Saturday, 10 June 2023

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में बलाचौर विधानसभा क्षेत्र का बहुत विकास हुआ: सांसद मनीष तिवारी मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में केबिनेट ने पंजाब के 14239 अध्यापकों को रेगुलर करने पर मोहर लगाई सांसद मनीष तिवारी ने किया गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा; सुनी लोगों की समस्याएं जगत प्रकाश नड्डा ने तिरुमाला मंदिर में पूजा-अर्चना की वित्त वर्ष 2023-24 में 7.84 लाख करोड़ रुपये होगा यूपी का कर्ज, पहले से 40 प्रतिशत ज्यादा विदेश जाकर राहुल गांधी को आती है अल्पसंख्यक की याद - हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश पर भारी कर्ज, फिर भी सत्ता विरोधी लहर का मुकाबला मुफ्त उपहारों से कर रहे शिवराज सिंह चौहान साजन जी घर आए' के आधे गाने को सलमान खान के डुप्लीकेट ने किया था शूट: फराह खान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश हितों के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह से सहयोग मांगा वर्ष 2040 तक 27-28 ट्रिलियन डॉलर की होगी भारतीय इकॉनमी- हरदीप सिंह पुरी 'सत्यप्रेम की कथा' का नया गाना 'आज के बाद' रिलीज, मनन भारद्वाज और तुलसी कुमार ने दी आवाज तेजस्वी प्रकाश ने 'नागिन' के सेट पर सेलिब्रेट की प्री-बर्थडे पार्टी लुधियाना में बंदूक की नोंक पर सात करोड़ लूटे अरविंद केजरीवाल का भाजपा व कांग्रेस पर आप के घोषणापत्र की नकल करने का आरोप सांसद प्रतिभा सिंह ने लाहौल के विकास कार्यों के लिए सांसद निधि से 22.50 लाख की धनराशि की जारी ‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ को शुक्रवार को हुए 100 दिन पूरे काग्रेस ही देश और समाज को तरक्की के मार्ग पर ले जा सकती है - सांसद मनीष तिवारी 'इंटरनेट सर्वनाश' को टाल सकता है नाशा का मिशन रोम से प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरों पर जेसिका अल्बा ने किया कमेंट दिल्ली एयरपोर्ट पर 62 लाख रुपए से ज्यादा के सोने के साथ 2 गिरफ्तार ये करते हैं जज' रैप सॉन्ग समाज के दोहरे मानकों की बात करता हैं: शर्लिन चोपड़ा

 

भाजपा में 'एक शीर्ष स्तरीय' मेरे खिलाफ साजिश रच रहा है : प्रवीण तोगड़िया

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

05 Jan 2018

विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी में 'उच्च स्तर पर विराजमान कोई' उनके खिलाफ साजिश रच रहा है। परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि इस व्यक्ति की कोशिश है कि 1996 के हत्या के प्रयास के एक मामले में अदालत द्वारा जारी समन उन तक न पहुंचे और वह इसमें फंसकर जेल चले जाएं। अदालत ने शुक्रवार को तोगड़िया के खिलाफ जारी एक गैर जमानती वारंट को निरस्त कर दिया।तोगड़िया ने कहा, "आज (शुक्रवार को) अदालत ने वारंट को निरस्त कर दिया और मुझे अदालत में जब कभी मामले की सुनवाई होगी, पेश होना होगा। गैर जमानती वारंट इसलिए मेरे खिलाफ जारी हुआ क्योंकि मैंने इसके पहले जारी समन का जवाब नहीं दिया।"

उन्होंने कहा, "पुलिस ने वो समन मुझे दिए ही नहीं। मुझे इस आशय की सूचना मिली है कि यह (राज्य के) गृह मंत्री और मुख्यमंत्री के दखल के बिना किसी उच्च पदस्थ द्वारा जान बूझकर किया गया।"तोगड़िया ने कहा, "ऐसा ही पाटीदार आंदोलन के समय हुआ था जब (तत्कालीन) मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल ने कहा था कि उन्होंने आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज का आदेश नहीं दिया था। यह वैसा ही मामला है।"उन्होंने कहा, "(उप मुख्यमंत्री) नितिन पटेल, (मुख्यमंत्री) विजय रूपाणी ऐसा नहीं करेंगे। मैं अहमदाबाद में था और फिर भी मुझे समन नहीं दिया गया, क्यों? मुझे कई बार लगता है कि मेरी आवाज को दबाया जा रहा है। मैं बाद में खुलासा करूंगा कि इस सब के पीछे कौन है।"

हत्या के प्रयास का यह मामला तोगड़िया समेत 39 लोगों पर चल रहा है। इसमें भाजपा के कई नेता शामिल हैं। याचिकाकर्ता भी भाजपा के पूर्व विधायक जगरूप सिंह राजपूत हैं। वह बीते महीने हुए चुनाव में कांग्रेस के हिम्मत सिंह पटेल के हाथों हार गए।घटना तब हुई थी जब शंकर सिंह वाघेला ने भाजपा से विद्रोह कर दिया था। वाघेला समर्थकों पर भाजपा समर्थकों ने हमला किया था। वाघेला के समर्थक आत्माराम पटेल को बुरी तरह पीटा गया था।तोगड़िया ने कहा, "भाजपा को आम चुनाव में स्पष्ट जनादेश के बावजूद, वे चुनावी वादे क्यों नहीं पूरे कर रहे हैं। मैं इसके खिलाफ अपनी आवाज उठाता रहा हूं और इसीलिए जान बूझकर मेरी आवाज दबाई जा रही है।"

 

Tags: PARVEEN TOGADIA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD