Wednesday, 29 March 2023

 

 

खास खबरें भारतीय वस्तुओं, सेवाओं का निर्यात 760 अरब डॉलर को पार करने के लिए तैयार : पीयूष गोयल राष्ट्रीय सुरक्षा कारणों से 500 से अधिक ऐप्स को आई4सी की सिफारिश पर बैन किया गया: अमित शाह कांग्रेस ने मुझे जेल भेजने के लिए कई बार बिछाया था जाल, आज कुछ दल मिलकर चला रहे हैं भ्रष्टाचारी बचाओ अभियान - पीएम नरेंद्र मोदी सड़क सुरक्षा पर शिक्षा भारत में सुरक्षा मानकों में सुधार की कुंजी : नितिन गडकरी टैगोर के अकादमिक विचारों को दर्शाती है राष्ट्रीय शिक्षा नीति : द्रौपदी मुर्मू पीएमएलए की धारा 50 को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस आईपीएल के शुरूआती चरण में विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे बेन स्टोक्स 'सुट्टा' के लिए काम करने के दौरान काफी कुछ सीखने को मिला: जान कुमार शानू जैकलीन फर्नांडिस ने अमृतसर में 'फतेह' का पहला शेड्यूल पूरा किया रक्षा मंत्री ने भारत को सबसे शक्तिशाली देशों में से एक बनाने के लिए युवाओं से नई कंपनियों के बारे में सोचने, नवाचार करने और उन्हें स्थापित करने का आह्वान किया नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने अहमदाबाद और गैटविक के बीच सीधी उड़ान का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राजपुरा के विकास के लिए कई परियोजनाओं को दी मंज़ूरी शीघ्र ही पूरी की जाएगी कर्मचारियों की जायज़ मांगें : डॉ. बलबीर सिंह पंजाब के पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान ने ‘टूरिज़्म इन मिशन मोड’ के अंतर्गत चिंतन शिविर में भाग लिया अमन अरोड़ा द्वारा स्टेट सी.बी.जी. पॉलिसी तैयार करने के लिए वर्किंग ग्रुप बनाने और अप्रैल के आखिर तक रिपोर्ट जमा करवाने के निर्देश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘जोगिया’ का पोस्टर व टीज़र जारी किया हिमाचल प्रदेश रेरा को ई-गर्वनेंस पुरस्कार ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ मंगलवार को 31वें दिन जिला महेंद्रगढ़ के हलका अटेली में पहुंची कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की बाग़बानी विभाग की फ़सलीय विविधता योजनाएँ किसानों को अंतरराष्ट्रीय मंडियों में मुकाबले के योग्य बनाएंगी-चेतन सिंह जौड़ामाजरा नवनिर्वाचित विधायकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को किया सम्मानित

 

केंद्र सरकार द्वारा पंजाब सरकार को गेहूं की बेरोक खरीद के लिए प्रत्येक तरह की सहायता का भरोसा

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Apr 2018

केंद्र सरकार के फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीबूशन के सचित रवि कांत और पंजाब के  मुख्य सचिव करन अवतार सिंह ने आज रबी सत्र 2018 -19 के संबंध में गेहूं के भंडारण और खरीद के मुद्दे पर विचार करने के लिए एक उच्च स्तरीय मीटिंग की  जिसमें श्री के.ए.पी सिंहा, मुख्य सचिव फूड सप्लाई, पंजाब आंन्दिता मित्रा, डायरैक्टर फूड सप्लाई, पंजाब श्री एस.पी. कार ई.डी (उत्तर) एफ.सी.आई और जनरल मैनेजर एफ.सी.आई, पंजाब क्षेत्र शामिल हुए।इस मीटिंग में श्री रवि कांत को अवगत करवाया गया कि 130 लाख मीट्रिक टन की अनुमानित मात्रा में से 97 लाख मीट्रिक टन गेहूं पहले ही 25 अप्रैल, 2018 तक राज्य की एजेंसियों और एफ.सी.आई द्वारा खऱीदा जा चुका है। इसके अलावा 47 लाख मीट्रिक टन (65 प्रतिशत) खऱीदी गया गेहूं उठा लिया गया है और 25 अप्रैल, 2018 तक 12,157 करोड़ रुपए का राशि आढ़तियों के खातों में भेज दी गई है। भारत सरकार के फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीबूशन के सचिव ने कहा कि अनाज की ढुलाई को बेहतर बनाने और भंडारण क्षेत्रों का ठीक प्रयोग करने के लिए ज्यादा से ज्यादा विशेष रेलें राज्य को अलाट की जाएंगी। सायलोज़ के रूप में वैज्ञानिक ढंग के साथ भंडारण करने संबंधी एफ.सी.आई ने जानकारी दी कि उन्होंने स्टोरेज की कमी के विश्लेषण और अन्य संबंधित मुद्दों के लिए एक सलाहकार भी नियुक्त किया है।इस दौरान भारत सरकार के खाद्य विभाग के सचिव और पंजाब के मुख्य सचिव खाद्य सप्लाई ने खन्ना और सरहन्द की मंडियों का दौरा भी किया और विभिन्न अधिकारियों और अन्यों लोगों से बातचीत भी की। केंद्रीय खाद्य सचिव ने सभी प्रबंधों पर संतुष्टि प्रकट की और इस सत्र के दौरान भारत सरकार की तरफ से परेशानी मुक्त खरीद और गेहूँ के सही भंडारण को यकीनी बनाने की हर संभव सहायता का भरोसा भी दिया।

 

Tags: Chief Secretary Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD