Monday, 13 May 2024

 

 

खास खबरें विरोधियों के पास उपलब्धियां के नाम पर गिनाने को कुछ नहीं : एन के शर्मा शराब के शौक़ीन मान की पंजाब में नशे खत्म करने की कभी नियत नहीं थी : डॉ. सुभाष शर्मा पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना संसदीय सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया मीत हेयर द्वारा दायर किए गए कागजात, संगरूर के विकास एजेंडे को आगे बढ़ाया गया पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रसिद्ध पंजाबी कवि सुरजीत पातर की अर्थी को दिया कंधा सुक्खू की फिल्म अभी बाकी, 2027 में आएगा पार्ट-टू : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती; बैंस ब्रदर्स पार्टी में शामिल कांग्रेस ने हर गरीब परिवार को हर साल एक लाख रुपये देने का वादा किया समावेशी विकास की प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का चुनाव प्रचार देश के बेहतरीन साल थे मनमोहन सिंह की सरकार में : हरीश चौधरी पंजाब और दिल्ली की तरह अब केंद्र में भी गारंटी पूरे करेगी आम आदमी पार्टी : मीत हेयर जसवां परागपुर से था बिकाऊ विधायकों का चौकीदार, होशियार के खोलूंगा चिट्ठे : सुखविंदर सिंह गुरजीत सिंह औजला के पक्ष में अटारी में विशाल सभा आयोजित सम्मान के नहीं, ब्रीफ़केस में रखे सामान के भूखे थे दागी : सुखविंदर सिंह सुक्खू मालवे को रेल लिंक के माध्यम से चंडीगढ़ से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा : मीत हेयर मैं दोबारा जेल चला गया तो भाजपा वाले फ्री बिजली, पानी और इलाज रोक देंगे- केजरीवाल गजेंद्र सिंह शेखावत ने भाजपा प्रत्याशी के हक में मोहाली में वोटरों से मांगा वोट अपना वोट डालते समय 1 जून 1984 को याद रखना: सुखबीर सिंह बादल ने पंजाबियों से कहा लोगों को गुमराह करने की बजाए विकास की बात करें कांग्रेस, भाजपा व आप : एन.के.शर्मा चंडीगढ़ में जन समर्थन अपार, लोग बोले इस बार भाजपा होगी पक्का 400 पार : जतिंदर पाल मल्होत्रा श्री आनंदपुर साहिब से खनन माफिया का नामोनिशान मिटा दूंगा : डा. सुभाष शर्मा

 

मध्य प्रदेश बना दुष्कर्म प्रदेश : कमल नाथ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 11 May 2018

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह के विधानसभा क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाकर हत्या किए जाने पर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोला है। प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के कार्यकाल में मध्यप्रदेश दुष्कर्म प्रदेश बन चुका है।उन्होंने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि गृह मंत्री भूपेन्द्र सिंह के विधानसभा क्षेत्र खुरई के बांदरी में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के बाद उसे जला देने की घटना से दुष्कर्म प्रदेश में एक कड़ी और जुड़ गई है।कमलनाथ ने कहा है कि इस घटना से सभी का सिर शर्म से झुक गया है। मुख्यमंत्री किस मुंह से महिलाओं की सुरक्षा की बात करते हैं। दु:ख तो इस बात का है इस तरह की घटनाओं के बाद मुख्यमंत्री आश्चर्यजनक रूप से चुप रहते हैं। उन्हें जनता को स्पष्ट करना चाहिए कि दुष्कर्म की घटनाओं को रोकने के लिए उन्होंने कौन से ठोस कदम उठाए हैं।कमलनाथ ने कहा कि एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश दुष्कर्म में देश में अव्वल है। बच्चों के अपहरण और यौन शोषण के मामले में प्रदेश तीसरे नंबर पर है। महिलाओं पर यौन हिंसा को लेकर किए गए हमले और उन्हें अपमानित करने में भी मध्यप्रदेश तीसरे नंबर पर है। औसतन हर दिन महिलाओं के साथ 13 अनाचार के मामले प्रदेश में हो रहे हैं। पिछले एक साल में 5300 ज्यादती की घटनाएं हुई हैं।कमलनाथ ने कहा कि यह शर्मनाक आंकड़ा छूने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है, लेकिन शिवराज 'मामा' पर कोई असर नहीं हो रहा है।

 

Tags: Kamal Nath

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD