Tuesday, 21 May 2024

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फिरोजपुर से 'आप' उम्मीदवार जगदीप सिंह काका बराड़ के लिए किया प्रचार श्री आनंदपुर साहिब में पर्यटन की अपार संभावनाएं : विजय इंदर सिंगला मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरमीत खुड्डियां के लिए किया चुनाव प्रचार हम बांटने की नहीं जोड़ने की राजनीति कर रहे हैं: मीत हेयर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुनाई किकली-2, किकली कलीर दी बुरी हालत सुखबीर दी शिरोमणी अकाली दल सत्ता में आने पर राजस्थान और हरियाणा के साथ सभी जल बंटवारा समझौते को रदद कर देगा : सुखबीर सिंह बादल अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में भाजपा और आप पर साधा निशाना; पंजाब के लिए असली समाधान का वादा किया एलन चंडीगढ़ के छात्रों ने जूनियर साइंस ओलंपियाड 2024 में रचा इतिहास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से करतारपुर कॉरिडोर खुला जोकि कांग्रेस की गलती के कारण बंद था : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज तपती दोपहर में गुरजीत सिंह औजला ने की दुकानदारों से मुलाकात आप सरकार ने कर्मचारियों की बकाया राशी और 12% डीए का नहीं किया भुगतान - गुरजीत औजला कंग और सिंगला बताएं राहुल और केजरीवाल दोस्त हैं की दुश्मन : डॉ.सुभाष शर्मा गुजरात के विधायक ने मोहाली में बीजेपी उम्मीदवार के लिए प्रचार किया सुनील जाखड़ द्वारा यादविंदर सिंह बुट्टर प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त हरियाणा में प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा की जा रही सख्त कार्रवाई बिकाऊ पूर्व विधायक लखनपाल की जुबान मीठी, दिल काला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भारत की संगीत विरासत को दुनिया के मंच पर ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तैयार : डेविड अंगु किसानों को देख गाड़ी से उतरे पूर्व गृह मंत्री अनिल विज आप ने बठिंडा में शिरोमणि अकाली दल और फिरोजपुर में भाजपा को दिया बड़ा झटका सी जी सी झंजेडी कैंपस और अमेरिकी यूनिवर्सिटी के साथ रणनीतिक शिक्षा साझेदारी अनिल कुमार चूना ने अमृतसर में भाजपा उम्मीदवार तरनजीत सिंह संधू के समर्थन में युवा बैठक का आयोजन किया

 

लैंडफिल साइट के आवंटन मामले में भाजपा झूठ बोल रही है : आप

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Apr 2018

दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोगों से झूठ बोल रही है कि शहर में दो लैंडफिल साइट (कूड़े-कचरे को डंप करने की जगह) का आवंटन उसने (आप ने) कराया है। आप ने कहा कि आवंटन का फैसला केंद्र सरकार नियंत्रित दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने लिया है। इस हफ्ते की शुरुआत में डीडीए ने सैद्धांतिक रूप से शहर में सोनिया विहार व घोंडा गुजरान में दो लैंडफिल साइट के लिए भूमि आवंटन को मंजूरी दे दी थी। आप नेता दिलीप पांडेय ने मीडिया से कहा, “सोनिया विहार व घोंडा घनी आबादी वाले इलाके हैं और आसपास के इलाके में लाखों लोग रहते हैं। यहां पर कूड़ा डंप करने से लाखों लोग प्रभावित होंगे।”उन्होंने कहा कि हालांकि यह फैसला केंद्र सरकार के अधीन आने वाले डीडीए का है, लेकिन भाजपा के दिल्ली प्रमुख मनोज तिवारी इसके लिए आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। दिलीप पांडेय ने कहा, “कैसे डीडीए ने लैंडफिल साइट के लिए जमीन दे दी? मनोज तिवारी खुद ट्रांस यमुना क्षेत्र से सांसद हैं और वह अपने लोगों से झूठ बोल रहे हैं।”उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों को गुमराह कर रही है और चूंकि लोगों के सामने उसकी अक्षमता उजागर हो गई है, इसलिए वह झूठ बोल रही है।

 

Tags: AAP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD