Saturday, 01 April 2023

 

 

खास खबरें कांतारा के ऋषभ शेट्टी ने कहा- 'मेरे सिनेमा को सपोर्ट कीजिए, मैं राजनीति में नहीं आऊंगा अप्रैल फूल डे पर 'शरारत' वीडियो के लिए अक्षय कुमार ने अपने खुद के मीम का इस्तेमाल किया डेविड वार्नर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले फॉर्म वापस हासिल कर लेंगे : रॉस टेलर डोनाल्ड ट्रंप का मानना है कि उन्हें मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया जाएगा बुजुर्गो और कमजोर समूहों के लिए डब्ल्यूएचओ ने की कोविड बूस्टर की मांग विंडोज बीटा पर नया फीचर रिलीज कर रहा व्हाट्सएप वाइस एडमिरल अतुल आनंद ने नौसेना संचालन के महानिदेशक का पदभार संभाला निजी स्कूलों की तरफ से किताब और फंडों के नाम पर की जा रही लूट को रोकने के लिए शिक्षा मंत्री टास्क फोर्स का गठन : हरजोत सिंह बैंस बाबा ज़स्सा सिंह रामगढ़िया के 300वें जन्म शताब्दी को बड़े स्तर पर मनाया जाएगा : पद्म श्री जगजीत सिंह दरदी आयोजन कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त आम लोगों को बड़ी राहत देते हुये राज्य में आठवां टोल प्लाज़ा बंद, जनता के पैसे की लूट बर्दाश्त नहीं की जायेगी : मुख्यमंत्री भगवंत मान सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिव प्रताप शुक्ल को दी जन्मदिवस की बधाई सरकार को 700 करोड़ रुपए का नुकसान पहुँचाने के दोष अधीन विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से ज्वाइंट डायरैक्टर फैक्टरीज़ गिरफ़्तार जस्टिन व हैली बीबर की टिप्पणी से गौहर खान को आया गुस्सा, कपल को कहा 'डंब' आईबीएम स्पिनऑफ किंड्रिल कर्मचारियों की करेगा छंटनी ट्विटर अपनी अधिकांश सिफारिशों को बनाएगा एल्गोरिदम ओपन सोर्स ब्लैक सूट में शाहरुख खान का लुक देख दीपिका पादुकोण ने घायल होने का किया कमेंट व्हाट्सएप कॉम्युनिटी अनाउंसमेंट ग्रुप के जरिए मैसेज पढ़ना होगा और भी आसान मैप्स में नया इंडिकेटर रिलीज कर रहा गूगल नशे में धुत बुजुर्ग ने बैंकॉक-मुंबई फ्लाइट में इंडिगो की होस्टेस से की छेड़छाड़, गिरफ्तार आईपीएल 2023: सुनील गावस्कर, भज्जी ने 'इम्पैक्ट प्लेयर' नियम को हरी झंडी दिखाई इस सत्र में शुभमन गिल बना सकते हैं 600 रन: पार्थिव पटेल

 

भाजपा लोगों की रसोई पर नजर रखती है : गुलाम नबी आजाद

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुवाहाटी , 25 Feb 2018

वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए यहां रविवार को कहा कि यह पार्टी लोगों के रसोईघर में जाकर देखती है कि वे कौन सा गोश्त पका रहे हैं। मेघालय से वापसी पर यहां एक प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा, "वे लोगों के रसोईघर या छात्रावास में जाकर देखते हैं, लोग कौन सा गोश्त खा रहे हैं या फ्रीज में रखा हुआ है। भारत में सत्ताधारी पार्टी की यह जिम्मेदारी नहीं रही है।"इस महीने 27 फरवरी को मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा।आजाद ने कहा, "हमारे देश में विविधता है। भारत में कभी लोगों के खानपान या मंदिर, मस्जिद, चर्च या गुरुद्वारा जाने में सरकार की ओर से कोई ऐसा हस्तक्षेप नहीं रहा है। लेकिन भाजपा नई परंपरा शुरू कर चुकी है। दूसरे राज्यों में चर्च पर हमले किए जाते हैं, पादरियों और ईसाइयों की पिटाई की जाती है, लेकिन मेघालय में ईसाइयों के वोट पाने के लिए भाजपा कहती है, आप लोग बीफ खा सकते हैं। आपके चर्च के लिए पैसे की कोई कमी नहीं रहने देंगे। ये लोग दो-दो चेहरा रखते हैं।"उन्होंने भाजपा पर मणिपुर में संवैधानिक शक्तियों का दुरुपयोग कर सरकार बनाने का आरोप भी लगाया। 

 

Tags: Ghulam Nabi Azad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD