Monday, 13 May 2024

 

 

खास खबरें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रसिद्ध पंजाबी कवि सुरजीत पातर की अर्थी को दिया कंधा सुक्खू की फिल्म अभी बाकी, 2027 में आएगा पार्ट-टू : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती; बैंस ब्रदर्स पार्टी में शामिल कांग्रेस ने हर गरीब परिवार को हर साल एक लाख रुपये देने का वादा किया समावेशी विकास की प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का चुनाव प्रचार देश के बेहतरीन साल थे मनमोहन सिंह की सरकार में : हरीश चौधरी पंजाब और दिल्ली की तरह अब केंद्र में भी गारंटी पूरे करेगी आम आदमी पार्टी : मीत हेयर जसवां परागपुर से था बिकाऊ विधायकों का चौकीदार, होशियार के खोलूंगा चिट्ठे : सुखविंदर सिंह गुरजीत सिंह औजला के पक्ष में अटारी में विशाल सभा आयोजित सम्मान के नहीं, ब्रीफ़केस में रखे सामान के भूखे थे दागी : सुखविंदर सिंह सुक्खू मालवे को रेल लिंक के माध्यम से चंडीगढ़ से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा : मीत हेयर मैं दोबारा जेल चला गया तो भाजपा वाले फ्री बिजली, पानी और इलाज रोक देंगे- केजरीवाल गजेंद्र सिंह शेखावत ने भाजपा प्रत्याशी के हक में मोहाली में वोटरों से मांगा वोट अपना वोट डालते समय 1 जून 1984 को याद रखना: सुखबीर सिंह बादल ने पंजाबियों से कहा लोगों को गुमराह करने की बजाए विकास की बात करें कांग्रेस, भाजपा व आप : एन.के.शर्मा चंडीगढ़ में जन समर्थन अपार, लोग बोले इस बार भाजपा होगी पक्का 400 पार : जतिंदर पाल मल्होत्रा श्री आनंदपुर साहिब से खनन माफिया का नामोनिशान मिटा दूंगा : डा. सुभाष शर्मा आपके लिए स्कूल-अस्पताल बनाए, बिजली-पानी मुफ्त किया, इसलिए मुझे जेल भेजा : अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री ने अमित शाह के साथ समझौता कर लिया है और वह केजरीवाल से अलग होकर आप (पंजाब) की अलग इकाई बनाने के लिए तैयार है : सुखबीर सिंह बादल आम आदमी पार्टी बताए कि वह भ्रष्टाचार में लिप्त अरविंद केजरीवाल को क्यों बचा रही है : हरसिमरत कौर बादल कांग्रेस की स्थिति और मजबूत हुई; पूर्व विधायक जस्सी खंगूड़ा की पार्टी में वापिसी

 

मच्छर होने की शिकायत पर यात्री को विमान से उतारा, जांच के आदेश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Apr 2018

केंद्र सरकार ने मंगलवार को इंडिगो एयरलाइन द्वारा एक यात्री को विमान से उतारने की घटना में जांच के आदेश दिए हैं। यात्री ने विमान में मच्छर होने की शिकायत की थी। मीडिया को जारी एक वीडियो में कई और यात्री भी मच्छर उड़ाते देखे जा रहे हैं। केंद्रीय नागरिक उड्डयन व वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने मंगलवार को मामले की जांच के आदेश दिए। प्रभु ने ट्वीट किया, "मैंने लखनऊ हवाईअड्डे पर यात्री डॉ. सौरभ राय को इंडिगो द्वारा उतारे जाने की घटना के जांच के आदेश दिए हैं।"डॉ. राय ने मीडिया से कहा कि वह लखनऊ से दिल्ली जाने वाले विमान में सवार हुए थे। विमान में मच्छर होने की शिकायत करने पर इंडिगो के क्रू सदस्यों ने उनके साथ बदसलूकी की और सुरक्षाकर्मियों को बुलाकर उन्हें जबरन विमान से उतरवा दिया। इंडिगो ने एक बयान में सफाई दी कि यात्री ने क्रू सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार किया और विमान को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। एयरलाइन ने कहा, "इस तरह के व्यवहार के प्रति हम जीरो टॉलरेंस रखते हैं।"

 

Tags: KHAS KHABAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD