Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू

 

शिवसेना ने चेताया, किसान की चिता भाजपा सरकार को बर्बाद कर देगी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 30 Jan 2018

Last updated on: Jan 30, 2018, 00:00 IST

एक अस्सी साल के किसान द्वारा अपनी अधिग्रहित जमीन के उचित मुआवजे की मांग को लेकर आत्महत्या कर लेने पर शिवसेना ने मंगलवार को अपनी सत्तारूढ़ सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चेताया कि किसान धर्मा पाटील की चिता भाजपा सरकार को बर्बाद कर देगी। राज्य सरकार के मंत्रालय में हुई इस घटना की निंदा करते हुए शिवसेना ने भाजपा सरकार पर जोरदार हमला किया। राज्य सरकार के मंत्रालय में धुले के रहने वाले 84 वर्षीय धर्मा पाटील ने 22 जनवरी को जहर खा लिया था। उनकी छह दिन तक इलाज के बाद मौत हो गई।शिवसेना ने पार्टी के मुखपत्र सामना और दोपहर का सामना के संपादकीय में कहा, "यह शासन नहीं है। मुख्यमंत्री (देवेंद्र फडणवीस) को राज्य चलाना चाहिए, भाजपा को नहीं। आपका प्रशासन धर्मा पाटील के शव पर खड़ा है। उसकी चिता की आग आपकी कुर्सी को राख में मिला देगी।"इसमें यह भी जिक्र किया गया कि फडणवीस कैसे दावोस में विश्व आर्थिक मंच शिखर सम्मेलन में भाषण दे सकते थे, जबकि राज्य के किसान आत्महत्या कर रहे हैं।शिवसेना ने संपादकीय में कहा, "इन परिस्थितियों में विदेशी निवेश का क्या इस्तेमाल है? 

महज भाषण देने से भोजन, आवास व कपड़े के सवाल का हल नहीं होगा। पाटील की 'हत्या' की गई है।"इसमें कहा गया कि पाटील अब नहीं रहे लेकिन उनकी मौत ने अन्याय से पीड़ित किसानों में एक नई ज्योति जलाई है।घटनाओं की कड़ी जोड़ते हुए सेना ने लिखा कि पाटील की पांच एकड़ उपजाऊ भूमि के लिए सिर्फ 400,000 रुपये का मुआवजा दिया गया था, जबकि उनके पड़ोस के एक किसान को दो एकड़ से कम भूमि के लिए दो करोड़ रुपये दिए गए थे।शिवसेना ने कहा, "उन्होंने (पाटील ने) जिला स्तर पर न्याय की मांग की। इसके बाद मंत्रालय से संपर्क किया, जहां उन्हें तीन महीने तक नजरअंदाज किया गया। उनके खेत में 600 आम के पेड़ थे, एक कुआं, ड्रिप से सिंचाई व्यवस्था, इलेक्ट्रिक पंप था और इन सभी का वे उचित मुआवजा चाहते थे।"इसमें कहा गया कि जब यह मामला सामने आया तो सरकार ने पाटील को 'रिश्वत' के तौर पर 15 लाख रुपये का मुआवजा देने की कोशिश की। इसे लेने से पाटील के परिवार ने इनकार कर दिया और उनसे उचित मुआवजे की मांग की।संपादकीय में कहा गया कि सरकारी मशीनरी पाटील की आत्महत्या के लिए समान रूप से जिम्मेदार है और संबंधित मंत्री और अधिकारियों पर हत्या का आरोप लगाया जाना चाहिए।

 

Tags: SHIVSENA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD