Monday, 13 May 2024

 

 

खास खबरें गुरु घर नतमस्तक हो औजला ने भरा नामांकन तरसेम सिंह डीसी की घर वापसी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नवांशहर में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार मनीष तिवारी की रामदरबार पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब प्रदेश कांग्रेस के उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला ने श्री आनंदपुर साहिब सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया पंजाब की लोकसभा रेस में आप निकली सबसे आगे, आधा दर्जन विधानसभा क्षेत्रों में कई बड़े दिग्गज नेता हुए पार्टी में शामिल पटियाला दा भरोसा परनीत कौर", नामांकन भरने के बाद रोड शो के जरिए विशाल शक्ति प्रदर्शन हरसिमरत कौर बादल ने बठिंडा से नामांकन पत्र दाखिल किया विरोधियों के पास उपलब्धियां के नाम पर गिनाने को कुछ नहीं : एन के शर्मा शराब के शौक़ीन मान की पंजाब में नशे खत्म करने की कभी नियत नहीं थी : डॉ. सुभाष शर्मा पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना संसदीय सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया मीत हेयर द्वारा दायर किए गए कागजात, संगरूर के विकास एजेंडे को आगे बढ़ाया गया पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रसिद्ध पंजाबी कवि सुरजीत पातर की अर्थी को दिया कंधा सुक्खू की फिल्म अभी बाकी, 2027 में आएगा पार्ट-टू : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती; बैंस ब्रदर्स पार्टी में शामिल कांग्रेस ने हर गरीब परिवार को हर साल एक लाख रुपये देने का वादा किया समावेशी विकास की प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का चुनाव प्रचार देश के बेहतरीन साल थे मनमोहन सिंह की सरकार में : हरीश चौधरी पंजाब और दिल्ली की तरह अब केंद्र में भी गारंटी पूरे करेगी आम आदमी पार्टी : मीत हेयर जसवां परागपुर से था बिकाऊ विधायकों का चौकीदार, होशियार के खोलूंगा चिट्ठे : सुखविंदर सिंह गुरजीत सिंह औजला के पक्ष में अटारी में विशाल सभा आयोजित

 

उत्तर प्रदेश में अधिकारियों को कंबल वितरण व अलाव पर निगरानी का निर्देश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 10 Jan 2018

उत्तर प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड से बचाव के उपायों को लेकर सरकार के रवैये पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस बीच उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा है कि वह कंबल वितरण एवं अलाव जलाने की पूरी व्यवस्था की निगरानी स्वयं करें, जिससे जमीनी हकीकत का पता चल सके। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बुधवार को यहां एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अब तक अलाव एवं कंबल व्यवस्था के लिए दी गई धनराशि एवं की गई व्यवस्था के संबंध में उच्च स्तरीय समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा है कि शीतलहर से बचाव की व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही व भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलों को अलाव की व्यवस्था करने, कंबल वितरित करने एवं रैन बसेरा के संचालन के लिए उनकी मांग को ध्यान में रखते हुए धनराशि उपलब्ध कराने का निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार तत्काल व्यवस्था कराई जाए।

बयान के अनुसार, अब तक अलाव एवं कंबल व्यवस्था के लिए जनपदों को कुल 28 करोड़ 51 लाख 70 हजार रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई है, जिसमें 43 जिलों द्वारा लगभग 9 करोड़ 27 लाख रुपये अतिरिक्त धनराशि की मांग भी शामिल है। उन्होंने बताया कि अब तक समस्त जनपदों में 60 हजार से अधिक स्थानों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था के साथ-साथ 998 रैन बसेरा संचालित किए गए हैं। इसके साथ ही, 5,41,645 कंबलों का वितरण भी किया गया है, जिनमें स्वैच्छिक संस्थाओं द्वारा वितरित किए गए 1,15,495 कंबल भी शामिल हैं। प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि शीतलहर को देखते हुए उनके द्वारा 11 एवं 12 जनवरी को रैन बसेरा एवं अलाव की व्यवस्था के लिए अभियान चलाएं। साथ ही, इस दौरान आवश्यकतानुसार कंबलों का वितरण भी किया जाए।

 

Tags: Yogi Adityanath

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD