Wednesday, 15 May 2024

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए किया प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब से आप उम्मीदवार गुरप्रीत जीपी के लिए किया प्रचार लोगों से कहा-काम करने वाले लोगों को 1 जून को जरूर करें वोट अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब बचाओ यात्रा का समापन श्री केशगढ़ साहिब में किया पंजाब भयंकर कर्जे की चपेट में, गर्दन तक कर्ज में डूबा हुआ है : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस सरकार किसानों का कर्ज माफ करेगी; एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी प्रदान करेगी वीरभूमि से हूं, खनन माफिया के सामने नहीं डालूंगा हथियार : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ के वार्ड 8 से नगर निगम चुनाव लड़े अमरीक सिंह सैनी आम आदमी पार्टी में हुए शामिल अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर बन चुका है,अब मथुरा की बारी है-पुष्कर सिंह धामी संगरूर और फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डा. सुभाष शर्मा ने भरा नामांकन नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले मनीष तिवारी की पदयात्रा में हजारों कांग्रेसी, आप,सपा वर्कर हुए शामिल धर्म के नाम पर लोगों को बांटने वाली बीजेपी को हटा कांग्रेस को विजेता बनाएं-गुरजीत औजला मीत हेयर ने मालेरकोटला में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया राजा वड़िंग ने दाखा में चुनाव प्रचार किया, पंजाब के लिए कांग्रेस के 'पांच न्यायों' की वकालत की सीजीसी लांडरां की एनसीसी कैडेट एसयूओ महिमा को मिला बेस्ट कैडेट अवार्ड 6000 रुपए की रिश्वत लेता ए. एस. आई विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू शहरी मंत्री रहते भू माफिया बने पूर्व विधायकः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने साइक्लिंग एक्सपीडिशन को रवाना किया एलपीयू द्वारा15वां अचीवर्स अवार्ड समारोह आयोजित: विद्यार्थियों को किया एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कारों से सम्मानित मोहकमपुरा से आम आदमी अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल सैयामी खेर का कहना है, मुझे ऐसी भूमिकाएं करना पसंद है जो शारीरिक और भावनात्मक रूप से थका देने वाली हो, एक अभिनेता के रूप में यह फायदेमंद है

 

दुल्हन सोनम कपूर लाल जोड़े में सजीं

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 08 May 2018

बॉलीवुड में अपने अलग तरह के फैशन को लेकर मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपनी शादी के दिन भारी आभूषण के साथ लाल रंग का लहंगा पहना, मंगलवार सुबह अपने प्रेमी आनंद अहूजा के साथ वह शादी के बंधन में बंधीं। सोनम ने डिजाइनर अनुराधा वकील द्वारा निर्मित लोत-मोटिफ पहना और पंजाबी दुल्हन के हाथ गहरे मरून रंग से सजे, उन्होंने दोनों हाथों की कलाइयों में ‘चूड़ा’ और ‘कलीरें’ पहने हुई थीं। उन्होंने माथा-पट्टी भी पहनी हुई थी। दूल्हे ने राघवेंद्र राठौर द्वारा निर्मित शेरवानी पहनी। उनकी शेरवानी वीज और क्रीम ‘साफे’ के साथ थी। उनकी शादी यहां बांद्रा में हुई, समारोह में जोड़े के परिजन और करीबी दोस्त शामिल हुए। सोनम के पिता और अनुभवी अभिनेता अनिल कपूर और उनके भाई हर्षवर्धन शेरवानी में काफी अच्छे लग रहे थे, जबकि भाई-बहनों में इस खास दिन जाह्नवी, खुशी, अंशुला, शनाया और अर्जुन पारंपरिक पोशाक में नजर आए। इस अवसर पर परिवार के सदस्य बोनी कपूर, संजय कपूर और महीप कपूर भी उपस्थित हुए। फिल्म और फैशन उद्योग से अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, करण जौहर, जैकलिन फर्नाडीज, रानी मुखर्जी, स्वरा भास्कर, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, डिजाइनर मसाबा गुप्ता और स्टाइलिस्ट पर्निया कुरैशी भी उपस्थित रहे। सोनम की ‘वीरे दी वेडिंग’ की सह-कलाकार करीना हल्के गुलाबी रंग में दिखीं। वह अपने पति सैफ और बेटे तैमूर के साथ पहुंचीं। दुल्हन ने शादी से पहले के कार्यक्रमों में हल्के रंग के कपड़े पहने। उन्होंने रविवार आयोजित मेहंदी में पीच और ग्रे कलर के कपड़े पहने और उनका संगीत कार्यक्रम सोमवार को आयोजित हुआ। नवविवाहित जोड़ा मंगलवार की शाम होटल लीला पैलेस में एक शानदार रिसेप्शन पार्टी के दौरान मीडिया से रूबरू होगा।

 

Tags: BOLLYWOOD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD