Tuesday, 23 April 2024

 

 

खास खबरें पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला 'आप' समर्थकों ने IPL मैच में किया अनोखा प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल की फोटो वाली टी-शर्ट पहन लगाए नारे, मैं भी केजरीवाल फरीदकोट और खडूर साहिब में 'आप' को मिली मज़बूती, अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा को लगा बड़ा झटका! बासरके भैणी से अकाली दल को झटका सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल समय पर सेवा न देने पर जूनियर इंजीनियर पर 20 हजार रूपए का लगाया जुर्माना ''इंजीनियरिंग जल्द ही क्वांटम होने जा रही है'' : प्रो. अरविंद, वीसी, पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला दीपक बांसल डकाला अपने साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल इनेलो ने लोकसभा चुनावों के लिए फरीदाबाद, सोनीपत और सिरसा के उम्मीदवार किए घोषित शैमराक स्कूल में अवार्ड सैरेमनी का आयोजन श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति की ऑफिसियल वेबसाइट भी लांच की गई दिगांगना सूर्यवंशी 'कृष्णा फ्रॉम बृंदावनम' के लिए तैयार प्रधानमंत्री ने महावीर जयंती के अवसर पर 2550वें भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव का उद्घाटन किया परवीन डबास ने किया तमिलनाडु स्टेट आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप 2024 में टेबल का उद्घाटन

 

म्यांमार : पुलिस गोलीबारी में 9 लोगों की मौत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नेपीथा (म्यांमार) , 17 Jan 2018

तनावग्रस्त दक्षिण पश्चिम म्यांमार में विरोध प्रदर्शन को तितर बितर करने के लिए पुलिस के प्रयास के दौरान भिड़ंत में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। पिछले साल सेना के अभियान के बाद हजारों की संख्या में मुस्लिम रोहिंग्या अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्य इसी इलाके से पलायन कर गए थे। समाचार एजेंसी एफे की खबर के मुताबिक, अधिकारियों द्वारा जन सभाओं को प्रतिबंधित किए जाने के बाद मंगलवार रात को प्रदर्शनकारियों ने मरौक-यू स्थित पुलिस थाने को घेर लिया था जिसके बाद पुलिस ने भीड़ पर फायरिंग कर दी। प्रदर्शनकारी रखाइन में मरौक-यू के प्राचीन बौद्ध साम्राज्य की पराजय को याद करने के लिए यहां इकठ्ठा हुए थे, जिसपर 1785 में मांडले के सैनिकों ने कब्जा कर लिया था। मांडले उस वक्त म्यांमार राजतंत्र का हिस्सा था। घायलों को रखाइन राज्य की राजधानी सिट्टवे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। रखाइन म्यांमार के सबसे गरीब राज्यों में से एक है। इसके साथ ही यह रोहिंग्या समुदाय का घर भी है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक रोहिंग्या समुदाय म्यांमार सेना के नेतृत्व में चलाए गए जातीय सफाई अभियान का पीड़ित है। इस कथित उत्पीड़न ने पिछले साल सात लाख रोहिंग्याओं को पड़ोसी बांग्लादेश भागने और बतौर शरणार्थी रहने के लिए मजबूर कर दिया था। 

 

Tags: PROTEST

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD