Tuesday, 03 October 2023

 

 

खास खबरें पंजाब के सरकारी अस्पतालों में होंगी प्राईवेट अस्पतालों के समान सहूलतें ब्रम शंकर जिम्पा द्वारा पंजाब की 24 पंचायतों को ‘उत्तम पिंड’ का राज्य स्तरीय अवार्ड मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को उनके जन्म दिवस के अवसर पर श्रद्धा-सुमन भेंट किये मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गांधी जयंती पर नगर निगम शिमला को दिए चार गारबेज कॉम्पेक्टर्स एलपीयू द्वारा शारीरिक शिक्षा और स्पोर्ट्स के माध्यम से अच्छे स्वास्थ्य पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित मुख्य मंत्री के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा है सर्वांगीण विकास: ब्रम शंकर जिंपा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति के नये दौर की शुरुआत की पंजाब सरकार की पुरज़ोर कोशिशों से विश्व भर के अग्रणी उद्योगपति पंजाब का रुख करने लगे : भगवंत सिंह मान अकादमिक क्षेत्र को प्रो. वर्मा का योगदान कभी नहीं भुलाया जायेगा : भगवंत सिंह मान प्रदेश में शीघ्र ही कमांडो बल स्थापित होगा : सुखविंदर सिंह सुक्खू विधायक नीरज नैय्यर की माता की रस्म क्रिया में हुए शामिल मुख्यमंत्री शिवा प्रोजेक्ट के तहत 1300 करोड़ की राशि की जाएगी व्यय : जगत सिंह नेगी प्रदेश के पहले सबसे बड़े साइकलोथान इवेंट में होशियारपुर वासियों ने दिखाया जोश आम आदमी पार्टी का आरोप - चंडीगढ़ से पंजाब में रोज बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी हो रही है निरंकारी मिशन द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन शाहपुर में प्रारंभिक शिक्षा खंड रैत की खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू आस-पास सफाई बनाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर सभी उन्हें स्वच्छांजलि करें भेंट: सोम प्रकाश खेल के मामलों में देश के अग्रणी राज्यों में शुमार होगा पंजाब: कुलदीप सिंह धालीवाल नए जिला कोर्ट कांप्लेक्स में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत चलाया गया सफाई अभियान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों का साकार करने के लिए अपने वातावरण व आस-पास को रखें साफ सुथरा: ब्रम शंकर जिंपा "पंजाब अगेंस्ट ड्रग एडिक्शन" अभियान का शुभारंभ

 

नीतीश कुमार को आंध्र प्रदेश से सीखना चाहिए : लालू प्रसाद यादव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना (बिहार) , 16 Mar 2018

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) लालू प्रसाद यादव ने शुक्रवार को बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कठघरे में खड़ा करते हुए निशाना साधा है। लालू ने कहा कि नीतीश कुमार को रीढ़ की हड्डी सीधा करके आंध्र प्रदेश से सीखना चाहिए। चारा घोटाले के मामले में सजा काट रहे लालू ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए कहा, "बिहार के विशेष राज्य के मुद्दे पर जुबान पर ताला क्यों लटक गया? रीढ़ की हड्डी सीधी रख कुछ आन्ध्र प्रदेश से सीखिए।"लालू ने ट्वीट में आगे सवालिया लहजे में लिखा, "नीतीश की अंतरात्मा किस कैदखाने की काल-कोठरी में काली हो रही है। कुर्सी, विशेष बंगले और विशेष सुरक्षा के लिए बिहारियों के हकों को क्यों बेच दिया? दोहरा मापदंड क्यों?"उल्लेखनीय है कि महागठबंधन से अलग होने और भाजपा के साथ मिलकर बिहार में सरकार चलाने के बाद राजद बिहार को विशेष राज्य के मुद्दे पर नीतीश कुमार पर सवाल उठाते रही है। उल्लेखनीय है कि आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देने की मांग को लेकर तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग हो गई है। चारा घोटाला में सजा होने के कारण लालू प्रसाद इन दिनों रांची की एक जेल में हैं। उन्होंने जेल जाने के पूर्व कहा था कि वे अपने समर्थकों के साथ सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में रहेंगे। उनका ट्विटर हैंडल उनका कार्यालय और परिवार के लोग करेंगे। 

 

Tags: Lalu Prasad Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD