट मंत्री ने सुनी लोगों की समस्याएँ 'रुसलान' टाइटल को लेकर सलमान खान के जीजा को कोर्ट का नोटिस कांग्रेस भारतीय संस्कृति से नफरत क्यों करती है, पवित्र सेंगोल को वॉकिंग स्टिक के रूप में संग्रहालय में रखा गया : अमित शाह 9 साल में नौकरियां छीनकर 'विश्वगुरु' बना भारत : मल्लिकार्जुन खड़गे ग्वालियर घराने और गोरखपुर का नाता सदियों पुराना : योगी आदित्यनाथ '9 साल 9 सवाल': मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल पटियाला जिले में भाजपा को मिली बड़ी मजबूती लुधियाना के साहनेवाल की बेटी और बेटे ने किया इलाके का नाम रोशन एमएलए की ओर से विशेष सम्मान पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा दसवीं के नतीजों का ऐलान ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शुक्रवार को 85वें दिन हिसार जिला के हलका बरवाला पहुंची '9 साल 9 सवाल': मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल मुंबई डीआरआई ने 1500 करोड़ रूपए के मूल्य के मादक पदार्थो को नष्ट किया शतरंज: मैग्नस कार्लसन ने 2023 सुपरबेट रैपिड एंड ब्लिट्ज पोलैंड जीता जयपुर में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का कहर नो-फ्लाई सूची में नाम डालने के लिए इमरान ने पाक सरकार को कहा शुक्रिया

 

कांग्रेस ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का स्वागत किया

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 May 2018

कांग्रेस ने शुक्रवार को सर्वोच्च न्यायालय के उस आदेश का स्वागत किया, जिसमें उसने मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा को कर्नाटक विधानसभा में शनिवार को बहुमत साबित करने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला ने मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा को विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए 15 दिनों का समय दिया था। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने संवाददाताओं से कहा, “सर्वोच्च न्यायालय ने शनिवार को विश्वास मत परीक्षण का आदेश देकर लोकतंत्र को बचाया है। राज्यपाल ने येदियुरप्पा को बहुमत साबित करने के लिए 15 दिनों का समय दिया था। भाजपा को अपनी सरकार को जारी रखने के लिए बहुमत साबित करना होगा।”भाजपा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने को लेकर कर्नाटक के राज्यपाल की आलोचना करते हुए आजाद ने कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि कांग्रेस व जनता दल (सेकुलर) के पास 117 विधायकों के होने के बावजूद उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया। राज्य विधानसभा की 222 सीटों के लिए 12 मई को हुए चुनाव में भाजपा को 104 सीटें मिली थीं, जबकि कांग्रेस को 78 व जेडी(एस) को 37 सीटें मिली हैं। कांग्रेस और जेडी(एस) ने चुनाव बाद गठबंधन किया है।

जेडी(एस) के राज्य अध्यक्ष एच.डी.कुमारस्वामी ने चन्नापाटना व रामनगरा विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है, पार्टी के पास 37 विधायक हैं। एक सीट बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पास है। आजाद ने कहा कि दो निर्दलीय भी कांग्रेस और जेडी(एस) को समर्थन दे रहे हैं। आजाद ने कहा, “इतिहास में किसी भी राज्यपाल ने दो सप्ताह का समय बहुमत साबित करने के लिए नहीं दिया है।”कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्यपाल पर हमला किया और येदियुरप्पा को सरकार बनाने की अनुमति देने को ‘असंवैधानिक’ बताया। सिद्धारमैया ने कहा, “राज्यपाल का 104 सीटें जीतने वाली भाजपा से सरकार बनाने के लिए कहना यह दर्शाता है कि वह भाजपा और इसके नेताओं से मिले हुए हैं।”कांग्रेस नेताओं ने विश्वास जाहिर किया उनकी पार्टी के विधायक और जेडी(एस) के विधायक शनिवार को शाम चार बजे विश्वास मत प्रस्ताव के दौरान समर्थन देंगे। शीर्ष अदालत का यह फैसला येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के एक दिन बाद आया है।

 

Tags: Ghulam Nabi Azad , Siddaramaiah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD