Monday, 02 October 2023

 

 

खास खबरें आस-पास सफाई बनाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर सभी उन्हें स्वच्छांजलि करें भेंट: सोम प्रकाश खेल के मामलों में देश के अग्रणी राज्यों में शुमार होगा पंजाब: कुलदीप सिंह धालीवाल नए जिला कोर्ट कांप्लेक्स में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत चलाया गया सफाई अभियान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों का साकार करने के लिए अपने वातावरण व आस-पास को रखें साफ सुथरा: ब्रम शंकर जिंपा "पंजाब अगेंस्ट ड्रग एडिक्शन" अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री के आह्वान पर अमृतसर के वॉर मेमोरियल में बड़े पैमाने पर श्रमदान किया गया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य स्तरीय मैराथन (रेड रन) का शुभारम्भ किया ईमानदारी तथा समर्पण भाव से कार्य करें नवनियुक्त सहायक अभियंता : सुखविंदर सिंह सुक्खू नीति आयोग द्वारा पंजाब के 10 ब्लाकों में आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम शुरू जिला मोगा में जल्द ही तीन और आम आदमी क्लीनिक खुलेंगे "रोज़ रोज़ी ते गुलाब" की शूटिंग हुई शुरू; 24 मई 2024 को रिलीज़ होने वाली है फिल्म फगवाड़ा शुगर मिल मामला : सरकार डिफाल्टर शुगर मिलों की संपत्ति जप्त कर किसानों को पैसा देगी : मलविंदर सिंह कंग शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पालमपुर दौरे पर दी करोड़ों रुपए की सौगातें “समाज में करुणा की भावना जागृत करना ही है समय की मांग” नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी का युवाओं से आह्वान ‘खेडां वतन पंजाब दीयां-2023’ : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिला स्तरीय तैराकी मुकाबलों की करवाई शुरुआत राज्य सरकार आपदा से निपटने के लिए 4500 करोड़ रु खर्च कर रही है : सुखविंदर सिंह सुक्खू अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान 2 अक्टूबर को पटियाला के माता कौशल्या अस्पताल में आई.सी.यू व एन.आई.सी.यू का करेंगे उद्घाटन नगर निगम ने शहर में करवाए 15 करोड़ रुपए के विकास कार्य: ब्रम शंकर जिंपा राज्य के औद्योगिक विकास में नया मील पत्थर; मुख्यमंत्री रखेंगे हॉलैंड आधारित कैटल फीड प्लांट का नींव पत्थर लोक संपर्क विभाग के कर्मचारी सूरज मोहन को सेवानिवृत्ति पर शानदार विदाई पार्टी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बरसात में आई आपदा के दौरान राहत एवं बचाव अभियान में अमूल्य योगदान के लिए एसडीआरएफ की सराहना की

 

प्रदेश सरकार कमज़ोर वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : जय राम ठाकुर

कुल्लू जिला में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की रखीं आधारशिलाएं

Listen to this article

5 Dariya News

कुल्लू , 28 Apr 2018

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कुल्लू जिला के बजौरा स्थित मेला मैदान हाट में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, युवा एवं कमज़ोर वर्गों कल्याण के लिए वचनबद्ध है तथा सरकार ने इन वर्गो के कल्याण के लिए बजट में अनेक कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की बागडोर सम्भालने के उपरान्त ऐसा कोई भी दिन नहीं बीता जब सरकार ने लोगों के कल्याण के लिए कोई निर्णय व पहल न की हो। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार का वर्तमान प्रदेश सरकार पर पूर्ण विश्वास है। ऐसे में सरकार का यह दायित्व बनता है कि वे उनकी अपेक्षओं पर खरा उतरें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार निर्धारित लक्ष्यों को लेकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह खुशी का विषय है कि 100 दिनों में प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हुआ है।जय राम ठाकुर ने कहा कि पूर्व सरकार के दौरान प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से अस्त-व्यस्त थी। ड्रग माफिया, खनन माफिया तथा तबादला माफिया पूर्व सरकार को चला रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश की बागडोर सम्भालते ही महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित बनाने के लिए गुड़िया हैल्पलाइन, शक्ति बटन ऐप तथा विभिन्न अवैध गतिविधियों खनन, नशा तस्करी इत्यादि पर नजर रखने के लिए होशियार सिंह हैल्पलाइन आरम्भ की।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मुख्यमंत्री लोक भवनों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 30 लाख का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि आवारा पशुआं के संरक्षण के लिए पग उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में वर्तमान सरकार के 100 दिन पूरा होने पर उन्होंने प्रधानमंत्री से भेंट की है और प्रधानमंत्री प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से सन्तुष्ट है।मुख्यमंत्री ने प्रकृति अध्ययन केन्द्र बंजार के लिए 3.70 करोड़ रुपये, लोक भवन के लिए 30 लाख तथा विधानसभा के अतिरिक्त लोक भवन के लिए 15 लाख रुपये की घोषणा की। उन्होंने पनारसा-दलाशा सड़क निर्माण के लिए 20 लाख रुपये, स्नान घाट के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये तथा बालकनाथ एवं माहुनाग मन्दिरों के निर्माण के लिए 5-5 लाख रुपये की घोषणा की।उन्होंने साराबाई में 231.30 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली रेरी-मशगन उठाऊ सिंचाई योजना की आधारशिला रखी। 

मुख्यमंत्री ने साराबाई में 337.32 लाख रुपये की लागत से निर्मित 33 केवी विद्युत उपकेन्द्र का लोकार्पण किया तथा शमशी में 2.20 लाख की लागत से निर्मित होने वाले ग्रेटर हिमालयन नेशनल पार्क (जीएचएनपी) के विवेचन केन्द्र तथा पिरडी में 100.80 लाख रुपये की लागत से उठाऊ सिंचाई योजना की आधारशिला रखी।उन्होंने ढालपुर कला केन्द्र के निकट 122.21 लाख रुपये की लागत से निर्मित कार पार्किंग का लोकार्पण किया।परिवहन एवं वन मंत्री गोबिन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तथा विभिन्न राज्यों के दर्जनभर से अधिक मुख्यमंत्रियों के शामिल होने से यह दिन ऐतिहासिक बन गया। उन्होंने मुख्यमंत्री से बजौरा में प्रवेश द्वार के निर्माण का आग्रह किया। क्योंकि यहीं ये कुल्लू जिला में प्रवेश होता है। उन्होंने कहा कि पण्डोह से बगलामुखी माता मन्दिर के बीच रज्जू मार्ग का शीघ्र निर्माण किया जाएगा, इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।सांसद राम स्वरूप ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के 100 दिन अन्य प्रदेशों के लिए भी प्रेरणा स्त्रोत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट अपने आप में ऐतिहासिक है, जिसमें प्रदेश के लोगों के कल्याण के लिए 30 नई योजनाएं आरम्भ की गई है। उन्होंने कहा कि भानूपल्ली-बिलासपुर-मनाली-लेह रेल लाईन के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।बंजार के विधायक सुरेन्द्र शोरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने समाज के कमज़ोर वर्गों का कल्याण सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने मनरेगा के अन्तर्गत रोज़गार दिवसों को 100 दिन से बढ़ाकर 120 किया है। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जय राम ठाकुर ने नेतृत्व में प्रदेश नई ऊचॉंइयां हासिल करेगा। उन्होेने मुख्यमंत्री से बंजार क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का आग्रह किया।इस अवसर पर मनाली के भूपेन्द्र कुमार और पवन कुमार ने मुख्यमंत्री को राहत कोष के लिए 51 हजार रुपये का चैक प्रदान किया। भाजपा मण्डलाध्यक्ष चुन्नी लाल ठाकुर ने मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का इस अवसर पर स्वागत किया।ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा, आनी के विधायक किशोरी लाल व जवाहर ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष भीम सेन शर्मा, मुख्यमंत्री के ओएसडी शिशु धर्मा, मुख्यमंत्री के सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, उपायुक्त कुल्लू युनूस, पुलिस अधिक्षक मण्डी शालिनी अग्निहोत्री व अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Govind Singh Thakur , Anil Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD