Saturday, 30 September 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 12 अत्याधुनिक लाइब्रेरियां पंजाबियों को समर्पित पी.पी.एस.सी.एल. का सीनियर एक्स.ई.एन. 45,000 रुपए की रिश्वत लेता विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू पहली अक्तूबर से धान की सुचारू खरीद के लिए पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा 1854 खरीद केंद्र नोटीफायी रैत में छात्राओं की जिला स्तरीय अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ अनमोल जिंदगियां बचाता है रक्तदान: ब्रम शंकर जिंपा ‘खेडां वतन पंजाब दीयां-2023’- एथलेटिक्स, बैडमिंटन, किक बाक्सिंग व फुटबाल में खिलाडिय़ों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन ‘खेडां वतन पंजाब दीया-2023’ जिला स्तरीय मुकाबलों की हुई शानदार शुरुआत स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों को उनका हक व सुविधाएं दिलाने की मांग आंगनवाड़ी वर्करों का स्वस्थ समाज के निर्माण में अहम योगदान : डा. बलजीत कौर कांगड़ा जिला में विभिन्न योजनाओं के तहत 13500 महिलाएं लाभांवित: केवल सिंह पठानिया “आंखों की हिचकियां, अनुभव और अनुभूतियों” और “भारत की 75 वीरांगनाए ” पुस्तक का सफल लोकार्पण मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने नशों की रोकथाम के लिए संबंधित पक्षों को परिणामोन्मुखी कार्य करने के लिए कहा डॉ. एस. पी. सिंह ओबराय के प्रयासों से जंडियाला गुरु के युवक का शव भारत पहुंचा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन का ज़िला मैनेजर विधवा मुलाज़िम से 7000 रुपए की रिश्वत लेता विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में एकजुट प्रयासों पर बल दिया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पोषण पर पुस्तिका का विमोचन किया हृदय स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए फोर्टिस लुधियाना ने साइक्लोथॉन का आयोजन किया शहीद भगत सिंह का जीवन और दर्शन नौजवानों को हमेशा निस्वार्थ होकर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करता रहेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कांग्रेस सरकार के समय ही सुखपाल खैरा पर एफआईआर दर्ज हुआ था, अब वे इसे राजनीतिक बदलाखोरी बता रहे हैं - जगतार संघेड़ा पंजाब सरकार किसानों के फगवाड़ा चीनी मिल से जुड़े सभी मसलों का जल्द हल करेगी: गुरमीत सिंह खुडियां शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर श्रद्धा सुमन किए भेंट

 

लालू प्रसाद ने चारा घोटाले में कम से कम सजा का अनुरोध किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रांची , 05 Jan 2018

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद ने चारा घोटाला मामले में शुक्रवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) की विशेष अदालत से सजा सुनाए जाने को लेकर नरमी बरतने का आग्रह किया। उन्हें विशेष अदालत ने 23 दिसम्बर को चारा घोटाले के एक मामले में दोषी ठहराया था। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और अन्य दोषियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सीबाआई के विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह के समक्ष पेश किया गया।लालू प्रसाद के वकील चितरंजन कुमार ने पत्रकारों से कहा, "हम लालू प्रसाद के लिए न्यूनतम सजा की मांग कर रहे हैं। हमने लालू प्रसाद के खराब स्वास्थ्य के कारण अदालत से नरमी बरतने का आग्रह किया है। उनके 'हर्ट वाल्व' को बदला गया है। वह कई बीमारियों से जूझ रहे हैं और उन्हें कई दवाईयां दी जा रही हैं।"

उन्होंने कहा, "हमने अदालत से कहा कि लालू प्रसाद के खिलाफ कोई भी सीधा सबूत नहीं है। इस मामले में वह एक वर्ष तक जेल में रह चुके हैं। वह 20 वर्षों से इस मामले का सामना कर रहे हैं और उन्होंने कभी भी अदालत की अवज्ञा नहीं की।"अदालत ने गुरुवार को पांच दोषियों की सजा पर दलीलें सुनीं। शुक्रवार को लालू समेत पांच अन्य दोषियों की सजा पर दलीलें रखी गईं।बाकी छह दोषियों की सजा पर शनिवार को बहस होगी। उसके बाद सीबीआई अपना पक्ष रखेगी। अदालत शनिवार को सजा पर फैसला सुना सकती है या इसके लिए कोई अन्य तिथि तय कर सकती है।वकीलों के अनुसार, लालू प्रसाद को तीन से सात वर्षो की सजा सुनाई जा सकती है। अगर उन्हें तीन वर्ष की सजा सुनाई जाती है, तो उन्हें तत्काल जमानत मिल सकती है। लालू इस वक्त रांची की बिरसा मुंडा जेल में हैं।

 

Tags: Lalu Prasad Yadav , CBI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD