Tuesday, 06 June 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य में जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यापक लोक लहर शुरु करने का न्योता हरित ऊर्जा राज्य बनने में अहम् भूमिका निभाएगा हरित हाईड्रोजन: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समाज कल्याण में संत निरंकारी मिशन की अहम भूमिका: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अत्याधुनिक एआई-आधारित मेडिकल लैब एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपाने वार्ड नंबर 9 में 35 लाख रुपए की लागत से ट्यूबवेल के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत पंजाब यूनिवर्सिटी में हमारा हिस्सा पहले से, पूर्व में हरियाणा के कई कालेज पंजाब यूनिवर्सिटी से एफीलेटिड रहे : गृह मंत्री अनिल विज ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ सोमवार को 95वें दिन आदमपुर विधानसभा क्षेत्रों के गांव कालीरामण, कोहली, आदमपुर गांव, आदमपुर मंडी व किशनगढ़ में पहुंची राज्य सरकार प्लास्टिक का विकल्प तलाशने के लिए नीति तैयार करेगी: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार प्रदान किए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हमीरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की मुख्यमंत्री भगवंत मान की हरियाणा के मुख्यमंत्री को साफ इंकार; ‘‘पंजाब यूनिवर्सिटी में नहीं मिलेगी कोई हिस्सेदारी’’ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव के समापन समारोह की अध्यक्षता की राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने संरक्षित एवं संतुलित विकास पर बल दिया कर्ज पर निर्भरता को कम करेगी प्रदेश सरकार : सुखविंदर सिंह सुक्खू शहर के सभी पार्को का किया जाएगा सौंदर्यीकरण : ब्रम शंकर ज़िम्पा ज़मीनी स्तर पर काम में तेज़ी लाने के लिए ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग के स्टाफ को जल्द करेगें तर्कसंगत : लालजीत सिंह भुल्लर खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में पंजाब की यूनिवर्सिटीज ने किया कमाल पंजाब सरकार आपके द्वार: पटियाला में अब तक लगे 16 जन सुविधा कैंप का हजारों लोगों को हुआ लाभ : अजीतपाल सिंह कोहली सांसद संजीव अरोड़ा ने साइकिल उद्योग को साइकिल लेन स्थापित करने के लिए एनएचएआई से आग्रह करने का दिया आश्वासन राज्य सरकार ओपन हाइड्रो पॉलिसी लाएगी : सुखविंदर सिंह सुक्खू

 

हरिद्वार : देसंविवि के ज्ञान दीक्षा समारोह में पहुंचे डॉ. हर्षवर्धन

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हरिद्वार , 23 Jan 2018

देवसंस्कृति विश्वविद्यालय का 32वां ज्ञान दीक्षा समारोह मंगलवार को विवि के मृत्युंजय सभागार में संपन्न हुआ। समारोह में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, वन व पर्यारण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी पहुंचे। इस अवसर पर विवि द्वारा संचालित समग्र स्वास्थ्य प्रबंधन, योग व धर्मविज्ञान के छह मासीय पाठ्यक्रम के नवप्रवेशी विद्यार्थियों ने आचार्यो द्वारा दी गई शिक्षा को ईमानदारी व कर्तव्य परायणता के साथ निबाहने का संकल्प लिया।समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि मानवीय मूल्यों को स्मरण कराने वाले विश्वविद्यालय द्वारा दिए गए शिक्षण को ईमानदारी के साथ अपनाएंगे, तो सफलता अवश्य मिलेगी। बाल्यावस्था में गुरुजनों से मिली सीख को याद करते हुए उन्होंने कहा कि सच्चाई व कर्तव्यनिष्ठा वह पूंजी है, जिससे इच्छित क्षेत्र में आगे बढ़ा जा सकता है। स्वामी विवेकानंद, पं. श्रीराम शर्मा आचार्यश्री ने इसे जीवन में अपनाकर दिखा दिया है। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बड़ी-बड़ी डिग्री लेने के बजाय इंसानियत की डिग्री लेना ज्यादा आवश्यक है। जिसमें इंसानियत आ गई, वह समाज के सकारात्मक विकास की ही बात सोचेगा और करेगा। ऐसे लोगों के नाम ही इतिहास में दर्ज होते हैं।विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. प्रणव पंड्या छात्रों को ज्ञानदीक्षा के संकल्प दिलाए। उदयकिशोर मिश्र ने ज्ञानदीक्षा का कर्मकांड कराया। वहीं, प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या ने कहा कि आज समाज में प्रगति का आकलन सांसारिक सफलता पर किया जाता है, जबकि होना यह चाहिए कि मनुष्य अपने जीवन को सुसंस्कारित करने के साथ भारतीय संस्कृति के विरासत को संभालने में महत्वपूर्ण योगदान दे। समारोह का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, कुलपति शरद पारधी, प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या, शांतिकुंज के व्यवस्थापक शिवप्रसाद मिश्र एवं कुलसचिव संदीप कुमार जी ने दीप जलाकर किया। केंद्रीय मंत्री ने हस्तकरघा, रिसाइक्लिंग सेंटर व स्मृति उपवन का निरीक्षण भी किया।

 

Tags: Harsh Vardhan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD