Wednesday, 15 May 2024

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए किया प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब से आप उम्मीदवार गुरप्रीत जीपी के लिए किया प्रचार लोगों से कहा-काम करने वाले लोगों को 1 जून को जरूर करें वोट अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब बचाओ यात्रा का समापन श्री केशगढ़ साहिब में किया पंजाब भयंकर कर्जे की चपेट में, गर्दन तक कर्ज में डूबा हुआ है : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस सरकार किसानों का कर्ज माफ करेगी; एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी प्रदान करेगी वीरभूमि से हूं, खनन माफिया के सामने नहीं डालूंगा हथियार : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ के वार्ड 8 से नगर निगम चुनाव लड़े अमरीक सिंह सैनी आम आदमी पार्टी में हुए शामिल अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर बन चुका है,अब मथुरा की बारी है-पुष्कर सिंह धामी संगरूर और फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डा. सुभाष शर्मा ने भरा नामांकन नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले मनीष तिवारी की पदयात्रा में हजारों कांग्रेसी, आप,सपा वर्कर हुए शामिल धर्म के नाम पर लोगों को बांटने वाली बीजेपी को हटा कांग्रेस को विजेता बनाएं-गुरजीत औजला मीत हेयर ने मालेरकोटला में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया राजा वड़िंग ने दाखा में चुनाव प्रचार किया, पंजाब के लिए कांग्रेस के 'पांच न्यायों' की वकालत की सीजीसी लांडरां की एनसीसी कैडेट एसयूओ महिमा को मिला बेस्ट कैडेट अवार्ड 6000 रुपए की रिश्वत लेता ए. एस. आई विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू शहरी मंत्री रहते भू माफिया बने पूर्व विधायकः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने साइक्लिंग एक्सपीडिशन को रवाना किया एलपीयू द्वारा15वां अचीवर्स अवार्ड समारोह आयोजित: विद्यार्थियों को किया एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कारों से सम्मानित मोहकमपुरा से आम आदमी अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल सैयामी खेर का कहना है, मुझे ऐसी भूमिकाएं करना पसंद है जो शारीरिक और भावनात्मक रूप से थका देने वाली हो, एक अभिनेता के रूप में यह फायदेमंद है

 

भारत के पुत्र-पुत्रियों का भाव भूलने से देश में विखंडन : मोहन भागवत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बैतूल , 04 Feb 2018

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने यहां रविवार को कहा कि 'हम सभी समान पूर्वजों के वंशज हैं, धर्म एक है मगर आचार धर्म बदलता रहता है। हम भारत के पुत्र-पुत्री का भाव भूल गए हैं, इसलिए विखंडन हुआ है।' मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के भारत भारती आवासीय विद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय ग्राम विकास कार्यकर्ता सम्मेलन के समापन मौके पर रविवार को भागवत ने कहा, "संघ की सभी गतिविधियां समाज परिवर्तन का साधन हैं। साधारणतया परिवर्तन के नाम पर राज्य व्यवस्था बदल जाती है, पर उससे सभी बीमारी ठीक नहीं होती है। समाज के स्वभाव में परिवर्तन होना चाहिए। हमें धर्म आचरण करने वाला समाज बनाना है। गड़बड़ कभी भी साधनों में नहीं होती, बल्कि साधन चलाने वालों में होती है। हम धर्म का आधार लेकर विश्व कल्याण के लिए चलने वाले लोग हैं।" भागवत ने दानवीर प्रहलाद की कहानी सुनाते हुए कहा, "राजपाट मिलने के बाद इंद्र ने उससे सत्व मांगा था, राज नहीं। सत्व के साथ बल-तेज और लक्ष्मी भी उससे दूर चले गए। ऐसा इसलिए, क्योंकि सत्व जहां रहेगा वहीं ये तीनों रहते हैं। अपने देश का हाल भी यही है।"

उन्होंने कहा, "हम सत्व भूले, इसलिए हमारा ज्ञान, वैभव सब चला गया। हमें समाज में पुन: सत्व पैदा करने की आवश्यकता है। इसीलिए संघ के स्वयंसेवकों ने सामाजिक समरसता, धर्म जागरण, ग्राम विकास, कुटुम्ब प्रबोधन, गौरक्षा की गतिविधियां समाज में प्रारंभ की है।" भागवत ने ग्राम विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। तीन दिवसीय इस आयोजन में देशभर से चार सौ से अधिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। कार्यकर्ताओं ने जहां भारत भारती प्रकल्प देखे, वहीं जिले के दस ग्रामों का भ्रमण कर बैतूल जिले में चल रहे ग्राम विकास को भी जाना। संघ के अन्य अखिल भारतीय अधिकारी, अखिल भारतीय ग्राम विकास प्रमुख डॉ़ दिनेश कुमार, अखिल भारतीय गौसेवा प्रमुख शंकरलाल, क्षेत्र प्रचारक अरुण जैन, प्रांत प्रचारक अशोक पोरवाल, सह प्रांत प्रचारक राजमोहन सिंह भी सम्मेलन में तीन दिन मौजूद रहे। 

 

Tags: Mohan Bhagwat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD