Saturday, 01 April 2023

 

 

खास खबरें कांग्रेस मुक्त होने जा रहे चंडीगढ़ के गांव भाजपा का कुनबा बढा स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर निज्जर ने 3.35 करोड़ रुपए के सड़क निर्माण और पार्क नवीनीकरण प्रोजेक्टों का किया उद्घाटन पहले साल 28362 नौजवानों को सरकारी नौकरियों देकर राज्य सरकार नया कीर्तिमान स्थापित किया- भगवंत मान कांतारा के ऋषभ शेट्टी ने कहा- 'मेरे सिनेमा को सपोर्ट कीजिए, मैं राजनीति में नहीं आऊंगा अप्रैल फूल डे पर 'शरारत' वीडियो के लिए अक्षय कुमार ने अपने खुद के मीम का इस्तेमाल किया डेविड वार्नर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले फॉर्म वापस हासिल कर लेंगे : रॉस टेलर डोनाल्ड ट्रंप का मानना है कि उन्हें मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया जाएगा बुजुर्गो और कमजोर समूहों के लिए डब्ल्यूएचओ ने की कोविड बूस्टर की मांग विंडोज बीटा पर नया फीचर रिलीज कर रहा व्हाट्सएप वाइस एडमिरल अतुल आनंद ने नौसेना संचालन के महानिदेशक का पदभार संभाला निजी स्कूलों की तरफ से किताब और फंडों के नाम पर की जा रही लूट को रोकने के लिए शिक्षा मंत्री टास्क फोर्स का गठन : हरजोत सिंह बैंस बाबा ज़स्सा सिंह रामगढ़िया के 300वें जन्म शताब्दी को बड़े स्तर पर मनाया जाएगा : पद्म श्री जगजीत सिंह दरदी आयोजन कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त आम लोगों को बड़ी राहत देते हुये राज्य में आठवां टोल प्लाज़ा बंद, जनता के पैसे की लूट बर्दाश्त नहीं की जायेगी : मुख्यमंत्री भगवंत मान सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिव प्रताप शुक्ल को दी जन्मदिवस की बधाई सरकार को 700 करोड़ रुपए का नुकसान पहुँचाने के दोष अधीन विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से ज्वाइंट डायरैक्टर फैक्टरीज़ गिरफ़्तार जस्टिन व हैली बीबर की टिप्पणी से गौहर खान को आया गुस्सा, कपल को कहा 'डंब' आईबीएम स्पिनऑफ किंड्रिल कर्मचारियों की करेगा छंटनी ट्विटर अपनी अधिकांश सिफारिशों को बनाएगा एल्गोरिदम ओपन सोर्स ब्लैक सूट में शाहरुख खान का लुक देख दीपिका पादुकोण ने घायल होने का किया कमेंट व्हाट्सएप कॉम्युनिटी अनाउंसमेंट ग्रुप के जरिए मैसेज पढ़ना होगा और भी आसान मैप्स में नया इंडिकेटर रिलीज कर रहा गूगल

 

चारा घोटाला : लालू यादव को दो अलग-अलग धाराओं में 7-7 साल की सजा

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रांची , 24 Mar 2018

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने शनिवार को चारा घोटाले के चौथे मामले में दो अलग-अलग धाराओं में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू यादव को सात-सात साल जेल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उन पर 60 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ये दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी या अलग-अलग। लालू यादव के वकील ने कहा कि शाम तक यह स्पष्ट हो जाएगा।सीबीआई जज शिवपाल सिह ने सजा का ऐलान कर दिया।बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री के वकील प्रभात कुमार ने संवाददाताओं को बताया, "लालू प्रसाद को भारतीय दंड संहिता के तहत सात साल कैद की सजा सुनाई गई है और साथ में 30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। इसके साथ ही भ्रष्टाचार निवारक अधिनियम के तहत सात साल कैद की सजा सुनाई है और 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।" यदि यह दोनों सजाएं एक के बाद चलेंगी तो लालू को 14 साल जेल में बिताने होंगे।अदालत ने 19 मार्च को अपने फैसले में लालू प्रसाद को चौथे चारा घोटाले में दोषी ठहराया गया है लेकिन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा को बरी कर दिया गया था।रांची में चारा घोटाले में लालू प्रसाद और मिश्रा के खिलाफ पांच-पांच मामले चल रहे हैं।इस मामले में 31 आरोपी हैं, जिनमें से 19 को दोषी ठहराया गया है जबकि 12 को बरी कर दिया गया।लालू को पहले चारा घोटाले में 2013 में दोषी ठहराया गया था और पांच साल जेल की सजा सुनाई गई थी।

 

Tags: CBI , Lalu Prasad Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD