Tuesday, 21 May 2024

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरमीत खुड्डियां के लिए किया चुनाव प्रचार हम बांटने की नहीं जोड़ने की राजनीति कर रहे हैं: मीत हेयर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुनाई किकली-2, किकली कलीर दी बुरी हालत सुखबीर दी शिरोमणी अकाली दल सत्ता में आने पर राजस्थान और हरियाणा के साथ सभी जल बंटवारा समझौते को रदद कर देगा : सुखबीर सिंह बादल अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में भाजपा और आप पर साधा निशाना; पंजाब के लिए असली समाधान का वादा किया एलन चंडीगढ़ के छात्रों ने जूनियर साइंस ओलंपियाड 2024 में रचा इतिहास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से करतारपुर कॉरिडोर खुला जोकि कांग्रेस की गलती के कारण बंद था : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज तपती दोपहर में गुरजीत सिंह औजला ने की दुकानदारों से मुलाकात आप सरकार ने कर्मचारियों की बकाया राशी और 12% डीए का नहीं किया भुगतान - गुरजीत औजला कंग और सिंगला बताएं राहुल और केजरीवाल दोस्त हैं की दुश्मन : डॉ.सुभाष शर्मा गुजरात के विधायक ने मोहाली में बीजेपी उम्मीदवार के लिए प्रचार किया सुनील जाखड़ द्वारा यादविंदर सिंह बुट्टर प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त हरियाणा में प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा की जा रही सख्त कार्रवाई बिकाऊ पूर्व विधायक लखनपाल की जुबान मीठी, दिल काला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भारत की संगीत विरासत को दुनिया के मंच पर ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तैयार : डेविड अंगु किसानों को देख गाड़ी से उतरे पूर्व गृह मंत्री अनिल विज आप ने बठिंडा में शिरोमणि अकाली दल और फिरोजपुर में भाजपा को दिया बड़ा झटका सी जी सी झंजेडी कैंपस और अमेरिकी यूनिवर्सिटी के साथ रणनीतिक शिक्षा साझेदारी अनिल कुमार चूना ने अमृतसर में भाजपा उम्मीदवार तरनजीत सिंह संधू के समर्थन में युवा बैठक का आयोजन किया राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने डॉ. भरत बरोवालिया की पुस्तक का विमोचन किया हमारी वोट काम के लिए होती है, हमने काम करके दिखाएं है और जिसने काम नहीं किए उसे वोट मांगने का अधिकार नहीं है : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज

 

महाराष्ट्र में देशभक्ति के उल्लास के साथ मना गणतंत्र दिवस

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 26 Jan 2018

महाराष्ट्र में शुक्रवार को देशभक्ति की भावना और उल्लास के साथ 69वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। राज्यपाल सी.वी. राव ने यहां ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में आयोजित मुख्य आधिकारिक समारोह में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष हरीभाऊ बागड़े, मुंबई के महापौर विश्वनाथ महादेश्वर, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष व वरिष्ठ शिवसेना नेता मोनहर जोशी, न्यायपालिका के सदस्य, सशस्त्र बल, पुलिस, मुंबई में तैनात राजनयिक कोर के जनप्रतिनिधि और प्रमुख नागरिक शामिल थे। राज्य की राजधानी के अलावा कई बड़े समारोह नागपुर, ठाणे, पुणे, नासिक, औरंगाबाद, कोल्हापुर विभिन्न जिला मुख्यालयों, राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायुसेना के प्रतिष्ठानों में आयोजित हुए। राज्य भर में आयोजित विभिन्न सार्वजनिक, सरकारी, सामाजिक, निजी कार्यक्रमों में स्कूल कॉलेज के छात्रों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों सहित समाज के विभिन्न तबके के लाखों लोग उत्साह के साथ शामिल हुए। मुंबई में बहुप्रतीक्षित रंगारंग परेड में भारतीय नौसेना, भारतीय तटरक्षक, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, राज्य रिजर्व पुलिस बल, बीएमसी सशस्त्र पुलिस, दंगा-रोधी पुलिस, बीएमसी महिला पुलिस, मुंबई रेलवे पुलिस, होमहार्ड, यातायात पुलिस, मुंबई फायर ब्रिगेड, राष्ट्रीय सेवा योजना, समुद्री कैडेट, स्काउट, गाइड और अन्य इकाइयों ने मार्च किया। 

कार्यक्रम में विभिन्न उपलब्धियों को दर्शाते हुए और मौजूदा विषयों पर विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा बेहतरीन झाकियां भी प्रदर्शित की गई। भारतीय नौसेना, महाराष्ट्र आवासीय एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण, मुंबई महानगरीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण, मुंबई मेट्रो, झुग्गी पुनर्वास प्राधिकरण, जलयुक्त शिवर अभियान, महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम, सामाजिक न्याय विभाग और मैग्नेटिक महाराष्ट्र की तरफ से झांकियां प्रदर्शित की गई। इसके अलावा, मुंबई और महाराष्ट्र में मुख्य विपक्षी दलों जैसे कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने पार्टी मुख्यालय में गणतंत्र दिवस मनाया। मुंबई में स्थित तीन बड़े भारतीय रेलवे मुख्यालयों ने भी अपने रेलवे कर्मचारियों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया। कोंकण रेलवे के सीएमडी संजय गुप्ता, मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डी.के.शर्मा और पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक ए.के. गुप्ता ने भी अपने मुख्य कार्यालयों में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को उत्साह के साथ मनाया, जिसमें कई कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। राज्यभर में राज्य और केंद्रीय सरकारी कार्यालयों व विभागों, उपक्रमों, स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, आवासीय परिसरों और सामाजिक संगठनों ने अपने ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए। 

 

Tags: SPECIAL DAY

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD