Monday, 02 October 2023

खास खबरें एलपीयू द्वारा शारीरिक शिक्षा और स्पोर्ट्स के माध्यम से अच्छे स्वास्थ्य पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित मुख्य मंत्री के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा है सर्वांगीण विकास: ब्रम शंकर जिंपा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति के नये दौर की शुरुआत की पंजाब सरकार की पुरज़ोर कोशिशों से विश्व भर के अग्रणी उद्योगपति पंजाब का रुख करने लगे : भगवंत सिंह मान अकादमिक क्षेत्र को प्रो. वर्मा का योगदान कभी नहीं भुलाया जायेगा : भगवंत सिंह मान प्रदेश में शीघ्र ही कमांडो बल स्थापित होगा : सुखविंदर सिंह सुक्खू विधायक नीरज नैय्यर की माता की रस्म क्रिया में हुए शामिल मुख्यमंत्री शिवा प्रोजेक्ट के तहत 1300 करोड़ की राशि की जाएगी व्यय : जगत सिंह नेगी प्रदेश के पहले सबसे बड़े साइकलोथान इवेंट में होशियारपुर वासियों ने दिखाया जोश आम आदमी पार्टी का आरोप - चंडीगढ़ से पंजाब में रोज बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी हो रही है निरंकारी मिशन द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन शाहपुर में प्रारंभिक शिक्षा खंड रैत की खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू आस-पास सफाई बनाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर सभी उन्हें स्वच्छांजलि करें भेंट: सोम प्रकाश खेल के मामलों में देश के अग्रणी राज्यों में शुमार होगा पंजाब: कुलदीप सिंह धालीवाल नए जिला कोर्ट कांप्लेक्स में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत चलाया गया सफाई अभियान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों का साकार करने के लिए अपने वातावरण व आस-पास को रखें साफ सुथरा: ब्रम शंकर जिंपा "पंजाब अगेंस्ट ड्रग एडिक्शन" अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री के आह्वान पर अमृतसर के वॉर मेमोरियल में बड़े पैमाने पर श्रमदान किया गया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य स्तरीय मैराथन (रेड रन) का शुभारम्भ किया ईमानदारी तथा समर्पण भाव से कार्य करें नवनियुक्त सहायक अभियंता : सुखविंदर सिंह सुक्खू नीति आयोग द्वारा पंजाब के 10 ब्लाकों में आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम शुरू

लालू के काव्यात्मक ट्वीट पर जद (यू) का शायराना अंदाज में पलटवार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 23 Jan 2018

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद द्वारा ट्विटर के जरिए विरोधी दलों पर काव्यात्मक लहजे में निशाना साधे जाने पर बिहार में सत्ताधारी जनता दल (युनाइटेड) ने भी उसका शायराना अंदाज में पलटवार किया है। चारा घोटाले के एक मामले में रांची की जेल में बंद लालू ने काव्यात्मक शैली में सोमवार को विरोधियों पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर लिखा था, "रौंदोगे तो हिमाला बनूंगा, विष दोगे तो शिवाला बनूंगा। उधेड़ोगे तो दुशाला बनूंगा, जलाओगे तो उजाला बनूंगा। दफनाओगे तो निवाला बनूंगा। लालू लाल है बिहार का, जन्म-जन्मांतर तक इस मिट्टी का रखवाला बनूंगा।" इधर, जद (यू) के प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने मंगलवार को लालू के ट्वीट पर पलटवार करते हुए शायराना अंदाज में ही लालू को बिहार की राजनीति का कलंक तक करार दे दिया। नीरज ने बेनामी संपत्ति अर्जित करने के मामले में तंज कसते हुए शायराना अंदाज में कहा, "सत्ता दोगे तो उन्मादी बनूंगा। सत्ता का अमृत दोगे तो परिवारवादी बनूंगा। मौका मिलेगा तो संपत्ति की श्रृंखला बनाऊंगा। सत्ता मिली तो नरसंहार करवाऊंगा। लालू राजनीतिक कलंक है बिहार का जन्म-जन्मांतर तक भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बनाने वाले के रूप में याद किया जाता रहूंगा।" इससे पहले राजद के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद के 'अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए राजनीति में आया हूं' बयान पर भी जद (यू) के नेता नीरज ने तेजस्वी पर निशाना साधा। नीरज ने तेजस्वी यादव को सलाह देते हुए कहा, "पूर्व उपमुख्यमंत्री जी, उन गरीबों के अन्याय के खिलाफ भी लड़ने का विचार कीजिए, जिनसे नौकरी और पद के नाम पर लालू जी ने उनकी जमीन लिखवा ली। उन्हें भी न्याय मिलना चाहिए।" जद (यू) नेता ने तंज कसते हुए कहा कि वे लोग आपकी ओर बड़ी आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं, जिन्होंने आपके पिता (लालू) के राजनीतिक जीवन काल में अपनी जमीन-अपना परिवार खोया है।

पटना

Tags: Lalu Prasad Yadav

related news

Photo Gallery

Video Gallery

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD