राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन के बगीचे में बाओबाब (अदनसोनिया) का पौधा लगाया। जिसकी उम्र 2,000 वर्ष से अधिक मानी जाती है। अधिकारिक बयान के मुताबिक, यह पौधा मेडागास्कर विश्वविद्यालय द्वारा उपहार में दिया गया था। मार्च में मेडागास्कर की उनकी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति ने अंटाणानारिवो में विश्वविद्यालय परिसर में नीम का पौधा लगाया था, जिसके बदले सद्भावना स्वरूप यह पौधा उन्हें भेंट किया गया था।बयान के मुताबिक, बाओबाब का पेड़ नीम के पेड़ की तरह औषधीय और पौष्टिक गुणों से भरपूर है। पौधों का यह आदान-प्रदान भारत और मेडागास्कर द्वारा दोनों देशों की संबंधित संस्कृतियों में निहित पारंपरिक ज्ञान और चिकित्सा को दिए जाने वाले महत्व को उजागर करता है।