Wednesday, 15 May 2024

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए किया प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब से आप उम्मीदवार गुरप्रीत जीपी के लिए किया प्रचार लोगों से कहा-काम करने वाले लोगों को 1 जून को जरूर करें वोट अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब बचाओ यात्रा का समापन श्री केशगढ़ साहिब में किया पंजाब भयंकर कर्जे की चपेट में, गर्दन तक कर्ज में डूबा हुआ है : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस सरकार किसानों का कर्ज माफ करेगी; एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी प्रदान करेगी वीरभूमि से हूं, खनन माफिया के सामने नहीं डालूंगा हथियार : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ के वार्ड 8 से नगर निगम चुनाव लड़े अमरीक सिंह सैनी आम आदमी पार्टी में हुए शामिल अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर बन चुका है,अब मथुरा की बारी है-पुष्कर सिंह धामी संगरूर और फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डा. सुभाष शर्मा ने भरा नामांकन नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले मनीष तिवारी की पदयात्रा में हजारों कांग्रेसी, आप,सपा वर्कर हुए शामिल धर्म के नाम पर लोगों को बांटने वाली बीजेपी को हटा कांग्रेस को विजेता बनाएं-गुरजीत औजला मीत हेयर ने मालेरकोटला में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया राजा वड़िंग ने दाखा में चुनाव प्रचार किया, पंजाब के लिए कांग्रेस के 'पांच न्यायों' की वकालत की सीजीसी लांडरां की एनसीसी कैडेट एसयूओ महिमा को मिला बेस्ट कैडेट अवार्ड 6000 रुपए की रिश्वत लेता ए. एस. आई विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू शहरी मंत्री रहते भू माफिया बने पूर्व विधायकः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने साइक्लिंग एक्सपीडिशन को रवाना किया एलपीयू द्वारा15वां अचीवर्स अवार्ड समारोह आयोजित: विद्यार्थियों को किया एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कारों से सम्मानित मोहकमपुरा से आम आदमी अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल सैयामी खेर का कहना है, मुझे ऐसी भूमिकाएं करना पसंद है जो शारीरिक और भावनात्मक रूप से थका देने वाली हो, एक अभिनेता के रूप में यह फायदेमंद है

 

मजीठिया के खिलाफ आरोपों पर अडिग हूं : संजय सिंह

 संजय सिंह
संजय सिंह
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 17 Mar 2018

आम आदमी पार्टी(आप) नेता संजय सिंह ने शनिवार को कहा कि वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के माफीनामे के बावजूद पंजाब के पूर्व मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया द्वारा उनके खिलाफ दायर मानहानि के मामले का सामना करेंगे। केजरीवाल, सिंह ने आरोप लगाया था कि मजीठिया ड्रग्स व्यापार के धंधे में संलिप्त हैं। केजरीवाल के माफीनामे पर टिप्पणी करने से इंकार करते हुए सिंह ने कहा, "मैं उस पर अडिग हूं जो भी मैंने पहले कहा था। मैं अपने आरोपों पर अडिग हूं।"आप सांसद ने इस मामले में उठे विवाद पर बोलने से इंकार कर दिया जिसमें केजरीवाल के माफीनामे के बाद पंजाब इकाई के राज्य प्रमुख भगवंत मान व एक अन्य ने इस्तीफा दे दिया।संजय सिंह ने आईएएनएस से कहा, "मैं इस पर टिप्पणी नहीं करूंगा। मैंने इस मामले में खुद की स्थिति स्पष्ट कर दी है जिसमें मेरे साथ अरविंद केजरीवाल व आशीष खेतान के खिलाफ मानहानि का दावा किया गया था।"राज्यसभा के लिए हाल में ही चुने जाने पर अपने अनुभवों के बारे में उन्होंने कहा कि राज्यसभा में समुतिच बहस नहीं हो रही है और न ही सत्ता पक्ष 'विपक्षी सदस्यों की राय जानने और सुनने के लिए तैयार है'।उन्होंने लोकसभा में वित्त विधेयक के पास होने पर इशारा करते हुए कहा, "संसद बहस के लिए होती है, जहां हम सांसदों को लोगों की समस्याओं और देश की स्थिति के बारे में बोलने देना चाहिए, दुर्भाग्य से यह नहीं हो रहा है।"अपने गृहराज्य उत्तर प्रदेश के बारे में उन्होंने कहा, "भाजपा सरकार ने एक वर्ष के भीतर ही जनादेश खो दिया।"गोरखपुर के एक सरकारी अस्पताल में आक्सीजन के आभाव से 67 नवजात शिशुओं की मौत पर उन्होंने कहा, "लोगों ने अपने मतों से राज्य भाजपा सरकार की आक्सीजन छीन ली।"यह पूछे जाने पर कि क्या आप उत्तरप्रदेश में आने वाले दिनों में बसपा-सपा के साथ आएगी, सिंह ने इस पर कहा, "जब जरूरत होगी, पार्टी इस पर निर्णय करेगी।"उन्होंने कहा, "भाजपानीत राजग सरकार एसएससी मुद्दे, कावेरी विवाद, किसानों की दुर्दशा, अर्थव्यवस्था की दुर्दशा, दिल्ली में सीलिंग जैसे गंभीर मुद्दे पर बात नहीं करना चाहती है। पार्टी केवल लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है।"

 

Tags: Sanjay Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD