Thursday, 02 May 2024

 

 

खास खबरें भगवंत मान ने आप उम्मीदवार मलविंदर कंग के लिए गढ़शंकर के लोगों से मांगा समर्थन पटियाला की महिला नेत्री आप छोड़ अकाली दल में हुई शामिल गरीबों के शिक्षित बच्चे ही अपने परिवार को गरीबी से मुक्ति दिला सकते हैं: सीएम भगवंत मान ट्रस्ट की लेबोरेट्रीयों से हर वर्ष 12 लाख से ज्यादा लोगों की हो रही जांच : डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय 18 वर्षों से कांग्रेस में सक्रिय ओमप्रकाश सैनी सहित 1000 ने भाजपा का दामन थामा मई दिवस पर Chandigarh-Punjab Union of Journalists ने बनाई मानव श्रृंखला अब पति, भाई या बेटा नहीं करेगा महिलाओं की वोट का सौदा पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा लोक सभा मतदान की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए राज्य के डिप्टी कमिशनरों, पुलिस कमिशनरों और ऐसऐसपीज़ के साथ मीटिंग झूठ व डर के सहारे सत्ता पाना चाह रहे जयराम : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू मजीठा हल्के से होगी भारी जीत कांग्रेस नेताओं ने गुरजीत औजला के साथ मजीठा में की बैठक देश ने तय कर लिया है कि आएंगे तो मोदी ही : जयराम ठाकुर अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी होते हैं मजदूर मैं साधारण ग्रामीण, जिसका मुकाबला बड़े-बड़े धनाढ्यों के साथ:एन.के.शर्मा एलपीयू की प्रो-चांसलर श्रीमती रश्मी मित्तल को मानद कर्नल रैंक से किया गया सम्मानित पूर्व कांग्रेसी दलवीर गोल्डी के शामिल होने से संगरूर में ‘आप’ की स्थिति हुई और मजबूत मीत हेयर की चुनावी सभाओं में जुटने लगी भारी भीड़ उर्वशी रौतेला-आलिया भट्ट की मुलाक़ात का राज़! महान संगीतकार रविन्द्र जैन के नाम पर ग़ज़ल-शास्त्रीय संगीत को बढ़ावा देने का संकल्प किसानों का औजला को समर्थन लुधियाना में मेरी जीत से विश्वासघातियों के खिलाफ पूरे देश को संदेश जाएगा : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जेल में अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात

 

आप के धीर बने दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली (आईएएनएस) , 03 Jan 2014

आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक एम.एस. धीर शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जगदीश मुखी को पराजित किया। सिविल डिफेंस (नागरिक सुरक्षा समिति) में चीफ वार्डन धीर ने 70 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के मुखी को 32 के मुकाबले 37 मतों से पराजित किया। एक दिन पहले गुरुवार को आम आदमी पार्टी की सरकार ने 37 मतों से ही विश्वास मत हासिल किया था। धीर को अपनी पार्टी के 28 सदस्यों के अलावा कांग्रेस के सात, जनता दल (युनाइटेड) के एक और एक निर्दलीय विधायक का समर्थन हासिल हुआ। कांग्रेस के एक सदस्य मतीन अहमद प्रोटेम स्पीकर के पद का निर्वाह कर रहे थे। धीर जंगपुरा से विधायक हैं और उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के तरविंदर सिंह मारवाह को 1,744 मतों से पराजित किया था। मुखी को भाजपा के 31 और अकाली दल के एक विधायक का समर्थन हासिल हुआ। उल्लेखीय है कि एक दिन पहले गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 70 सदस्यीय विधानसभा में अपना बहुमत साबित किया था। उन्हें इस दौरान कांग्रेस, जनता दल (युनाइटेड) और एक निर्दलीय विधायक का समर्थन हासिल हुआ था। किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत हासिल न होने के बाद त्रिशंकु विधानसभा में सबसे बड़े दल के रूप में उभरी भाजपा ने सरकार बनाने से इंकार कर दिया और उसके बाद आप ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। कांग्रेस ने उसे बाहर से समर्थन दिया है। 

 

Tags: m.s.dhir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD