Thursday, 23 March 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री के नेतृत्व अधीन विधान सभा की तरफ से हिमाचल प्रदेश सरकार के जल विद्युत प्रोजेक्टों पर वाटर सैस लगाने के फ़ैसले की निंदा बठिंडा शहर में 88.94 करोड़ की लागत से बनाए जाएंगे दो रेलवे ओवर ब्रिज: हरभजन सिंह ई.टी.ओ. स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के लिए पेड़ लगाएं और पानी बचाएं- जिलाधीश कोमल मित्तल जल के उपयोग में अपने व्यवहार में लाएं आवश्यक बदलाव: सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन पंजाब विधान सभा की तरफ से हलवारा हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सराभा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के तौर पर रखने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास 'सावी की सवारी' की कास्ट से जुड़े ऋषि सक्सेना जी-20 अध्यक्षता के तहत भारत के लिए प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में क्षेत्रीय विभाजन को कम करना : नरेंद्र मोदी आबकारी नीति घोटाला: 5 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में मनीष सिसोदिया 'केडी' के जरिए शिल्पा शेट्टी की कन्नड़ फिल्मों में वापसी वरुण धवन, जाह्नवी कपूर स्टारर 'बवाल' 6 अक्टूबर को होगी रिलीज आईपीएल 2023: कीरोन पोलार्ड ने मुम्बई इंडियंस के साथ अपना बल्लेबाजी कोच रोल शुरू किया व्हाट्सऐप का नया अपडेट एडमिन को देगा और अधिक नियंत्रण रसिका दुगल 'दिल्ली क्राइम' सीजन 3 में नीति सिंह की भूमिका निभाने को तैयार गुल पनाग ने फीनिक्स मार्केटसिटी के पावर वूमेंस फिएस्टा का किया उद्घाटन दिल्ली बजट : बुनियादी ढांचे और स्वच्छता पर फोकस, स्थानीय निकायों को 8,241 करोड़ गुड़ी पड़वा के लिए मुग्धा चापेकर ने साझा की योजनाएं 'टाइगर 3' में सलमान-शाहरुख के एक्शन सीन के लिए बनेगा बड़ा सेट जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटकों से सुरक्षित विजय-स्टारर 'लियो' की टीम गूगल ने अपने एआई चैटबॉट बार्ड के लिए अर्ली एक्सेस लॉन्च किया विदेश व्यापार में युआन पर स्विच करने को तैयार रूस : व्लादिमीर पुतिन पाकिस्तान, अफगानिस्तान में शक्तिशाली भूकंप से 12 की मौत

 

'रजा पुस्तक माला' के तहत 12 पुस्तकों का लोकार्पण

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Jan 2018

विश्व पुस्तक मेले के तीसरे दिन सोमवार को रजा फाउंडेशन के 'रजा पुस्तक माला' के पहले 12 पुस्तकों के सेट का लोकार्पण कवि और आलोचक अशोक वाजपेयी, पत्रकार ओम थानवी, अपूर्वानन्द, सोपान जोशी, राजीव रंजन गिरि और राजकमल प्रकाशन के प्रबंध निदेशक अशोक माहेश्वरी के हाथों किया गया। इन पुस्तकों का प्रकाशन राजकमल प्रकाशन ने किया है। लोकार्पण के बाद ओम थानवी, अपूर्वानन्द, सोपान जोशी और राजीव रंजन गिरि ने 'आज गांधी' विषय पर परिचर्चा की और साथ ही डॉ. सादिक, मृत्युंजय और पीयूष दईया ने प्रकाशित पुस्तकों से अंश पाठ किया।इस मौके पर कवि और आलोचक अशोक वाजपेयी ने कहा, "इस पुस्तक माला में दो किताबें प्रार्थना प्रवचन खंड 1 और 2 और दूसरी किताब गांधी की मेजबानी गांधीजी पर आधारित हैं। चित्रकार सैयद हैदर रजा अथक हिन्दी प्रेमी थे और उनकी इच्छा के अनुरूप यह पुस्तकमाला शुरू की जा रही है।" वाजपेयी ने कहा, "सैयद हैदर रजा पर महात्मा गांधी की गहरी छाप थी। वह गांधी से पहली बार आठ वर्ष की उम्र में मिले थे, जब बंटवारा हुआ तो सैयद हैदर रजा ने पाकिस्तान न जाने का फैसला किया। उन्हें लगा कि वह अगर ऐसा करेंगे तो गांधीजी के साथ विश्वासघात होगा।"'रजा पुस्तक माला' की किताबें जो आज लोकार्पित हुईं, उनमें 'धूल की जगह', 'मुक्तिबोध के उद्धरण', 'टेबल लैम्प', 'खुद से कई सवाल', 'आवाज में झरकर', 'परस्पर', 'अंत और आरम्भ', 'प्रार्थना प्रवचन' खंड 1 और 2 और 'गांधी की मेजबानी' शामिल थीं।यह पुस्तक माला प्रसिद्ध चित्रकार सैयद हैदर रजा की स्मृति में रजा फाउंडेशन के सहयोग से प्रकाशित गई है। पुस्तक माला के पहले सेट में 24 पुस्तकें एक साथ प्रकाशित की गई हैं, जो अपने आप में रिकॉर्ड है, जिनमें गालिब, महात्मा गांधी, मुक्तिबोध से लेकर सभ्यता-समीक्षा, कई बिसरा दी गई पुस्तकों का पुनप्र्रकाशन, युवा कवियों के पहले कविता-संग्रह, बुद्धिजीवियों से संवाद, बांग्ला-मराठी से अनुवाद, कला-आलोचना आदि शामिल हैं।

 

Tags: BOOK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD