Saturday, 10 June 2023

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में बलाचौर विधानसभा क्षेत्र का बहुत विकास हुआ: सांसद मनीष तिवारी मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में केबिनेट ने पंजाब के 14239 अध्यापकों को रेगुलर करने पर मोहर लगाई सांसद मनीष तिवारी ने किया गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा; सुनी लोगों की समस्याएं जगत प्रकाश नड्डा ने तिरुमाला मंदिर में पूजा-अर्चना की वित्त वर्ष 2023-24 में 7.84 लाख करोड़ रुपये होगा यूपी का कर्ज, पहले से 40 प्रतिशत ज्यादा विदेश जाकर राहुल गांधी को आती है अल्पसंख्यक की याद - हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश पर भारी कर्ज, फिर भी सत्ता विरोधी लहर का मुकाबला मुफ्त उपहारों से कर रहे शिवराज सिंह चौहान साजन जी घर आए' के आधे गाने को सलमान खान के डुप्लीकेट ने किया था शूट: फराह खान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश हितों के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह से सहयोग मांगा वर्ष 2040 तक 27-28 ट्रिलियन डॉलर की होगी भारतीय इकॉनमी- हरदीप सिंह पुरी 'सत्यप्रेम की कथा' का नया गाना 'आज के बाद' रिलीज, मनन भारद्वाज और तुलसी कुमार ने दी आवाज तेजस्वी प्रकाश ने 'नागिन' के सेट पर सेलिब्रेट की प्री-बर्थडे पार्टी लुधियाना में बंदूक की नोंक पर सात करोड़ लूटे अरविंद केजरीवाल का भाजपा व कांग्रेस पर आप के घोषणापत्र की नकल करने का आरोप सांसद प्रतिभा सिंह ने लाहौल के विकास कार्यों के लिए सांसद निधि से 22.50 लाख की धनराशि की जारी ‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ को शुक्रवार को हुए 100 दिन पूरे काग्रेस ही देश और समाज को तरक्की के मार्ग पर ले जा सकती है - सांसद मनीष तिवारी 'इंटरनेट सर्वनाश' को टाल सकता है नाशा का मिशन रोम से प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरों पर जेसिका अल्बा ने किया कमेंट दिल्ली एयरपोर्ट पर 62 लाख रुपए से ज्यादा के सोने के साथ 2 गिरफ्तार ये करते हैं जज' रैप सॉन्ग समाज के दोहरे मानकों की बात करता हैं: शर्लिन चोपड़ा

 

बेरोजगारी सबसे बड़ी चुनौती : अनंतकुमार हेगड़े

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरू , 19 Jan 2018

केंद्रीय मंत्री अनंतकुमार हेगड़े ने शुक्रवार को यहां कहा कि भारत के 15 लाख इंजीनियरों में से सिर्फ 20 फीसदी को उद्योग द्वारा रोजगार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी सबसे बड़ी चुनौती है, जो भारत के विकास को सीमित कर सकती है। केंद्रीय कौशल विकास व उद्यमिता राज्य मंत्री ने कहा, "सिर्फ सात फीसदी भारतीय इंजीनियर मुख्य कार्य को संभालने में सक्षम है.. यह सबसे बड़ी चुनौती है और यह विकास को सीमित कर सकती है, जिसे हासिल करना भारत का मकसद है।"हेगड़े बेंगलुरू में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर एयरोस्पेश डिजाइन ट्रेनिंग की आधार शिला रखने के लिए आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।उन्होंने कहा, "एयरोस्पेश व उड्डयन भारत में उभरते हुए उद्योग हैं और देश धीरे-धीरे इनकी संभावनाओं व विस्तार को महसूस कर रहा है।"एयरोस्पेश डिजाइन ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना एक जर्मन बहुराष्ट्रीय कंपनी पी3 इंजीनियरिंग एंड कंसल्टिंग व राष्ट्रीय कौशल विकास निगम दोनों मिलकर कर रहे हैं। इसके तैयार होने के बाद सात सालों में 10,000 इंजीनियरिंग स्नातकों को प्रशिक्षण दिया जाना है।

 

Tags: Anantkumar Hegde

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD