Friday, 29 September 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाकर शहीद भगत सिंह के सपने साकार करने का प्रण वर्ल्ड रेबीज-डे- ब्लाक खुईखेड़ा के विभिन्न सेंटरों में लगाया जागरूकता कैम्प एसआईटी के पास पर्याप्त सबूत कि सुखपाल खैरा ड्रग्स तस्करी में शामिल रहे हैं - मलविंदर सिंह कंग आपदा प्रभावितों की मदद के लिए आगे आईं शिमला की वयोवृद्ध महिलाएं भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारियों ने आपदा राहत कोष में दिया योगदान पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट के मार्गदर्शन में सार्वजनिक प्रदर्शन प्रणाली का उद्घाटन किया गया प्रदूषित हवा व वातावरण परिवर्तन के दुष्प्रभावों से बचने के लिए आज से ही सावधान रहने की जरुरत: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यू.ए.ई. के प्रवासी हिमाचलियों को निवेश के लिए आमंत्रित किया दशहरे उत्सव को मज़ेदार कॉमेडी और हंसी से भरने जा रही है गिप्पी ग्रेवाल स्टारर फिल्म "मौजां ही मौजां" गेहूँ के स्टॉक में हेराफेरी के दोष अधीन विजीलैंस द्वारा डी.एफ.एस.सी, दो इंस्पेक्टर और तीन आढ़तियों के खि़लाफ़ केस दर्ज पंजाब के गाँव नवां पिंड सरदारां ने जीता बैस्ट टूरिज्म विलेज ऑफ इंडिया 2023 अवॉर्ड सिख नेशनल कॉलेज चरण कंवल बंगा में डिग्री वितरण समारोह का आयोजन शहीदों के परिजनों को देश के 140 करोड़ लोग 1-1 रुपया आर्थिक मदद दें : वीरेश शांडिल्य पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर एंड बिलियरी साइंसेज़ में जल्द शुरू होगी लीवर ट्रांसप्लांट की सुविधा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सीमा से सटे गांवों के लोगों के हौंसले को सराहा धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में शराब व माँस की बिक्री पर लगे प्रतिबंधः वीरेश शांडिल्य अप्रैल 2022 से अब तक पी.एस.पी.सी.एल और पी.एस.टी.सी.एल द्वारा 4151 नौकरियाँ प्रदान की गईं- हरभजन सिंह ई.टी.ओ. खरीफ मंडीकरण सीजन 2023-24 के लिए सभी पुख़्ता प्रबंध मुकम्मल: लाल चंद कटारूचक्क शाहपुर विस क्षेत्र में हर घर नल और जल पहुंचेगा: केवल सिंह पठानिया शहीद प्रदीप सिंह की अंतिम अरदास: मुख्य मंत्री की तरफ से कैबिनेट मंत्री जौड़ामाजरा ने श्रद्धा के फूल किए भेंट प्राकृतिक कृषि पद्धति से मज़बूत होगी किसानों की आर्थिकी : शिव प्रताप शुक्ल

 

प्रदेश की ऊर्जा क्षमता के दोहन के लिए प्रयास जारी : जय राम ठाकुर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 08 May 2018

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड तकनीकी कर्मचारी संघ के 19वें स्थापना दिवस की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश देश में ऊर्जा राज्य के रूप में जाना जाता है तथा इसका श्रेय राज्य विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों को जाता है। उन्होंने कहा कि बोर्ड के कर्मचारी कर्मठता एवं प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे हैं ताकि प्रदेश के हर घर में उजाला हो सके।श्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में ऊर्जा क्षेत्र में अपार संभावनाएं विद्यमान हैं तथा निजी क्षेत्र भी प्रदेश के इस क्षेत्र में निवेश करने में रुचि दिखा रहा है। लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ निहित स्वार्थी तत्त्व राजनैतिक उद्देश्यों के लिए इसमें बाधा उत्पन्न कर रहे हैं तथा जहां भी नई परियोजना आरंभ होती है, ये तत्त्व  वहां निर्माण कार्यों को बाधित करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक प्रदेश में 10 हजार मेगावाट ऊर्जा का दोहन किया गया है तथा निजी, सार्वजनिक एवं सरकारी सहभागिता के माध्यम से शेष क्षमता का शीघ्र दोहन करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शीघ्र इस उद्देश्य के लिए नई ऊर्जा नीति तैयार करेगी।मुख्यमंत्री ने लाइनमैन से फोरमैन बनने की न्यूनतम आवश्यक सेवाकाल को 7 साल से घटाकर 5 साल करने की घोषणा की। उन्होंने घोषणा की कि बोर्ड के फील्ड कर्मचारियों को सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत मोबाइल भत्ता भी प्रदान किया जाएगा।उन्होंने कहा कि राज्य विद्युत बोर्ड में तकनीकी कर्मचारियों के 600 पद शीघ्र ही भरे जाएंगे।शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में प्रदेश देश का ऊर्जा राज्य बनने को तैयार है।

बहुउद्देश्य परियोजना तथा ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि बोर्ड के तकनीकी कर्मचारी प्रदेश के दूरगामी गांवों तक बिजली प्रदान करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य के लिए तकनीकी कर्मचारियों के सक्रिय सहयोग की आवश्यकता है।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक संजीवन कुमार ने कहा कि तकनीकी कर्मचारी प्रदेश में ऊर्जा परियोजनाओं की सफलता को सुनिश्चित बनाने के लिए समर्पित भावना से कार्य कर रहे हैं। कर्मचारी नेता सुरेंद्र ठाकुर ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। ऊर्जा अभियंता संघ के अध्यक्ष सुनील ग्रोवर ने कहा कि प्रदेश के तकनीकी कर्मचारी हिमाचल प्रदेश को देश का ऊर्जा राज्य बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की स्थापना के समय केवल कुछ ही गांवों में बिजली की सुविधा थी तथा आज प्रदेश के लगभग शत प्रतिशत घरों में बिजली प्रदान की जा रही है।अभियंता संघ के राज्य अध्यक्ष मोहन लाल ठाकुर ने आश्वासन दिलाया कि तकनीकी कर्मचारी राज्य सरकार की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्धता एवं उत्साह के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से विभिन्न मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आग्रह किया।अभियंता संघ के जिला शिमला अध्यक्ष खूब चंद शर्मा ने संघ की विभिन्न मांगों के बारे विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बोर्ड में फोरमैन के 240 से अधिक पद रिक्त पड़े हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से लाइनमैनों को इन पदों पर पदोन्नत करने का आग्रह किया।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Suresh Bhardwaj , Anil Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD