Friday, 22 September 2023

 

 

खास खबरें हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह बने एशियाई खेलों में भारतीय खेल दल के ध्वजवाहक पंजाब के स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य भर में लिंग निर्धारण करने वाले तीन अवैध रैकेटों का किया पर्दाफाश सलमान खान ने अपने दबंग स्टाइल में गिप्पी ग्रेवाल स्टारर फिल्म 'मौजां ही मौजां' का ट्रेलर लॉन्च किया इंटरनेशनल सिख मार्शल आर्ट काउंसिल द्वारा दुनिया भर में गतके को बढ़ावा देने का फ़ैसला गृह मंत्री अनिल विज ने अपने आवास पर सरकारी फाइलों का निपटान किया दिमाग से जुड़े किसी भी लक्षण को नजरअंदाज करना हो सकता है घातक: डा. संदीप शर्मा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने ‘प्रथम स्वतंत्रता संग्राम’ पुस्तक का विमोचन किया 'मेरी माटी मेरा देश' के तहत- नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों ने अमृत कलश यात्रा निकालकर मिट्टी एकत्रित की ऐतिहासिक बैंटनी कैसल आम जनता के लिए खुला उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्कास्ट-जम्मू के 25वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया किश्तवाड़ प्रशासन वरवान महोत्सव-2023 की मेजबानी हेतु तैयार उपायुक्त कठुआ राकेश मन्हास ने ग्रामीण विकास क्षेत्र के कार्यों, योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने अक्तूबर तक कचरे का 100 प्रतिषत पृथक्करण करने पर बल दिया जम्मू-कश्मीर निवेश हेतु सूर्योदय क्षेत्र के रूप में उभर रहा है, नए व्यवसाय स्थापित हो रहे हैं : राजीव राय भटनागर रामबन में ईद मिलाद-उन-नबी की तैयारियों पर चर्चा की गई उपायुक्त विशेष महाजन ने खलैनी ब्लॉक का दौरा किया सरकारी गांधी नगर अस्पताल में डॉक्टर ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए, उपायुक्त जम्मू ने दिए जांच के आदेश पंजाब में भाजपा को लगा बड़ा झटका, अबोहर से पूर्व भाजपा विधायक अरुण नारंग आप में हुए शामिल जीसीडब्ल्यू एमए रोड पर विज्ञान कार्यक्रम आयोजित, सौरभ भगत ने विजेता छात्रों को सम्मानित किया राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राज्य स्तरीय सायर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की विजीलैंस ब्यूरो द्वारा 5000 रुपए रिश्वत लेने के दोष में ए. एस. आई. गिरफ्तार

 

राहुल गांधी ने एम्स में लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Apr 2018

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में मुलाकात की। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री को बीते महीने दिल व गुर्दे से जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिए यहां भर्ती कराया गया था। कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि आधा घंटे की अपनी मुलाकात के दौरान राहुल ने उनकी सेहत के बारे में जानकारी की। लालू प्रसाद को 29 मार्च को एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां छह चिकित्सकों का एक दल उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहा है। इसमें शल्य चिकित्सा, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी व न्यूरोलॉजी विभाग के चिकित्सक शामिल हैं। इससे पहले लालू का राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) रांची में इलाज कराया गया था। लालू को बिरसा मुंडा जेल में रहने के दौरान स्वास्थ्य संबंधी शिकायत पर 17 मार्च को रिम्स में भर्ती कराया गया था। लालू चारा घोटाला से जुड़े मामले में 23 दिसंबर, 2017 से जेल की सजा काट रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री 2013 से चारा घोटाले के चार मामलों में दोषी करार दिए गए हैं। हालिया, दुमका कोषागार मामले में विशेष सीबीआई अदालत ने उन्हें 14 साल जेल की सजा सुनाई है।

 

Tags: Rahul Gandhi , Lalu Prasad Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD