Friday, 22 September 2023

 

 

खास खबरें गृह मंत्री अनिल विज ने अपने आवास पर सरकारी फाइलों का निपटान किया दिमाग से जुड़े किसी भी लक्षण को नजरअंदाज करना हो सकता है घातक: डा. संदीप शर्मा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने ‘प्रथम स्वतंत्रता संग्राम’ पुस्तक का विमोचन किया 'मेरी माटी मेरा देश' के तहत- नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों ने अमृत कलश यात्रा निकालकर मिट्टी एकत्रित की ऐतिहासिक बैंटनी कैसल आम जनता के लिए खुला उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्कास्ट-जम्मू के 25वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया किश्तवाड़ प्रशासन वरवान महोत्सव-2023 की मेजबानी हेतु तैयार उपायुक्त कठुआ राकेश मन्हास ने ग्रामीण विकास क्षेत्र के कार्यों, योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने अक्तूबर तक कचरे का 100 प्रतिषत पृथक्करण करने पर बल दिया जम्मू-कश्मीर निवेश हेतु सूर्योदय क्षेत्र के रूप में उभर रहा है, नए व्यवसाय स्थापित हो रहे हैं : राजीव राय भटनागर रामबन में ईद मिलाद-उन-नबी की तैयारियों पर चर्चा की गई उपायुक्त विशेष महाजन ने खलैनी ब्लॉक का दौरा किया सरकारी गांधी नगर अस्पताल में डॉक्टर ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए, उपायुक्त जम्मू ने दिए जांच के आदेश पंजाब में भाजपा को लगा बड़ा झटका, अबोहर से पूर्व भाजपा विधायक अरुण नारंग आप में हुए शामिल जीसीडब्ल्यू एमए रोड पर विज्ञान कार्यक्रम आयोजित, सौरभ भगत ने विजेता छात्रों को सम्मानित किया राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राज्य स्तरीय सायर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की विजीलैंस ब्यूरो द्वारा 5000 रुपए रिश्वत लेने के दोष में ए. एस. आई. गिरफ्तार विभिन्न स्कीमों में अप्रयुक्त फंडों को नये प्रोजैक्ट शुरू करके लोगों की भलाई के लिए ख़र्चा जाये : बलकार सिंह लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा मगनरेगा के अधीन काम करते मुलाजिमों को ईएसआई के दायरे में लाने के हुक्म उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांदरबल में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास किया उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांदरबल में विकास गतिविधियों, केंद्रीय और केंद्रशासित प्रदेश योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा की

 

सरकार श्रमिकों के लिए रोजगार, सामाजिक सुरक्षा को प्रतिबद्ध : संतोष कुमार गंगवार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Apr 2018

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को यहां कहा कि सरकार देश के प्रत्येक श्रमिक को रोजगार सुरक्षा, वेतन सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त, मंत्रालय ने केंद्रीय श्रम कानूनों के सरलीकरण, समामेलन एवं विवेकीकरण के लिए कदम उठाए हैं।गंगवार ने कहा कि केंद्र सरकार दूरगामी संरचनागत सुधारों के जरिए ‘रूपान्तरण के लिए सुधार’ के दृष्टिकोण का अनुसरण कर रही है।गंगवार यहां वर्ष 2017 के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससीआई) सुरक्षा पुरस्कार प्रदान करने के लिए आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड के चेयरमैन एवं राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष सतीश रेड्डी ने समारोह की अध्यक्षता की।एनएससीआई सुरक्षा पुरस्कार व्यवसायगत सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के क्षेत्र में बेहद प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार हैं और इन्हें संबंधित आकलन अवधियों के दौरान विनिर्माण, निर्माण एवं एमएसएमई क्षेत्र में संगठनों द्वारा प्रभावी सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली एवं उत्कृष्ट सुरक्षा एवं स्वास्थ्य प्रदर्शन करने पर प्रदान किए जाते हैं।इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोपरेटिव लिमिटेड, बरेली (उत्तर प्रदेश); एनपीसीआईएल, कैगा जनरेटिंग स्टेशन 3 और 4, (कर्नाटक); महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (ऑटोमोटिव सेक्टर), हरिद्वार, उत्तराखंड और वर्धमान एक्रिलिक्स लिमिटेड, भरूच, गुजरात ने विनिर्माण क्षेत्र में क्रमश: ग्रुप ए, ग्रुप बी, ग्रुप सी, ग्रुप डी और ग्रुप ई के तहत शीर्ष स्तरीय सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा पुरस्कार जीते।सोजिट्ज – एल एंड टी कंसोर्टियम, जयपुर, राजस्थान को निर्माण क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किया गया एवं पारिजात इंडस्ट्रीज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, अंबाला, हरियाणा को एमएसएमई क्षेत्र में शीर्ष स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त निर्माण क्षेत्र के 12 उपभोक्ता संगठनों को भी पुरस्कृत किया गया।इन पुरस्कारों का आकलन एवं घोषणा हर वर्ष भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा गठित एक स्वायत्तशासी सोसाइटी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद द्वारा की जाती है।

 

Tags: Santosh Kumar Gangwar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD