Tuesday, 06 June 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य में जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यापक लोक लहर शुरु करने का न्योता हरित ऊर्जा राज्य बनने में अहम् भूमिका निभाएगा हरित हाईड्रोजन: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समाज कल्याण में संत निरंकारी मिशन की अहम भूमिका: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अत्याधुनिक एआई-आधारित मेडिकल लैब एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपाने वार्ड नंबर 9 में 35 लाख रुपए की लागत से ट्यूबवेल के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत पंजाब यूनिवर्सिटी में हमारा हिस्सा पहले से, पूर्व में हरियाणा के कई कालेज पंजाब यूनिवर्सिटी से एफीलेटिड रहे : गृह मंत्री अनिल विज ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ सोमवार को 95वें दिन आदमपुर विधानसभा क्षेत्रों के गांव कालीरामण, कोहली, आदमपुर गांव, आदमपुर मंडी व किशनगढ़ में पहुंची राज्य सरकार प्लास्टिक का विकल्प तलाशने के लिए नीति तैयार करेगी: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार प्रदान किए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हमीरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की मुख्यमंत्री भगवंत मान की हरियाणा के मुख्यमंत्री को साफ इंकार; ‘‘पंजाब यूनिवर्सिटी में नहीं मिलेगी कोई हिस्सेदारी’’ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव के समापन समारोह की अध्यक्षता की राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने संरक्षित एवं संतुलित विकास पर बल दिया कर्ज पर निर्भरता को कम करेगी प्रदेश सरकार : सुखविंदर सिंह सुक्खू शहर के सभी पार्को का किया जाएगा सौंदर्यीकरण : ब्रम शंकर ज़िम्पा ज़मीनी स्तर पर काम में तेज़ी लाने के लिए ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग के स्टाफ को जल्द करेगें तर्कसंगत : लालजीत सिंह भुल्लर खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में पंजाब की यूनिवर्सिटीज ने किया कमाल पंजाब सरकार आपके द्वार: पटियाला में अब तक लगे 16 जन सुविधा कैंप का हजारों लोगों को हुआ लाभ : अजीतपाल सिंह कोहली सांसद संजीव अरोड़ा ने साइकिल उद्योग को साइकिल लेन स्थापित करने के लिए एनएचएआई से आग्रह करने का दिया आश्वासन राज्य सरकार ओपन हाइड्रो पॉलिसी लाएगी : सुखविंदर सिंह सुक्खू

 

प्रधानमंत्री ने मणिपुर में विकास परियोजनाओं का शुभांरभ किया, जनसभा को संबोधित किया

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इम्‍फाल , 16 Mar 2018

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज मणिपुर में 750 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्‍होंने राष्‍ट्रीय क्रीड़ा विश्‍वविद्यालय,1000 आंगनवाड़ी कन्‍द्रोंतथा अनेक अन्‍य महत्‍वपूर्ण विकास योजनाओं की आधारशिला रखी। उन्‍होंने लुआंगपोकपा बहु-क्रीड़ा परिसर, रानी गाइदिन्‍ल्‍यू पार्क तथा अन्‍य महत्‍वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्‍होंने लुआंगसंगबम में सार्वजनिक सभा को भी संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने उत्‍साही जनसमूह को संबोधित करते हुए पिछले एक वर्ष में राज्‍य सरकार द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की।उन्‍होंने कहा कि आज लांच की गई परियोजनाएं युवा की आकांक्षा और प्रतिभा, उनके रोजगार, महिला सशक्तिकरण तथा संपर्क से जुड़ी हैं। उन्‍होंने कहा कि पूर्वोत्‍तर क्षेत्र के युवाओं की प्रतिभा और खेलकूद क्षमताओं को ध्‍यान में रखते हुए राष्‍ट्रीय क्रीड़ा विश्‍वविद्यालय स्‍थापित किया जा रहा है। उन्‍होंने मणिपुर के युवाओं से हाल में लांच की गई खेलो इंडिया पहल का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्‍होंने हाल में हुए खेलो इंडिया गेम्‍स में अच्‍छे प्रदर्शन के लिए मणिपुर की प्रशंसा की। उन्‍होंने कहा कि विविध क्रीड़ा परिसर प्रशिक्षण  और प्रतियोगता के लिए अवसर प्रदान करेंगे।प्रधानमंत्री ने कहा कि मणिपुर ने यह दिखाया है कि कैसे खेलकूद महिलाओं के सशक्तिकरण का साधन बन सकता है। उन्‍होंने मीराबाई चानू तथा सरिता देवी सहित राज्य के प्रसिद्ध खेल व्‍यक्तित्‍वों की सराहना की। उन्‍होंने राज्‍य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई पहलों की भी सराहना की। 

प्रधानमंत्री ने इस संदर्भ मेंआज आधारशिला रखे गए एक हजार आंगनवाड़ी केन्‍द्रों का भी जिक्र किया। उन्‍होंने हाल में लांच किया गया राष्‍ट्रीय पोषण मिशन की भी चर्चा की।प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्वोत्‍तर क्षेत्र के लिए केन्‍द्र सरकार का विजन ‘परिवहन द्वारा परिवर्तन’ रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्वोत्‍तर क्षेत्र भारत के विकास कानया ईंजन हो सकता है। उन्‍होंने कहा कि सरकार पूर्वोत्‍तर क्षेत्र को देश के अन्‍य राज्‍यों के बराबर लाने के लिए विशेष आवश्‍यकताओं को पूरा कर रही है। उन्‍होंने कहा कि वे स्‍वयं पिछले चार वर्षों में 25 बार से अधिक पूर्वोत्‍तर क्षेत्र में आ चुके हैं।प्रधानमंत्री ने कहा कि केन्‍द्र सरकार ने क्षेत्र में बुनियादी संरचना में सुधार पर काफी बल दिया है। उन्‍होंने क्षेत्र में सड़क और रेल संपर्क सुधार के लिए की गई पहलों की चर्चा की।प्रधानमंत्री ने ढांचागत संवाद तथा लोक शिकायतों के समाधान सहित राज्‍य सरकार की नागरिक केन्द्रित पहलों की सराहना की।प्रधानमंत्री ने याद दिलाया कि मणिपुर में अप्रैल 1944 में नेताजी सुभाष चन्‍द्र बोस की आईएनए ने स्‍वतंत्रता का आह्वान किया था। उन्‍होंने कहा कि आज मणिपुर ने नए भारत के उदय में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाने का निर्णय लिया है।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD