Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

लोकसभा दिनभर के लिए स्थगित, बजट सत्र का दूसरा चरण 5 मार्च से शुरू होगा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Feb 2018

लोकसभा में आंध्र प्रदेश और कांग्रेस सांसदों के विरोध के बीच लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। इसके साथ ही संसद के बजट सत्र का पहला चरण समाप्त हो गया। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण पांच मार्च से शुरू होगा।सदन की कार्यवाही सुबह शुरू होने के कुछ ही मिनटों में दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) और युवाजन श्रमिक राइथु (वाईएसआर) कांग्रेस के सांसद लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के आसन के पास पहुंचकर आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे। महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी द्वारा सदन में पहले प्रश्न का जवाब देने के दौरान भी सांसदों ने नारेबाजी जारी रखी। सुमित्रा ने सदस्यों से अपनी-अपनी सीटों पर लौट जाने का आग्रह किया, लेकिन सांसदों का विरोध जारी रहा, जिसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।इसके बाद जब सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई। तेदेपा और वाईएसआर कांग्रेस के सांसदों ने विरोध करना जारी रखा और राफेल समझौते पर स्पष्टीकरण की मांग करते हुए कांग्रेस के सांसद भी लोकसभा अध्यक्ष के आसन के पास इकट्ठा हो गए। लोकसभा अध्यक्ष ने सदन को दिनभर के लिए स्थगित कर दिया। बजट सत्र के दूसरे चरण का समापन छह अप्रैल को होगा। 

 

Tags: Lok Sabha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD