जम्मू एवं कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में शनिवार को बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने रविवार से मौसम में सुधार आने की संभावना जताई है। इस सर्दी राज्य में ज्यादा बर्फबारी न होने के कारण लोगों को गर्मियों में सूखे की स्थिति की चिंता सताने लगी है। राज्य भर में न्यूनतम तापमान का बढ़ना जारी है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री, पहलगाम में 2.7 डिग्री और गुलमर्ग में शून्य से दो डिग्री नीचे दर्ज किया गया। लद्दाख के लेह कस्बे में तापमान शून्य से तीन डिग्री नीचे दर्ज हुआ। जम्मू शहर में तापमान 15.3 डिग्री, कटरा में 13.8 डिग्री, बटोटे में 7.3 डिग्री, भदरवाह में 6.4 डिग्री और उधमपुर में 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।