Monday, 13 May 2024

 

 

खास खबरें पंजाब और दिल्ली की तरह अब केंद्र में भी गारंटी पूरे करेगी आम आदमी पार्टी : मीत हेयर जसवां परागपुर से था बिकाऊ विधायकों का चौकीदार, होशियार के खोलूंगा चिट्ठे : सुखविंदर सिंह गुरजीत सिंह औजला के पक्ष में अटारी में विशाल सभा आयोजित सम्मान के नहीं, ब्रीफ़केस में रखे सामान के भूखे थे दागी : सुखविंदर सिंह सुक्खू मालवे को रेल लिंक के माध्यम से चंडीगढ़ से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा : मीत हेयर मैं दोबारा जेल चला गया तो भाजपा वाले फ्री बिजली, पानी और इलाज रोक देंगे- केजरीवाल गजेंद्र सिंह शेखावत ने भाजपा प्रत्याशी के हक में मोहाली में वोटरों से मांगा वोट अपना वोट डालते समय 1 जून 1984 को याद रखना: सुखबीर सिंह बादल ने पंजाबियों से कहा लोगों को गुमराह करने की बजाए विकास की बात करें कांग्रेस, भाजपा व आप : एन.के.शर्मा चंडीगढ़ में जन समर्थन अपार, लोग बोले इस बार भाजपा होगी पक्का 400 पार : जतिंदर पाल मल्होत्रा श्री आनंदपुर साहिब से खनन माफिया का नामोनिशान मिटा दूंगा : डा. सुभाष शर्मा आपके लिए स्कूल-अस्पताल बनाए, बिजली-पानी मुफ्त किया, इसलिए मुझे जेल भेजा : अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री ने अमित शाह के साथ समझौता कर लिया है और वह केजरीवाल से अलग होकर आप (पंजाब) की अलग इकाई बनाने के लिए तैयार है : सुखबीर सिंह बादल आम आदमी पार्टी बताए कि वह भ्रष्टाचार में लिप्त अरविंद केजरीवाल को क्यों बचा रही है : हरसिमरत कौर बादल कांग्रेस की स्थिति और मजबूत हुई; पूर्व विधायक जस्सी खंगूड़ा की पार्टी में वापिसी पूर्व सरपंच साथियों सहित अकाली दल को अलविदा कह कांग्रेस में हुए शामिल लोकसभा में जीत के लिए एकजुट होकर की कांग्रेस ने अपील अगर किसी ने मोदी शाह की जोड़ी को हराया है तो वह पंजाब की जनता है : गुरजीत सिंह औजला मनीष तिवारी ने किरण खेर के बयान से भाजपा का मुंह किया बंद केंद्र सरकार के अन्यायपूर्ण निर्णयों के चलते 750 से अधिक किसानों की जान गई : विजय इंदर सिंगला पंजाब को कर्ज में डुबोना भगवंत मान सरकार की एकमात्र उपलब्धि : गजेन्द्र सिंह शेखावत

 

महाराष्ट्र संग्रहालय में 6 साल बाद ठाकरे की मोम की प्रतिमा का अनावरण

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लोनावला (महाराष्ट्र) , 26 Dec 2017

छह साल के इंतजार के बाद शिव सेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे की प्रतिमा का महाराष्ट्र संग्रहालय में अनावरण किया गया है। इसे सुनील सेलेब्रिटी वैक्स म्यूजियम (एससीडब्ल्यूएम) में जनता के लिए रखा गया है।इस प्रतिमा में ठाकरे को काले चश्मे, केसरिया रंग के सिल्क के कुर्ते और लुंगी पहने देखा जा सकता है। उनके हाथ में रुद्राक्ष की माला है और पैर में उनकी चिर परिचित सफेद सैंडिल। वह जैसे सिंहासन पर बैठा करते थे, उसी तरह के सिंहासन पर बैठे दिखाए गए हैं, जो चांदी के रंग जैसा है और जिसके हत्थों पर दो शेर बने हुए हैं।संग्रहालय के प्रबंध निदेशक सुनील कंडालूर ने आईएएनएस को बताया, "इस प्रतिमा के निर्माण के बारे में छह साल बाला साहेब के जीवित रहने के दौरान ही तय कर लिया गया था और इसे तैयार कर लिया गया था। लेकिन, अनुमति हासिल करने में आई जटिलताओं के कारण हम इसका समय पर अनावरण नहीं कर पाए। उनका निधन नवम्बर, 2012 में हो गया और प्रतिमा का समय अब आया है।"हो सकता है कि यह प्रतिमा अभी भी संग्रहालय के गोदाम में होती अगर युवा सेना के अध्यक्ष आदित्य उद्धव ठाकरे अचानक संग्रहालय नहीं पहुंचते। वह लोनावला बायपास के पास थे जब उन्हें इस संग्रहालय के बारे में बताया गया और उन्होंने इस संग्रहालय में आने का फैसला किया। यहां उन्हें इस प्रतिमा के बारे में बताया गया और उन्होंने इसे सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए रखने का फैसला किया।इस संग्रहालय में वर्तमान में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय लोगों की करीब 100 मोम की प्रतिमाएं हैं। आदित्य ठाकरे ने संग्रहालय के प्रबंधन निदेशक को आश्वस्त किया है कि वह एससीडब्ल्यूएम की मुंबई ब्रांच की स्थापना में हर प्रकार का प्रयास करेंगे। इसकी कोच्चि और देवगढ़ में ब्रांच है। 

 

Tags: SHIVSENA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD