Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

राष्ट्रमंडल खेल (हॉकी) : भारतीय टीम उलटफेर का शिकार, न्यूजीलैंड फाइनल में

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया) , 13 Apr 2018

न्यूजीलैंड पुरुष हॉकी टीम ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के नौवें दिन शुक्रवार को बड़ा उलटफेर करते हुए भारतीय टीम को सेमीफाइनल में 3-2 से मात देकर फाइनल में जगह बना ली।भारत इस मैच में जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन खराब डिफेंस और शुरुआती मिनटों में ह्यूगो इंग्लिश (7वें मिनट), स्टीफन जेनेस (13वें मिनट) के गोलों से टीम दबाव में आ गई। 40वें मिनट में मार्कस चाइल्ड द्वार किए गए गोल ने भारत को और पीछे कर दिया। भारत के लिए दोनों गोल हरमनप्रीत ने 29वें और 57वें मिनट में किए।भारत अब कांस्य पदक की दौड़ में है। उसे कांस्य पदक के लिए शनिवार को इंग्लैंड से भिड़ना है जिसे दूसरे सेमीफाइनल में शुक्रवार को ही आस्ट्रेलिया ने 2-1 से मात दी।भारत ने उम्मीद के मुताबिक आक्रामक शुरुआत की और मनदीप ने पहले मिनट में किवी टीम के घेर में हमला बोला। मनदीप ने शानदार शॉट लगाया, लेकिन वो गोल पोस्ट से बाहर चला गया।अगले ही मिनट मनदीप एक बार फिर किवी टीम के घेरे में घुसे, हालांकि इस बार भी सफलता हाथ नहीं लगी। भारतीय टीम आक्रामक थी, लेकिन पहली सफलता न्यूजीलैंड को मिली।पांचवें मिनट में किवी टीम ने भारत की कमजोर रक्षापंक्ति का फायदा उठाया और ह्यूगो ने दाहिने कोने से डी में प्रवेश किया और पी.आर. श्रीजेश को छकाते हुए गेंद को नेट में डाल अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया।

यहां न्यूजीलैंड की टीम के पास आत्मविश्वास आ गया। हालांकि भारत की आक्रमण पंक्ति कमजोर नहीं पड़ी थी और मौके बनाने की फिराक में थी। इसी बीच किवी टीम ने एक बार फिर भारत के कमजोर डिफेंस का फायदा उठाया।गेंद उछल कर मनदीप के पास आई और जेनेस उनसे गेंद लेकर आगे बढ़े और आसानी से गोल दाग दिया। पहले क्वार्टर में कमजोर रक्षापंक्ति के कारण भारत 0-2 से पीछे था।दूसरे क्वार्टर में भी भारतीय टीम बैकफुट पर रही और दबाव उसके ऊपर साफ नजर आ रहा था। न्यूजीलैंड की टीम हावी थी और मौके बना रही थी। भारत की किस्मत ने साथ दिया और उसे पेनाल्टी स्ट्रोक मिला जिसे हरमनप्रीत ने गोल में तब्दील कर भारत को राहत की सांस दी।स्कोर न्यूजीलैंड के पक्ष में 2-1 था और भारत स्कोर बराबर करने की फिराक में था। 34वें मिनट में उसे पेनाल्टी कॉर्नर भी मिला, लेकिन गोल नहीं हो सका। छह मिनट बाद न्यूजीलैंड के हिस्से पेनाल्टी कॉर्नर आया जिसे मार्कस चाइल्ड ने तीसरे प्रयास में गोल में तब्दील कर भारत की परेशानी को और बढ़ा दिया। इससे कुछ सेकेंड पहले ही भारतीय टीम को भी दूसरा पेनाल्टी कॉर्नर मिला था, लेकिन वो इस बार भी बराबरी का गोल नहीं दाग सकी थी।लेकिन, आखिरी क्वार्टर के आखिरी मिनट तक भी भारत ने हार नहीं मानी और गोलकीपर को बाहर करते हुए एक अतिरिक्त खिलाड़ी आक्रमण पंक्ति में उतारा।फायदा हुआ और 57वें मिनट में हरमनप्रीत ने गोल कर दिया, लेकिन इसके बाद किवी टीम गेंद अपने पास रखते हुए वक्त जाया करने लगी और भारत को बराबरी का मौका नहीं दिया।

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD