Monday, 02 October 2023

 

 

खास खबरें पंजाब के सरकारी अस्पतालों में होंगी प्राईवेट अस्पतालों के समान सहूलतें ब्रम शंकर जिम्पा द्वारा पंजाब की 24 पंचायतों को ‘उत्तम पिंड’ का राज्य स्तरीय अवार्ड मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को उनके जन्म दिवस के अवसर पर श्रद्धा-सुमन भेंट किये मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गांधी जयंती पर नगर निगम शिमला को दिए चार गारबेज कॉम्पेक्टर्स एलपीयू द्वारा शारीरिक शिक्षा और स्पोर्ट्स के माध्यम से अच्छे स्वास्थ्य पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित मुख्य मंत्री के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा है सर्वांगीण विकास: ब्रम शंकर जिंपा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति के नये दौर की शुरुआत की पंजाब सरकार की पुरज़ोर कोशिशों से विश्व भर के अग्रणी उद्योगपति पंजाब का रुख करने लगे : भगवंत सिंह मान अकादमिक क्षेत्र को प्रो. वर्मा का योगदान कभी नहीं भुलाया जायेगा : भगवंत सिंह मान प्रदेश में शीघ्र ही कमांडो बल स्थापित होगा : सुखविंदर सिंह सुक्खू विधायक नीरज नैय्यर की माता की रस्म क्रिया में हुए शामिल मुख्यमंत्री शिवा प्रोजेक्ट के तहत 1300 करोड़ की राशि की जाएगी व्यय : जगत सिंह नेगी प्रदेश के पहले सबसे बड़े साइकलोथान इवेंट में होशियारपुर वासियों ने दिखाया जोश आम आदमी पार्टी का आरोप - चंडीगढ़ से पंजाब में रोज बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी हो रही है निरंकारी मिशन द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन शाहपुर में प्रारंभिक शिक्षा खंड रैत की खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू आस-पास सफाई बनाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर सभी उन्हें स्वच्छांजलि करें भेंट: सोम प्रकाश खेल के मामलों में देश के अग्रणी राज्यों में शुमार होगा पंजाब: कुलदीप सिंह धालीवाल नए जिला कोर्ट कांप्लेक्स में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत चलाया गया सफाई अभियान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों का साकार करने के लिए अपने वातावरण व आस-पास को रखें साफ सुथरा: ब्रम शंकर जिंपा "पंजाब अगेंस्ट ड्रग एडिक्शन" अभियान का शुभारंभ

 

मुकुल संगमा ने सुरक्षा पर राजनाथ सिंह की टिप्पणी की निंदा की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तुरा(मेघालय) , 20 Feb 2018

मेघालय के मुख्यमंत्री मुकुल संगमा ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह के इस बयान को खारिज किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि राज्य में एक उम्मीदवार की हत्या अराजकता का सबूत है। संगमा ने राजनाथ की टिप्पणी के जवाब में मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार ने राज्य में विद्रोही गुटों से निपटने और शांति कायम करने से कभी समझौता नहीं किया।संगमा ने आईएएनएस से कहा, "राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर उनकी (राजनाथ) टिप्पणी बिल्कुल अनुचित है। यह किसी देश के गृहमंत्री की सबसे गैरजिम्मेदाराना टिप्पणी है। क्या वह खुद अपनी जिम्मेदारी भूल गए हैं।"राजनाथ ने सोमवार को सोंगसाक में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेतृत्व वाली मेघालय की संयुक्त गठबंधन सरकार पर प्रहार करते हुए कहा था कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के उम्मीदवार जोनाथन एन. संगमा और तीन अन्य लोगों का पूर्वी गारो हिल्स जिले में एक विस्फोट में मारा जाना राज्य में पूर्ण अराजकता और चरमराई कानून-व्यवस्था का सबूत है।गारो हिल्स इलाके में विद्रोह रोधी अभियानों के लिए तैनात बलों को हटाए जाने को लेकर केंद्र सरकार की निंदा करते हुए संगमा ने कहा, "केंद्र की भाजपा सरकार ने पुलिस थानों के सशक्तिकरण के हमारे प्रस्ताव को मंजूर नहीं किया है।"उन्होंने कहा, "उन्होंने (भाजपा) पुलिस तंत्र का बुनियादी ढांचा सुधारने के मेघालय के प्रस्ताव पर कोई ध्यान नहीं दिया, लेकिन राज्य सरकार के प्रयासों से विशेष बल-10 का गठन किया गया।"उन्होंने कहा, "हमने राज्य में शांति के मुद्दे पर कभी भी समझौता नहीं किया। लेकिन संवेदनशील भारत-बांग्लादेश सीमा के बारे में उनका क्या कहना है, जिसके जरिए भारत में हथियार और आईईडी लाए जाते हैं।"

 

Tags: Mukul Sangma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD