Wednesday, 15 May 2024

 

 

खास खबरें बीस दिन के लालच में अगले 5 साल बर्बाद ना करें लोग – बाबर औजला हम अपने कामों के चलते वोट मांग रहे है जबकि दूसरी पार्टियों के पास वोट मांगने के लिए कोई विजन ही नहीं है : पूर्व मंत्री अनिल विज वोट मांगने का अधिकार, उसको है जिसने काम किया है तो इस देश में केवल नरेंद्र मोदी ने काम किया है : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज बाबा हरदेव सिंह जी ने अपना पूरा जीवन मानवता की सेवा में समर्पित कर दिया सुखविंदर सिंह बिंद्रा ने अपने घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी का गर्मजोशी से स्वागत किया पंजाब पुलिस की एजीटीएफ ने मास्टरमाईंड इकबालप्रीत बुच्ची की हिमायत प्राप्त आतंकवादी माड्यूल का किया पर्दाफाश पंजाब पुलिस ने बठिंडा और दिल्ली में खालिस्तान पक्षीय नारे लिखने वाले ऐसऐफजे के तीन गुर्गों को किया काबू मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए किया प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब से आप उम्मीदवार गुरप्रीत जीपी के लिए किया प्रचार लोगों से कहा-काम करने वाले लोगों को 1 जून को जरूर करें वोट अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब बचाओ यात्रा का समापन श्री केशगढ़ साहिब में किया पंजाब भयंकर कर्जे की चपेट में, गर्दन तक कर्ज में डूबा हुआ है : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस सरकार किसानों का कर्ज माफ करेगी; एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी प्रदान करेगी वीरभूमि से हूं, खनन माफिया के सामने नहीं डालूंगा हथियार : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ के वार्ड 8 से नगर निगम चुनाव लड़े अमरीक सिंह सैनी आम आदमी पार्टी में हुए शामिल अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर बन चुका है,अब मथुरा की बारी है-पुष्कर सिंह धामी संगरूर और फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डा. सुभाष शर्मा ने भरा नामांकन नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले मनीष तिवारी की पदयात्रा में हजारों कांग्रेसी, आप,सपा वर्कर हुए शामिल धर्म के नाम पर लोगों को बांटने वाली बीजेपी को हटा कांग्रेस को विजेता बनाएं-गुरजीत औजला मीत हेयर ने मालेरकोटला में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया राजा वड़िंग ने दाखा में चुनाव प्रचार किया, पंजाब के लिए कांग्रेस के 'पांच न्यायों' की वकालत की

 

एशियाई, ओलंपिक खेलों में चमकेंगी गीता : रितु फोगाट

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Jan 2018

युवा भारतीय महिला पहलवान रितु फोगाट ने सोमवार को अपनी बड़ी बहन और महिला पहलवान गीता फोगाट का समर्थन किया। रितु ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में क्वालीफाई करने में असफल होने के बावजूद एशियाई खेलों और 2020 ओलम्पिक खेलों में वह अपनी क्षमता को साबित करेंगी। गीता इस साल राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय टीम में जगह हासिल करने में असफल रहीं थीं। उन्हें ट्रायल में 57 किलोग्राम वर्ग में पूजा दांडा ने मात दी थी।रितु ने कहा कि बॉलीवुड फिल्म 'दंगल' से मिली लोकप्रियता और रियेलिटी टेलीविजन शो 'खतरों के खिलाड़ी' में हिस्सा लेने से एशिया चैम्पियनशिप में दो बार कांस्य पदक जीत चुकी गीता का ध्यान भटका नहीं है और वह भविष्य में खुद को साबित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। रितु ने आईएएनएस से कहा, "ऐसा कुछ भी नहीं है। यह कुश्ती है, जहां एक सेकेंड में आपका दांव पलट सकता है। गीता के साथ भी ऐसा ही हुआ। क्वालिफाइंग मैच आखिरी के 10 सेकेंड में पलट गया और इस कारण वह राष्ट्रमंडल खेलों में क्वालीफाई नहीं कर पाईं।"उन्होंने कहा, "इस साल एशियाई खेल और इसके बाद ओलंपिक खेल हैं, जिनमें वह खुद को साबित कर सकती हैं।"भारत की 23 वर्षीया पहलवान रितु इस साल प्रो-रेसलिंग लीग के तीसरे सीजन में वीर मराठास का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस लीग में वीर मराठास पदार्पण कर रही है। तु ने कहा, "हमारी टीम काफी अच्छी है। हम अपना 100 प्रतिशत देंगे और आशा है कि सीजन के अंत में खिताब अपने नाम करेंगे।"पिछले साल एशियाई चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली रितु ने यह भी कहा कि उनके लिए यह साल काफी महत्वपूर्ण है, लेकिन पीडब्ल्यूएल में विश्व चैम्पियन और ओलम्पिक पदक विजेताओं के खिलाफ मुकाबले आगामी टूर्नामेंटों में बेहतर प्रदर्शन के लिए उनके आत्मविश्वास को मजबूत करेंगे। रितु ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य 2020 टोक्यो ओलंपिक खेलों में बेहतर प्रदर्शन करना है। 

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD