Friday, 22 September 2023

 

 

खास खबरें गृह मंत्री अनिल विज ने अपने आवास पर सरकारी फाइलों का निपटान किया दिमाग से जुड़े किसी भी लक्षण को नजरअंदाज करना हो सकता है घातक: डा. संदीप शर्मा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने ‘प्रथम स्वतंत्रता संग्राम’ पुस्तक का विमोचन किया 'मेरी माटी मेरा देश' के तहत- नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों ने अमृत कलश यात्रा निकालकर मिट्टी एकत्रित की ऐतिहासिक बैंटनी कैसल आम जनता के लिए खुला उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्कास्ट-जम्मू के 25वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया किश्तवाड़ प्रशासन वरवान महोत्सव-2023 की मेजबानी हेतु तैयार उपायुक्त कठुआ राकेश मन्हास ने ग्रामीण विकास क्षेत्र के कार्यों, योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने अक्तूबर तक कचरे का 100 प्रतिषत पृथक्करण करने पर बल दिया जम्मू-कश्मीर निवेश हेतु सूर्योदय क्षेत्र के रूप में उभर रहा है, नए व्यवसाय स्थापित हो रहे हैं : राजीव राय भटनागर रामबन में ईद मिलाद-उन-नबी की तैयारियों पर चर्चा की गई उपायुक्त विशेष महाजन ने खलैनी ब्लॉक का दौरा किया सरकारी गांधी नगर अस्पताल में डॉक्टर ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए, उपायुक्त जम्मू ने दिए जांच के आदेश पंजाब में भाजपा को लगा बड़ा झटका, अबोहर से पूर्व भाजपा विधायक अरुण नारंग आप में हुए शामिल जीसीडब्ल्यू एमए रोड पर विज्ञान कार्यक्रम आयोजित, सौरभ भगत ने विजेता छात्रों को सम्मानित किया राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राज्य स्तरीय सायर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की विजीलैंस ब्यूरो द्वारा 5000 रुपए रिश्वत लेने के दोष में ए. एस. आई. गिरफ्तार विभिन्न स्कीमों में अप्रयुक्त फंडों को नये प्रोजैक्ट शुरू करके लोगों की भलाई के लिए ख़र्चा जाये : बलकार सिंह लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा मगनरेगा के अधीन काम करते मुलाजिमों को ईएसआई के दायरे में लाने के हुक्म उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांदरबल में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास किया उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांदरबल में विकास गतिविधियों, केंद्रीय और केंद्रशासित प्रदेश योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा की

 

मुझे परेशान कर सकते हैं, पराजित नहीं : लालू प्रसाद

Listen to this article

5 Dariya News

पटना , 23 Dec 2017

चर्चित चारा घोटाले के एक मामले में अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 'आप परेशान कर सकते हैं, लेकिन पराजित नहीं कर सकते।' चारा घोटाला के देवघर कोषागार से अवैध निकासी के एक मामले में रांची स्थित सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद लालू ने कई ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा।लालू ने खुद को 'गुदड़ी का लाल' बताते हुए इशारों ही इशारों में भाजपा को चुनौती देते हुए ट्वीट किया, "ये सुनो कान खोलकर, आप इस गुदड़ी के लाल को परेशान कर सकते हो, पराजित नहीं। झूठे जुमले बुनने वालों, सच अपनी जिद पर अड़ा है। धर्मयुद्ध में लालू अकेला नहीं, पूरा बिहार साथ खड़ा है।"एक अन्य ट्वीट में लालू ने भाजपा को 'धूर्त' बताते हुए आरोप लगाया, "धूर्त भाजपा अपनी जुमलेबाजी व कारगुजारियों को छुपाने और वोट प्राप्त करने के लिए विपक्षियों का 'पब्लिक पर्सेप्शन' बिगाड़ने के लिए राजनीति में अनैतिक और द्वेष की भावना से ग्रस्त गंदा खेल खेलती है।"उन्होंने अपने अंदाज में संघर्ष जारी रखने की घोषणा करते हुए कहा, "साथ हर बिहारी है, अकेला सब पर भारी है, सच की रक्षा करने को, लालू का संघर्ष जारी है।"

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, "मरते दम तक सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ता रहूंगा। जगदेव बाबू ने गोली खाई, हम जेल जाते रहते हैं, लेकिन मैं झुकूंगा नहीं। लड़ते-लड़ते मर जाऊंगा, लेकिन मनुवादियों को हराऊंगा।"उन्होंने एक अन्य ट्वीट में सामंतवादी ताकतों पर निशाना साधते हुए लिखा, "सामंतीवादी ताकतों! जानता हूं लालू तुम्हारी राहों का कांटा ही नहीं, आंखों की कील है। पर इतनी आसानी से नहीं उखाड़ पाओगे।" लालू ने अपने कार्यकर्ताओं और आम लोगों को संदेश देते हुए एक अन्य ट्वीट में लिखा, "देश के न्यायप्रिय और शांतिप्रिय साथियों, हर षड्यंत्र से बचना होगा। हर हाल में लड़ना होगा। विजयपथ पर चलना होगा। जय हिंद!" रांची स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने चारा घोटाले से संबंधित एक मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद को दोषी करार दिया, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र और अन्य छह आरोपियों को बरी कर दिया। इस मामले में सजा तीन जनवरी को सुनाई जाएगी।

 

Tags: Lalu Prasad Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD