Tuesday, 14 May 2024

 

 

खास खबरें अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब बचाओ यात्रा का समापन श्री केशगढ़ साहिब में किया पंजाब भयंकर कर्जे की चपेट में, गर्दन तक कर्ज में डूबा हुआ है : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस सरकार किसानों का कर्ज माफ करेगी; एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी प्रदान करेगी वीरभूमि से हूं, खनन माफिया के सामने नहीं डालूंगा हथियार : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ के वार्ड 8 से नगर निगम चुनाव लड़े अमरीक सिंह सैनी आम आदमी पार्टी में हुए शामिल अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर बन चुका है,अब मथुरा की बारी है-पुष्कर सिंह धामी संगरूर और फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डा. सुभाष शर्मा ने भरा नामांकन नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले मनीष तिवारी की पदयात्रा में हजारों कांग्रेसी, आप,सपा वर्कर हुए शामिल धर्म के नाम पर लोगों को बांटने वाली बीजेपी को हटा कांग्रेस को विजेता बनाएं-गुरजीत औजला मीत हेयर ने मालेरकोटला में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया राजा वड़िंग ने दाखा में चुनाव प्रचार किया, पंजाब के लिए कांग्रेस के 'पांच न्यायों' की वकालत की सीजीसी लांडरां की एनसीसी कैडेट एसयूओ महिमा को मिला बेस्ट कैडेट अवार्ड 6000 रुपए की रिश्वत लेता ए. एस. आई विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू शहरी मंत्री रहते भू माफिया बने पूर्व विधायकः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने साइक्लिंग एक्सपीडिशन को रवाना किया एलपीयू द्वारा15वां अचीवर्स अवार्ड समारोह आयोजित: विद्यार्थियों को किया एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कारों से सम्मानित मोहकमपुरा से आम आदमी अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल सैयामी खेर का कहना है, मुझे ऐसी भूमिकाएं करना पसंद है जो शारीरिक और भावनात्मक रूप से थका देने वाली हो, एक अभिनेता के रूप में यह फायदेमंद है यह चुनाव भारत के भविष्य का चुनाव है और नरेंद्र मोदी सारे देश को आगे ले जाना चाहते हैं : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज केस में से नाम निकालने के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू

 

छत्तीसगढ़ : पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 2 नक्सली ढेर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सुकमा (छत्तीसगढ़) , 27 Jan 2018

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक महिला नक्सली सहित दो नक्सली मारे गए। चिंतलनार थाना प्रभारी उप निरीक्षक महेश प्रधान ने कहा कि कोबरा बटालियन और जिला बल की संयुक्त टुकड़ी तलाशी के लिए निकली थी। तभी घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने बल पर हमला कर दिया। जवानों की जवाबी फायरिंग में एक महिला व एक पुरुष नक्सली मारे गए। उन्होंने कहा कि जवानों ने दोनों नक्सलियों के शव और आस-पास मिले नक्सल साहित्य व सामग्री बरामद कर ली है। मारे गए नक्सलियों के बारे में शव मुख्यालय पहुंचने के बाद ही पता चल पाएगा।प्रधान ने कहा कि यह मुठभेड़ चिंतलनार क्षेत्र के मोरपल्ली में हुई है। मोरपल्ली इलाके में बड़ी संख्या में नक्सलियों के जमावड़े की सूचना पुलिस को लगातार मिल रही थी। यह घटना सुबह लगभग 9 बजे की है।पुलिस पर इस हमले को शुक्रवार को नारायणपुर में हुए चार जवानों की शहादत से जोड़कर देखा जा रहा है। मुठभेड़ में एक महिला समेत दो नक्सली ढेर हुए हैं। 

 

Tags: CRIME NEWS INDIA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD