Monday, 13 May 2024

 

 

खास खबरें शराब के शौक़ीन मान की पंजाब में नशे खत्म करने की कभी नियत नहीं थी : डॉ. सुभाष शर्मा पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना संसदीय सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया मीत हेयर द्वारा दायर किए गए कागजात, संगरूर के विकास एजेंडे को आगे बढ़ाया गया पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रसिद्ध पंजाबी कवि सुरजीत पातर की अर्थी को दिया कंधा सुक्खू की फिल्म अभी बाकी, 2027 में आएगा पार्ट-टू : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती; बैंस ब्रदर्स पार्टी में शामिल कांग्रेस ने हर गरीब परिवार को हर साल एक लाख रुपये देने का वादा किया समावेशी विकास की प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का चुनाव प्रचार देश के बेहतरीन साल थे मनमोहन सिंह की सरकार में : हरीश चौधरी पंजाब और दिल्ली की तरह अब केंद्र में भी गारंटी पूरे करेगी आम आदमी पार्टी : मीत हेयर जसवां परागपुर से था बिकाऊ विधायकों का चौकीदार, होशियार के खोलूंगा चिट्ठे : सुखविंदर सिंह गुरजीत सिंह औजला के पक्ष में अटारी में विशाल सभा आयोजित सम्मान के नहीं, ब्रीफ़केस में रखे सामान के भूखे थे दागी : सुखविंदर सिंह सुक्खू मालवे को रेल लिंक के माध्यम से चंडीगढ़ से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा : मीत हेयर मैं दोबारा जेल चला गया तो भाजपा वाले फ्री बिजली, पानी और इलाज रोक देंगे- केजरीवाल गजेंद्र सिंह शेखावत ने भाजपा प्रत्याशी के हक में मोहाली में वोटरों से मांगा वोट अपना वोट डालते समय 1 जून 1984 को याद रखना: सुखबीर सिंह बादल ने पंजाबियों से कहा लोगों को गुमराह करने की बजाए विकास की बात करें कांग्रेस, भाजपा व आप : एन.के.शर्मा चंडीगढ़ में जन समर्थन अपार, लोग बोले इस बार भाजपा होगी पक्का 400 पार : जतिंदर पाल मल्होत्रा श्री आनंदपुर साहिब से खनन माफिया का नामोनिशान मिटा दूंगा : डा. सुभाष शर्मा आपके लिए स्कूल-अस्पताल बनाए, बिजली-पानी मुफ्त किया, इसलिए मुझे जेल भेजा : अरविंद केजरीवाल

 

अफगानिस्तान : पुलिस स्टेशन पर हमले में 8 की मौत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कांधार , 22 Dec 2017

अफगानिस्तान के कांधार प्रांत में शुक्रवार को एक जिला पुलिस स्टेशन पर तालिबान के आत्मघाती कार बम धमाके में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अफगानिस्तान के एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि यह हमला सुबह के करीब 4.30 बजे हुआ जब तालिबान का आत्मघाती हमलावर विस्फोटक से भरे एक अपहृत सैन्य वाहन के साथ मयवंड जिला पुलिस स्टेशन में घुस गया।अधिकारी ने कहा कि हमले में सात पुलिसकर्मी और एक आत्मघाती हमलावर की जान गई। हमले में आठ पुलिसकर्मी भी घायल हुए।उन्होंने कहा, "पुलिस स्टेशन के सामने के दरवाजे की रखवाली कर रहे पुलिकर्मियों ने हमलावरों पर गोली चलाई लेकिन वह चलती हुई गाड़ी को रोकने में कामयाब नहीं हो पाए।"अधिकारी ने कहा कि हमलावर ने स्टेशन के दूसरे द्वार पर वाहन में विस्फोट कर दिया, जहां एक अफगान स्थानीय पुलिस (एएलपी) कमांड और नियंत्रण पोस्ट भी स्थित था। बड़े पैमाने पर विस्फोट होने के कारण एएलपी इमारत नष्ट हो गई और कई जानें गईं।प्रांतीय पुलिस प्रमुख जनरल अब्दुल राजिक ने कहा कि घटना की जांच चल रही है।काबुल के 450 किलोमीटर दक्षिण में स्थित कंधार शहर के पश्चिमी जिले में हुए इस हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है।

 

Tags: CRIME NEWS WORLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD