Wednesday, 22 May 2024

 

 

खास खबरें बिट्टू द्वारा सीबीआई धमकी पर वड़िंग बोले - भाजपा उम्मीदवार पहले से ही हताश और पराजित महसूस कर रहे हैं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फिरोजपुर से 'आप' उम्मीदवार जगदीप सिंह काका बराड़ के लिए किया प्रचार श्री आनंदपुर साहिब में पर्यटन की अपार संभावनाएं : विजय इंदर सिंगला मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरमीत खुड्डियां के लिए किया चुनाव प्रचार हम बांटने की नहीं जोड़ने की राजनीति कर रहे हैं: मीत हेयर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुनाई किकली-2, किकली कलीर दी बुरी हालत सुखबीर दी शिरोमणी अकाली दल सत्ता में आने पर राजस्थान और हरियाणा के साथ सभी जल बंटवारा समझौते को रदद कर देगा : सुखबीर सिंह बादल अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में भाजपा और आप पर साधा निशाना; पंजाब के लिए असली समाधान का वादा किया एलन चंडीगढ़ के छात्रों ने जूनियर साइंस ओलंपियाड 2024 में रचा इतिहास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से करतारपुर कॉरिडोर खुला जोकि कांग्रेस की गलती के कारण बंद था : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज तपती दोपहर में गुरजीत सिंह औजला ने की दुकानदारों से मुलाकात आप सरकार ने कर्मचारियों की बकाया राशी और 12% डीए का नहीं किया भुगतान - गुरजीत औजला कंग और सिंगला बताएं राहुल और केजरीवाल दोस्त हैं की दुश्मन : डॉ.सुभाष शर्मा गुजरात के विधायक ने मोहाली में बीजेपी उम्मीदवार के लिए प्रचार किया सुनील जाखड़ द्वारा यादविंदर सिंह बुट्टर प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त हरियाणा में प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा की जा रही सख्त कार्रवाई बिकाऊ पूर्व विधायक लखनपाल की जुबान मीठी, दिल काला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भारत की संगीत विरासत को दुनिया के मंच पर ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तैयार : डेविड अंगु किसानों को देख गाड़ी से उतरे पूर्व गृह मंत्री अनिल विज आप ने बठिंडा में शिरोमणि अकाली दल और फिरोजपुर में भाजपा को दिया बड़ा झटका सी जी सी झंजेडी कैंपस और अमेरिकी यूनिवर्सिटी के साथ रणनीतिक शिक्षा साझेदारी

 

राजनैतिक कीचड़ उछालने की बजाए बैसाखी पर सेवा का संकल्प निभाएगी 'आप'- डा. बलवीर सिंह

फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, रोपड़ और होशियारपुर के वालंटियर के साथ हुए रूबरू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Apr 2018

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के सूबा सह-प्रधान डा.बलवीर सिंह ने ऐलान किया है कि खालसा के जन्म दिहाड़े और बैसाखी के पवित्र अवसर पर आम आदमी पार्टी 'सेवा का संकल्प' निभाऐगी। पार्टी की समूची लीडरशिप तख्त श्री दमदमा साहिब, साबो के तलवंडी में सिखों के दसवें गुरू श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के चरण स्पर्श प्राप्त पवित्र सरजमीं पर नतमस्तक हो कर पंजाब और दुनिया भर में बसते पंजाबियों की चढ़ती कला के लिए अरदास करेगी। अनगिणत संकटों में घिरे पंजाब को नई दिशा देने और माफिया राज से छुटकारा दिलाने के लिए बतौर मुख्य विरोधी पक्ष अपनी जिम्मेदारी ओर ज़्यादा तनदेही के साथ निभाने का अहद लेगी।डा.बलवीर सिंह ने वालंटियर रूबरू प्रोगराम के अंतर्गत आज फ़तेहगढ़ साहिब, एसएएस नगर (मोहाली) रोपड़ और होशियारपुर जिलों में वलंटियरों और स्थानीया नेताओं के साथ बैठकें की और पार्टी की आगामी गतिविधियों के बारे में बताने के साथ-साथ शिकायतें -समस्याएं भी सुनी।डा.बलवीर सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल बादल जैसी रिवायती पार्टियों की तरह केवल वोटों के लिए राजनीति करने के लिए नहीं बल्कि सूबे और देश लोगों की बेहतरी के लिए अस्तित्व में आई है।

डा.बलवीर सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी 13 अप्रैल को सेवा के संकल्प को निभाते हुए बैसाखी मौके तलवंडी साबो में मैडीकल कैंप, छबीलों की सेवा, जूता घरों की सेवा और साफ़ सफ़ाई की सेवा कर खालसा साजना दिवस और बैसाखी मनाएगी। डा.बलवीर सिंह ने बताया कि संगतों की श्रद्धा और आस्था पर फूल चढाते हुए 'आप' ने शहादत जोड़ मेला चमकौर साहिब और फ़तेहगढ़ साहिब मौके फैसला लिया था कि पार्टी रवायती पार्टियों की तरह विशेष दिवसों के मौके धार्मिक स्थानों पर राजनैतिक मंचों पर एक दूसरे विरुद्ध होती ब्यानबाजी आम संगत और श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाता है।इस मौके डा.बलवीर सिंह के साथ फ़तेहगढ़ साहिब के जिला प्रधान एडवोकेट लखबीर सिंह राए, रोपड़ के विधायक अमरजीत सिंह सन्दोआ, जिला प्रधान हरदियाल सिंह, मालवा जोन -3 के प्रधान दलबीर सिंह ढिल्लों, मोहाली (देहाती) के प्रधान दर्शन सिंह धालीवाल, होशियारपुर देहाती जिला प्रधान गुरविन्दर सिंह पाबला, शहरी जिला प्रधान मदन लाल सूद, डा. रवजोत सिंह शामचूरासी, बलवीर कौर फूल दसूहा,जसवीर सिंह, संतोष कुमारी, सीनियर उप प्रधान कुलभूषण, उप प्रधान जीएस मुलतानी और अन्य मौजूद थे।

 

Tags: AAP PUNJAB

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD