Friday, 29 September 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाकर शहीद भगत सिंह के सपने साकार करने का प्रण वर्ल्ड रेबीज-डे- ब्लाक खुईखेड़ा के विभिन्न सेंटरों में लगाया जागरूकता कैम्प एसआईटी के पास पर्याप्त सबूत कि सुखपाल खैरा ड्रग्स तस्करी में शामिल रहे हैं - मलविंदर सिंह कंग आपदा प्रभावितों की मदद के लिए आगे आईं शिमला की वयोवृद्ध महिलाएं भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारियों ने आपदा राहत कोष में दिया योगदान पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट के मार्गदर्शन में सार्वजनिक प्रदर्शन प्रणाली का उद्घाटन किया गया प्रदूषित हवा व वातावरण परिवर्तन के दुष्प्रभावों से बचने के लिए आज से ही सावधान रहने की जरुरत: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यू.ए.ई. के प्रवासी हिमाचलियों को निवेश के लिए आमंत्रित किया दशहरे उत्सव को मज़ेदार कॉमेडी और हंसी से भरने जा रही है गिप्पी ग्रेवाल स्टारर फिल्म "मौजां ही मौजां" गेहूँ के स्टॉक में हेराफेरी के दोष अधीन विजीलैंस द्वारा डी.एफ.एस.सी, दो इंस्पेक्टर और तीन आढ़तियों के खि़लाफ़ केस दर्ज पंजाब के गाँव नवां पिंड सरदारां ने जीता बैस्ट टूरिज्म विलेज ऑफ इंडिया 2023 अवॉर्ड सिख नेशनल कॉलेज चरण कंवल बंगा में डिग्री वितरण समारोह का आयोजन शहीदों के परिजनों को देश के 140 करोड़ लोग 1-1 रुपया आर्थिक मदद दें : वीरेश शांडिल्य पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर एंड बिलियरी साइंसेज़ में जल्द शुरू होगी लीवर ट्रांसप्लांट की सुविधा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सीमा से सटे गांवों के लोगों के हौंसले को सराहा धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में शराब व माँस की बिक्री पर लगे प्रतिबंधः वीरेश शांडिल्य अप्रैल 2022 से अब तक पी.एस.पी.सी.एल और पी.एस.टी.सी.एल द्वारा 4151 नौकरियाँ प्रदान की गईं- हरभजन सिंह ई.टी.ओ. खरीफ मंडीकरण सीजन 2023-24 के लिए सभी पुख़्ता प्रबंध मुकम्मल: लाल चंद कटारूचक्क शाहपुर विस क्षेत्र में हर घर नल और जल पहुंचेगा: केवल सिंह पठानिया शहीद प्रदीप सिंह की अंतिम अरदास: मुख्य मंत्री की तरफ से कैबिनेट मंत्री जौड़ामाजरा ने श्रद्धा के फूल किए भेंट प्राकृतिक कृषि पद्धति से मज़बूत होगी किसानों की आर्थिकी : शिव प्रताप शुक्ल

 

बिहार का लाल हूं, इस माटी का रखवाला बनूंगा : लालू प्रसाद

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 22 Jan 2018

चर्चित चारा घोटाले के एक मामले में साढ़े तीन साल जेल की सजा काट रहे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने सोमवार को अपने 'ट्विटर हैंडल' से एक कविता के सहारे विरोधियों पर इशारों ही इशारों में निशाना साधा है। लालू ने खुद को 'बिहार का बेटा' बताते हुए कहा कि वह जब तक रहेंगे इस मिट्टी की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने इस दौरान खुद को 'हिमालय' की विशालता से भी जोड़ा। लालू ने कविता की शैली में ट्वीट किया, "रौंदोगे तो हिमाला बनूंगा, विष दोगे तो शिवाला बनूंगा। उधेड़ोगे तो दोशाला बनूंगा, जलाओगे तो उजाला बनूंगा। दफनाओगे तो निवाला बनूंगा। लालू लाल है बिहार का, जन्म-जन्मांतर तक इस मिट्टी का रखवाला बनूंगा।" लालू इन दिनों रांची की एक जेल में बंद हैं। जेल जाने के पूर्व उन्होंने अपने समर्थकों और बिहार के लोगों से ट्विटर से संदेश भेजते रहने की बात कही थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि उनका ट्विटर उनके कार्यालय या परिवार के लोग संचालित करेंगे, जिससे उनका संदेश लोगों तक पहुंचता रहेगा। लालू इससे पहले भी जेल में बंद रहने के बावजूद ट्विटर के जरिए विरोधियों पर निशाना साधते रहे हैं। 

 

Tags: Lalu Prasad Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD