Saturday, 20 April 2024

 

 

खास खबरें पंजाब को बी जे पी के अत्याचार के खिलाफ एकजुट होना होगा: राजा वड़िंग उपायुक्त ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जल्द से जल्द सर्वे कराएं- मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद गुरजीत सिंह औजला ने चुनाव अभियान की शुरूआत गुरुद्वारा बाबा छज्जोजी में माथा टेक कर की निजी फायदे के लिए गेहूं की बर्बादी कर रही सरकार 1 मई को सुबह 11 बजे कुरूक्षेत्र में अपना नामांकन करेंगे अभय सिंह चौटाला एलपीयू के स्कूल ऑफ लिबरल एंड क्रिएटिव आर्ट्स ने 'वन इंडिया-2024' फैस्ट की चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती स्वास्थ्य मंत्री पंजाब ने आर्यन्स फार्मेसी सम्मेलन का उद्घाटन किया पंजाब की महिलाओं को आज भी एक-एक हजार मासिक भत्ते का इंतजार: एन.के.शर्मा सीजीसी लांडरां के एप्लाइड साइंस डिपार्टमेंट ने वर्कशॉप का आयोजन किया लोकायुक्त ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की पलवल जिले के 118 वर्ष के धर्मवीर हैं प्रदेश में सबसे बुजुर्ग मतदाता मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस श्री फ़तेहगढ़ साहिब में बोले मुख्यमंत्री भगवंत मान: रात कितनी भी लंबी हो सच का सूरज चढ़ता ही चढ़ता है, 2022 में जनता ने चढ़ाया था सच का सूरज भारी बारिश और तूफान के बावजूद भगवंत मान ने श्री फतेहगढ़ साहिब में जनसभा को किया संबोधित जुम्मे की नमाज पर मुस्लिम भाईचारे को बधाई देने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला आवश्यक सेवाओं में तैनात व्यक्तियों को प्राप्त होगी डाक मतपत्र सुविधा: मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग शहर के 40 खेल संगठनों के प्रतिनिधियों ने की घोषणा,भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को दिया समर्थन भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी को 12 जून 1975 के ऐतिहासिक तथ्य याद दिलाई रयात बाहरा यूनिवर्सिटी में 'फंडिंग के लिए अनुसंधान परियोजना लिखने' पर वर्कशॉप सफेद कुर्ती में इहाना ढिल्लों का चुंबकीय अवतार सरफेस सीडर के साथ गेहूं की खेती को अपनाए किसान: कोमल मित्तल

 

भारत माता के प्रति भक्ति का भाव जरूरी : मोहन भागवत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

उज्जैन , 04 Jan 2018

मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थापित 'भारत माता मंदिर' के लोर्कापण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरआरएस) के प्रमुख मोहन भागवत के तेवर कुछ बदले से नजर आए। उन्होंने राममंदिर और हिंदुत्व का ज्यादा जिक्र किए बिना कहा कि भारत सिर्फ भूमि नहीं है, भारत माता के अखंड स्वरूप की भक्ति चाहिए, और सतत् उसी के बारे में सोचना चाहिए, अगर उसके लिए मरना भी पड़े, तो उसे अपना सौभाग्य समझना चाहिए। भागवत उज्जैन में 30 दिसंबर से ही मौजूद हैं। उन्होंने गुरुवार को भारत माता मंदिर के लोकार्पण समारोह और एक यज्ञ में हिस्सा लिया। मंदिर के लोकार्पण मौके पर भागवत ने महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए हिंदू धर्म को सत्य की सतत साधना बताया, तो भारत माता के प्रति भक्ति को जरूरी कहा।संघ प्रमुख महात्मा गांधी का जिक्र तो करते हैं, लेकिन उनके प्रिय भजन- 'ईश्वर-अल्ला तेरो नाम, सबको सन्मति दे भगवान' की चर्चा कभी नहीं करते, क्योंकि गांधी के इस मूलमंत्र से उनके संगठन का उद्देश्य और हित सधने वाला नहीं है। भागवत ने कहा, "भारत सिर्फ धरती नहीं है, वह धरती तो है ही, हमारी माता भी है, उसके अखंड स्वरूप के प्रति भक्ति का भाव चाहिए। भक्ति का अर्थ है, उससे सतत् जुड़े रहना। उसके प्रति सतत् मन में भाव होना चाहिए। उसी के लिए हमारा जीवन है, उसके लिए मरना भी पड़े तो यह हमारा सौभाग्य है।

"भागवत ने आगे कहा, "हमारे यहां कहा गया है कि सारी वसुधा कुटुंब है, यह सही बात है। भारत में ऐसा जीवन खड़ा करेंगे, जिसमें सारी पृथ्वी और सृष्टि को अपना परिवार मानकर भारत को होनहार सुपुत्र की तरह परम वैभव, संपन्न, समरस, संपूर्ण, षोषण मुक्त होकर अवतरित होने से संपूर्ण दुनिया का चित्र बदलेगा।"उन्होंने आगे कहा कि भारत माता के प्रति भक्ति का भाव और भारत को अवतरित करने के लिए अपने को बदलना होगा। अपने को बदलने के लिए संकल्प जरूरी है, संकल्प के मुताबिक, अपने को बनाना साधना है। इसके लिए निष्ठुर और कठोर भाव से अपनी एक एक चीज का परीक्षण करना होगा। इसमें मन सबसे ज्यादा बाधा डालता है, लिहाजा उससे बचना होगा। भागवत ने हिंदू धर्म का जिक्र करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था, "हिंदू धर्म सत्य की सतत साधना है। इस सत्य की सतत् साधना में जीना होगा।"अफसोस की बात यह है कि आजकल राजनीति में सत्य के बजाय असत्य का प्रयोग ज्यादा होने लगा है, प्रधानमंत्री तक पर असत्य बोलने का आरोप लगता है और संसद में उनके मंत्री सफाई देकर इस ओर इशारा करते हैं कि वह तो चुनावी जुमला था। यानी प्रधानमंत्री ने जो कहा, उसे सत्य न माना जाए। ऐसे में भागवत के उपदेश किसके लिए हैं, यह गहरे मंथन का विषय है। इस मौके पर साध्वी ऋतंभरा, संघ के भैयाजी जोशी सहित अनेक लोग मौजूद रहे। लाल पत्थर से बने मंदिर में भारतमाता की संगमरमर की प्रतिमा स्थापित है। 

 

Tags: Mohan Bhagwat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD