Monday, 13 May 2024

 

 

खास खबरें हरसिमरत कौर बादल ने बठिंडा से नामांकन पत्र दाखिल किया विरोधियों के पास उपलब्धियां के नाम पर गिनाने को कुछ नहीं : एन के शर्मा शराब के शौक़ीन मान की पंजाब में नशे खत्म करने की कभी नियत नहीं थी : डॉ. सुभाष शर्मा पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना संसदीय सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया मीत हेयर द्वारा दायर किए गए कागजात, संगरूर के विकास एजेंडे को आगे बढ़ाया गया पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रसिद्ध पंजाबी कवि सुरजीत पातर की अर्थी को दिया कंधा सुक्खू की फिल्म अभी बाकी, 2027 में आएगा पार्ट-टू : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती; बैंस ब्रदर्स पार्टी में शामिल कांग्रेस ने हर गरीब परिवार को हर साल एक लाख रुपये देने का वादा किया समावेशी विकास की प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का चुनाव प्रचार देश के बेहतरीन साल थे मनमोहन सिंह की सरकार में : हरीश चौधरी पंजाब और दिल्ली की तरह अब केंद्र में भी गारंटी पूरे करेगी आम आदमी पार्टी : मीत हेयर जसवां परागपुर से था बिकाऊ विधायकों का चौकीदार, होशियार के खोलूंगा चिट्ठे : सुखविंदर सिंह गुरजीत सिंह औजला के पक्ष में अटारी में विशाल सभा आयोजित सम्मान के नहीं, ब्रीफ़केस में रखे सामान के भूखे थे दागी : सुखविंदर सिंह सुक्खू मालवे को रेल लिंक के माध्यम से चंडीगढ़ से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा : मीत हेयर मैं दोबारा जेल चला गया तो भाजपा वाले फ्री बिजली, पानी और इलाज रोक देंगे- केजरीवाल गजेंद्र सिंह शेखावत ने भाजपा प्रत्याशी के हक में मोहाली में वोटरों से मांगा वोट अपना वोट डालते समय 1 जून 1984 को याद रखना: सुखबीर सिंह बादल ने पंजाबियों से कहा लोगों को गुमराह करने की बजाए विकास की बात करें कांग्रेस, भाजपा व आप : एन.के.शर्मा चंडीगढ़ में जन समर्थन अपार, लोग बोले इस बार भाजपा होगी पक्का 400 पार : जतिंदर पाल मल्होत्रा

 

नीतीश कुमार की यात्रा में सरकारी खर्च से जुटाई जा रही भीड़ : लालू प्रसाद यादव

लालू प्रसाद यादव
लालू प्रसाद यादव
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना (बिहार) , 15 Dec 2017

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने यहां शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समीक्षा यात्रा पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि इस यात्रा में सरकारी पैसे खर्च पर भीड़ जुटाई जा रही है। उन्होंने इस यात्रा को 'विकास समीक्षा यात्रा घोटाला' बताया। पटना में एक संवाददाता सम्मेलन में लालू ने कहा, "विकास समीक्षा यात्रा के दौरान सरकारी खर्च पर बिहार ग्रामीण आजीविका परियोजना के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बुलाया जाता है। उनके रहने से लेकर खाने तक की व्यवस्था सरकार कर रही है। सरकारी खर्चे पर बिहार में विकास दिखाया जा रहा है।"उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की सभा में लोगों को जुटाने के लिए गरीबों को परेशान किया जा रहा है। लालू ने नीतीश कुमार की समीक्षा यात्रा को लेकर सरकार के आदेश की प्रति जारी करते हुए पूछा कि आखिर जीविका महिला सदस्यों के माध्यम से भीड़ क्यों जुटा रहे हैं? 

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आदेश जारी किया गया कि हर सभा में कम से कम 4000 जीविका सदस्यों को लाया जाए। उन्होंने इस यात्रा पर सरकारी खर्च की जांच की भी मांग की। उन्होंने अनुमान लगाते हुए कहा कि समीक्षा यात्रा के दौरान एक जिले में सरकार के 10 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। लालू ने कहा कि सरकार के अधिकारी इस यात्रा में व्यस्त हैं, जिस कारण सभी सरकारी कार्य ठप्प हैं। गरीबों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों विकास कार्यो की हकीकत जानने के लिए समीक्षा यात्रा पर हैं। मुख्यमंत्री की यह यात्रा मंगलवार से पश्चिम चंपारण जिले से शुरू हुई है। प्रथम चरण की यात्रा 16 दिसंबर को पूरी होगी। इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री राज्य के सभी जिलों में जाएंगे। 

 

Tags: Lalu Prasad Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD